• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
INDIA गठबंधन की सीटों पर केजरीवाल की भविष्यवाणी, कहा- सर्वे से पता चला

केजरीवाल के ड्रॉइंग रूम में नहीं, पर बेड रूम में लगा सीसीटीवी: AAP

May 20, 2024
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार

June 20, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
श्रीकांत

टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा

June 20, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

June 20, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा सेमीकंडक्टर डिजाइन का वैश्विक हब: अश्विनी वैष्णव

June 20, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 20, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

केजरीवाल के ड्रॉइंग रूम में नहीं, पर बेड रूम में लगा सीसीटीवी: AAP

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 20, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
INDIA गठबंधन की सीटों पर केजरीवाल की भविष्यवाणी, कहा- सर्वे से पता चला

नई दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की कथित तौर पर पिटाई के मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच को सबसे अहम माना जा रहा है। स्वाति मालीवाल का कहना है कि ड्रॉइंग रूम के सीसीटीवी फुटेज से सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। हालांकि, इस बीच आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि जिस ड्रॉइंग रूम में मारपीट का आरोप लगाया गया है वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा है कि केजरीवाल के बेड रूम में सीसीटीवी लगा है पर ड्रॉइंग रूम में नहीं। उन्होंने इसके पीछे वजह भी बताई है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने सीसीटीवी फुटेज डिलीट किए जाने या डीवीआर नहीं दिए जाने के आरोपों को खारिज किया है। सौरभ ने पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और फिर कुछ मीडिया चैनलों से बातचीत में दावा किया कि सीएम के बेड रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन ड्रॉइंग रूम में नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने सभी डीवीआर जब्त कर लिए हैं। यहां तक कि सीएम के बेड रूम का सीसीटीवी फुटेज भी दिल्ली पुलिस ले गई है।

क्यों बेड रूम में सीसीटीवी, पर ड्रॉइंग रूम में नहीं?
सौरभ भारद्वाज ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ‘यह घटना ड्रॉइंग रूम में हुई है, वहां का वीडियो सामने आया है। ड्रॉइंग रूम में कोई सीसीटीवी नहीं है, दिल्ली पुलिस भी जानती है। हम लोग तो रोज जाते हैं, वहां सीसीटीवी कैसे होगा, जहां मुख्यमंत्री अपने सब मंत्रियों, आने-जाने वाले बड़े-बड़े राजनेताओं से, अलग-अलग मुख्यमंत्रियों से बात करते हैं, वहां पर आप सीसीटीवी थोड़ी ना लगा सकते हैं। वहां भी तो प्रोटोकॉल है, आप यह थोड़ी ना रिकॉर्ड करेंगे कि सबसे क्या बात करते हैं।’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने लगे हाथ यह भी दावा किया कि सीएम के बेडरूम में प्राइवेट सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और उनका फुटेज भी दिल्ली पुलिस ले गई है। बेडरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, ‘सीएम के घर के अंदर का जो हिस्सा है, डाइनिंग रूम है, उनका बेडरूम है, अब चूंकि माहौल ही ऐसा कि कोई नौकर-वौकर ही कुछ रख ना दे, कुछ चीज निकाल ली जाए। एहतियात के तौर पर उन्होंने प्राइवेट सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। उनका घटना से कोई लेना देना नहीं है। वो सीसीटीवी कैमरा भी दिल्ली पुलिस ले जा चुकी है। बदतमीजी है कि एक मुख्यमंत्री के प्राइवेसी के अंदर दिखाएंगे कि हम आपके बेडरूम का भी सीसीटीवी ले जाएंगे, जबकि उनको पता है कि वहां कोई घटना नहीं हुई। चलिए आप वह भी ले जाइए लेकिन झूठ ना फैलाइए कि सीसीटीवी गायब हो गए, पेन ड्राइव खाली निकली, डीवीआर नहीं मिली।’

पुलिस ने जब्त की डीवीआर
दिल्ली पुलिस की एक टीम रविवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की टीम ने सीसीटीवी डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं ताकि 13 मई को मालीवाल पर हुए कथित हमले की फुटेज हासिल की जा सके। उस दिन केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर आप की राज्यसभा सदस्य पर कथित हमला किया था। मालीवाल ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री आवास की सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि सच को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री आवास में उनके साथ मारपीट के वीडियो को डिलीट कर दिया गया और सीसीटीवी फुटेज को गायब कर दिया गया।

Tags: स्वाति मालीवाल
Previous Post

रईसी के जिंदा बचने की उम्मीद नहीं, क्रैश हेलिकॉप्टर का मलबा मिला

Next Post

निवेशकों के लिए बड़ी खबर, पीएम मोदी ने शेयर मार्केट के लिए दिए अहम संकेत

Next Post
इंटरव्यू में आरक्षण के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा

निवेशकों के लिए बड़ी खबर, पीएम मोदी ने शेयर मार्केट के लिए दिए अहम संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार
  • एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव
  • यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार
  • ‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार
  • भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In