• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कफ सिरप से बच्चों की मौत: केंद्र की चेतावनी, 2 साल से कम उम्र को न दें

कानपुर में नशीली दवाओं का पर्दाफाश, अग्रवाल ब्रदर्स फरार

November 12, 2025
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

June 21, 2026
23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

June 21, 2026
नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर

नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर

June 21, 2026
राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

June 21, 2026
कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

June 21, 2026
योगी

विवादित संपत्तियों की बिक्री पर लगेगी रोक, यूपी सरकार ला रही यूनिक प्रॉपर्टी आईडी व्यवस्था

June 21, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

आलू के कारोबार में 22 लाख रुपये का नुकसान, युवा व्यापारी ने की आत्महत्या

June 21, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल नहीं वसूला जाएगा, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

June 21, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

मुस्लिम स्थलों पर बयान से बढ़ा विवाद, भारत ने जरदारी को लगाई फटकार

June 21, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पार्टी लाइन बनाम व्यक्तिगत राय, कांग्रेस में फिर गहराया मतभेद

June 21, 2026
राजनाथ सिंह: भारत के रक्षा उद्योग ने दुनिया में अपनी ताकत दिखाई

पूर्वोत्तर अब सिर्फ सीमा नहीं, भारत की सुरक्षा और शक्ति का रणनीतिक स्तंभ: राजनाथ सिंह

June 21, 2026
ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

कानपुर में नशीली दवाओं का पर्दाफाश, अग्रवाल ब्रदर्स फरार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 12, 2025
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
कफ सिरप से बच्चों की मौत: केंद्र की चेतावनी, 2 साल से कम उम्र को न दें

Image Courtesy: Google

डेस्क:यूपी के कानपुर में नशीली और एक्सपायरी दवाओं की बिक्री की सूचना पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने चार टीमों के साथ बिरहाना रोड की दुकान और कोपरगंज के गोदाम में छापेमारी की। अग्रवाल ब्रदर्स नाम से संचालित पिता-पुत्र के इन प्रतिष्ठानों से करोड़ों रुपये के कोडीन युक्त कफ सिरप, ट्रामाडोल टैबलेट्स और एक्सपायरी दवाएं बरामद हुई हैं। उधर, पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। आयुक्त डॉ. रोशन जैकब टीम के साथ सबसे पहले थोक दवा बाजार बिरहाना रोड की अग्रवाल ब्रदर्स फर्म के विनोद अग्रवाल और उनके बेटे शिवम अग्रवाल की दुकान पर पहुंचीं।

इसके बाद कोपरगंज गोदाम गईं। यहां बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित सिरप, दवाएं बरामद हुईं। यह लोग बिक्री एवं वितरण का कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं करा पाए। टीम ने शिवम अग्रवाल की दूसरी फर्म मेडिसिना, विक्की लालवानी की एसजीपीएस, अनमोल गुप्ता की वेदांश फार्मेसी में भी छापेमारी की। एसजीपीएस फर्म क्रय-विक्रय की जानकारी नहीं दे सकी। रोशन जैकब ने बताया कि अग्रवाल ब्रदर्स, मेडिसिना और एसजीपीएस फर्म पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सालों से दवा का अवैध कारोबार शहर के अफसरों को भनक नहीं

खाद्य आयुक्त के शहर में छापेमारी से हड़कंप मच गया। सालों से अग्रवाल ब्रदर्स नशे का कारोबार कर रहे थे। इसके बावजूद शहर के अफसरों को भनक तक नहीं लगी। इसलिए सर्किट हाउस आने के बाद शहर की टीम को आयुक्त ने जानकारी दी। इससे उनके भी हाथ पांव फूल गए। हिमाचल की लेबोरेट कंपनी से अग्रवाल ब्रदर्स ने नशे के सिरप को खरीदा था। वह लेबोरेट कंपनी का बड़ा डीलर है। उनके खिलाफ लखनऊ से भी काफी सबूत मिले हैं। इसके लिए आयुक्त को खुद आकर छापेमारी करनी पड़ी। जिसमें बड़े पैमाने पर गोरखधंधे का खुलासा हुआ है। इससे शहर में चल रही कार्रवाई पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। आखिरकार शहर के अफसर क्यों नहीं नशे के सौदागरों को पकड़ पा रहे थे।

