• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार

कभी खुद मुख्यमंत्री बन जाते, कभी पत्नी को बनाते, अब बेटे-बेटी को सेट करने की राजनीति; लालू पर बरसे नीतीश

May 18, 2024
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं

June 20, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत

June 20, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार

June 20, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

कभी खुद मुख्यमंत्री बन जाते, कभी पत्नी को बनाते, अब बेटे-बेटी को सेट करने की राजनीति; लालू पर बरसे नीतीश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 18, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार

File Photo

मोतिहारी:पूर्वी चंपारण के केसरिया में भाजपा प्रत्याशी राधा मोहन सिंह और शिवहर संसदीय क्षेत्र के बैरगनिया में जदयू प्रत्याशी लवली आनंद के लिए चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राजद और लालू यादव के परिवारवाद पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी की सरकार ने बिहार को बदहाली की ओर ढकेल दिया था। पहले खुद सीएम बने फिर पत्नी को बना दिया। अब बेटे-बेटी को सेट करने में लगे हैं। सीएम ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए राधामोहन सिंह व लवली आनंद को वोट देने की अपील की। बिहार में चार चरणों के लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। पांचवें चरण के लिए 20 मई को वोटिंग होने वाली है।

चुनावी जनसभा में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेउनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने कहा  कि हमने बिहार के सभी गांवों को पक्की सड़क से जोड़ा। पूरे प्रदेश में सड़कों, पुल-पुलिया और नालों का जाल बिछाया। बिहार का विकास कर देश में बिहारियों को सम्मान दिलाया। इससे राज्य के गांवों का भी विकास हुआ।

नौ-नौ बच्चे पैदा करने वाले…, लालू पर निशाना

नीतीश ने बिना नाम लिए कहा कि नौ-नौ बच्चे पैदा करने वाले कभी खुद मुख्यमंत्री बन जाते हैं तो कभी पत्नी को बना देते हैं। कभी बेटे-बेटियों को राजनीति में सेट करने में लगे रहते हैं। सीएम ने कहा कि हमने कभी परिवार की बात नहीं की। समूचा बिहार मेरा परिवार है। उन्होंने कहा कि एक दौर था जब शाम ढलने से पहले लोग घरों में कैद हो जाते थे। 2005 में जब हमने भाजपा के सहयोग से सत्ता संभाली तो सबसे पहले विधि व्यवस्था को ठीक किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम उनलोगों(RJD)के साथ कभी नहीं जाएंगे। भाजपा से हमारा पुराना रिश्ता है। सीएम ने कहा कि जाति आधारित गणना हमने कराई लेकिन विपक्षी पार्टियां श्रेय लेने में जुटी हैं। बिहार की जनता सब कुछ समझ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा समेत तमाम क्षेत्रों में बेहतर काम किया है। बालिका शिक्षा व महिलाओं के लिए किए गए कार्यों को भी उन्होंने गिनाया। सीएम ने कहा कि पंचायत व नगर निकायों में महिलाओं की अच्छी भागीदारी सुनिश्चित की है।

मुख्यमंत्री ने कहा, विश्व बैंक से कर्ज लेकर जीविका से 1 करोड़ 31 लाख महिलाओं को जोड़कर स्वरोजगार मुहैया कराया। आठ हजार कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई। एक हजार कब्रिस्तान की घेराबंदी और होनी है। 2015 से मंदिरों की चहारदीवारी का काम भी हो रहा है। मां सीता की जमस्थली पुनौराधाम का तेजी से विकास जारी है। सीतामढ़ी में 515 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बन रहा है। इंजीनियरिंग कॉलेज, महिला आईटीआई कॉलेज, बेलसंड आईटीआई कॉलेज खोले।

मोदी व नीतीश के नेतृत्व में तेजी से हो रहा विकास 

केसरिया की सभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मोदी व नीतीश के नेतृत्व में बिहार और देश का तेजी से विकास हो रहा है। 2014 के बाद मोदी सरकार ने चार करोड़ 21 लाख लोगों को पक्का मकान दिया है। मंत्री हरि सहनी ने कहा, खुद को सन ऑफ मल्लाह कहने वाले ने एक भी टिकट मल्लाह को नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने से जलकरों पर मल्लाहों का अधिकार था। मुकेश सहनी मंत्री बने तो व्यवस्था को समाप्त कर ओपन डाक सिस्टम बना दिया।

Previous Post

बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या पर लगाया बैन

Next Post

पाकिस्तान से प्रेम रखने वाले भारत पर बोझ न बनें,मुख्यमंत्री योगी की दो टूक

Next Post
ज्ञानवापी को मस्जिद कहना ही गलत, वहां त्रिशूल और मूर्तियां क्यों हैं: योगी आदित्यनाथ

पाकिस्तान से प्रेम रखने वाले भारत पर बोझ न बनें,मुख्यमंत्री योगी की दो टूक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार
  • हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं
  • पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत
  • दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In