डेस्क : प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर एक कार्यक्रम के दौरान अपनी तीखी प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा में हैं। राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में जब मंच संचालक ने उनसे दो पंक्तियां गाने का अनुरोध किया, तो गायक ने इस पर नाराजगी जताई और कलाकारों के सम्मान को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।
मौके पर कैलाश खेर ने कहा कि किसी कलाकार से इस तरह अचानक गाने के लिए कहना उचित नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि क्या कोई सचिन तेंदुलकर से कहेगा कि अभी एक छक्का लगाकर दिखाइए? उसी तरह किसी कलाकार से भी मंच पर यूं ही प्रस्तुति देने की मांग नहीं की जानी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि कलाकार केवल मनोरंजन का साधन नहीं होता, बल्कि वह साधना और समर्पण से अपनी कला को निखारता है। इसलिए कलाकार को सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए, न कि केवल माहौल बनाने वाले व्यक्ति के रूप में।
कैलाश खेर की यह प्रतिक्रिया अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं और इसे कलाकारों के आत्मसम्मान से जोड़ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि दर्शकों की मांग पर दो पंक्तियां गाना सामान्य बात है।
कार्यक्रम का यह वीडियो सामने आने के बाद कला, सम्मान और सार्वजनिक मंचों पर कलाकारों से अपेक्षाओं को लेकर नई बहस छिड़ गई है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