तीन-तीन फर्म के जरिए नशे का कारोबार

अग्रवाल ब्रदर्स का मालिक विनोद अग्रवाल नशे के कारोबार का बड़ा खिलाड़ी है। पहले वह अकेले काम करता था। फिर उसने अपने बेटे शिवम अग्रवाल को भी साझेदार बनाया। इतना ही नहीं बेटे शिवम की मेडिसिना एक अलग फर्म भी बनवा दी। जिसमें उसका दोस्त अनमोल गुप्ता साझेदार भी है। वेदांश फर्म अनमोल गुप्ता की है। तीन फर्मों के जरिए नशे का कारोबार हो रहा था। मौके पर अनमोल ने अफसरों को बताया कि वह सिर्फ एक साल से कारोबार कर रहा है।

पूरे यूपी से लेकर नेपाल तक सप्लाई

अग्रवाल ब्रदर्स ने नशे का कारोबार बड़े पैमाने पर फैला रखा है। हिमाचल से माल मंगाकर गाजियाबाद, लखनऊ से लेकर कोपरगंज के गोदाम में रखता था। लेबोरेट कंपनी से उसने 90 हजार बोतल नशे में प्रयोग होने वाले कप सिरप को मंगाया। फिर उनको यूपी के अलग-अलग जगहों पर अन्य खेप के साथ बेचा है। इसकी पुष्टि हिमाचल से बिक्री करने वाली कंपनी के जरिए ड्रग विभाग को मिली है। नशीले दवाओं की सप्लाई नेपाल तक की जा रही है। अग्रवाल ब्रदर्स 47 जगह पर नशीली दवाओं को सप्लाई कर चुका है।

नारकोटिक्स का लाइसेंस निरस्त

मौके पर टीम को कई ब्रांड की कोडीन सिरप के साथ ही न्यूट्रास्यूटिकल पौष्टिक -औषधीय समेत कई दवाएं एक्सपायर मिली हैं। खाद्य आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के मुताबिक अब अग्रवाल ब्रदर्स के सभी लाइसेंस निरस्त होंगे। अभी नारकोटिक्स का लाइसेंस निरस्त किया गया है। अब रिपोर्ट के साथ सभी लाइसेंस को निरस्त किया जाएगा। जिससे अग्रवाल ब्रदर्स के पूरे गिरोह का पर्दाफॉश हो सके। फिलहाल पिता-पुत्र फरार हो गए हैं।

जिले के अफसरों की भूमिका संदिग्ध

मौके पर जांच पड़ताल करने आई लखनऊ की टीम को कानपुर के ड्रग विभाग की भूमिका ठीक नहीं मिली है। उनकी भूमिका संदिग्ध मिली है। मौके पर जिस तरह से गोदाम में अव्यवस्था फैली थी उसे देखकर उसे पहले ही सील होना चाहिए था। फिर भी शहर के अफसरों ने कार्रवाई नहीं की। लाइसेंस निरस्त करने के नाम पर सिर्फ नारकोटिक्स का रद्द किया गया। शहर के अफसरों पर भी अब कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है।

खाद्य आयुक्त, डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि कानपुर में बड़े पैमाने पर नशे के सिरप और दवाओं का कारोबार हो रहा है। इसके सबूत हिमाचल, गाजियाबाद व लखनऊ से मिले थे। इसके बावजूद कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए लखनऊ की चार टीमें लेकर छापेमारी की। बड़े पैमाने पर कोडीन युक्त सिरप, ट्रामाडोल टैबलेट्स व एक्सपायर दवा बरामद हुई है। शहर के अफसरों की भूमिका संदिग्ध है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Previous Post

बीसीसीआई का संदेश: वनडे के लिए घरेलू क्रिकेट जरूरी — कोहली-रोहित

Next Post

दिल्ली हाईकोर्ट ने पीएम मोदी की डिग्री मामले में दिल्ली यूनिवर्सिटी को फटकारा

Next Post
दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने पीएम मोदी की डिग्री मामले में दिल्ली यूनिवर्सिटी को फटकारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी
  • 23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप
  • नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर
  • राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट
  • कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In