• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

केजरीवाल को क्यों दी जमानत? शाह ने उठाए सवाल तो SC ने दिया जवाब

May 17, 2024
नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

June 2, 2026
कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

June 2, 2026
धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

June 2, 2026
इंदिरा को लग रहा था पिटाई का डर,देश छोड़ने की बनाई थी योजना: अन्नामलाई

अन्नामलाई ने छोड़ दी बीजेपी, नितिन नवीन को थमाया इस्तीफा

June 2, 2026
शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

June 2, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

दिल्ली और मुंबई में वेदांता कार्यालयों पर ईडी की दबिश

June 2, 2026
सौरभ भारद्वाज

न्याय की मांग या कानून का उल्लंघन? जानें क्यों घिरे ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज

June 2, 2026
हमले के बाद दबाव में टीएमसी, नेताओं ने शुरू की कथित ‘कट मनी’ वापसी

हमले के बाद दबाव में टीएमसी, नेताओं ने शुरू की कथित ‘कट मनी’ वापसी

June 2, 2026
भारत में विदेशी ठहराव नियम बदले, निगरानी व्यवस्था होगी और सख्त

भारत में विदेशी ठहराव नियम बदले, निगरानी व्यवस्था होगी और सख्त

June 2, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

दिल्ली में 17 साल के अभिषेक को उसी तरह घेरकर मार डाला

June 2, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

घूंघट बनाम शेरवानी: दंपती के विवाद ने खटखटाया तलाक का दरवाजा

June 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ सकते हैं, तेल कंपनियां घाटे में

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

केजरीवाल को क्यों दी जमानत? शाह ने उठाए सवाल तो SC ने दिया जवाब

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 17, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के वकीलों के बीच सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को तीखी बहस हुई। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि उसने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत देते समय कोई विशेष छूट नहीं दी है। कोर्ट ने यह भी कहा कि हम इसको लेकर होने वाली आलोचनाओं का स्वागत करते हैं। सुप्रीम कोर्ट का यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू के दौरान इस मुद्दे पर उनकी टिप्पणी के बाद आया है।

अमित शाह ने कहा था कि दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में 21 मार्च को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए केजरीवाल को अंतरिम जमानत देना एक सामान्य निर्णय नहीं था। उन्होंने कहा कि देश के कई लोगों का मानना ​​है कि उन्हें विशेष तरजीह दी गई है।।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देना किसी के लिए कोई अपवाद या विशेष छूट नहीं है। शीर्ष अदालत ने कहा कि केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने में हमने वही किया जो हमें न्यायोचित लगा।

जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ ने अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए यह टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि जनता अधिक से अधिक ‘आप’ के झाड़ू चुनाव चिह्न पर मतदान करती है तो उन्हें 2 जून को दोबारा जेल नहीं जाना होगा।

पीठ ने ईडी से कहा कि यह केजरीवाल की धारणा है, हम इसमें पड़ना नहीं चाहते हैं। केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देना किसी के लिए कोई अपवाद नहीं है। इस फैसले के आलोचनात्मक विश्लेषण का स्वागत है। पीठ ने यह टिप्पणी धन शोधन के मामले में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली ‘आप’ प्रमुख की याचिका पर सुनवाई के दौरान तब की, जब ईडी की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने ‘आप’ नेता के चुनावी सभा में दिए बयान का जिक्र करते हुए आपत्ति जताई।

यह धारणा केजरीवाल की है: कोर्ट
तुषार मेहता ने पीठ से कहा कि अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए केजरीवाल ने बयान दिया है कि यदि जनता अधिक से अधिक आम आदमी पार्टी को वोट करती है तो 2 जून को उन्हें दोबारा जेल नहीं जाना होगा। इस मसले पर जस्टिस खन्ना ने कहा कि हमने किसी के लिए अपवाद स्वरूप कुछ नहीं किया है। हमने अपने आदेश में वही कहा, जो हमें न्यायोचित लगा। उन्होंने मेहता से कहा कि यह धारणा याचिकाकर्ता केजरीवाल की है, हम इसमें कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि हमारा आदेश इस बारे में बहुत साफ है कि केजरीवाल को कब आत्मसमर्पण करना है। यह शीर्ष अदालत का आदेश है और कानून का शासन इस आदेश से संचालित होगा। हमने अपने आदेश में ऐसा कुछ नहीं कहा है कि केजरीवाल मामले के बारे में नहीं बोल सकते। मेहता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल द्वारा इस तरह का बयान देना अंतरिम जमानत की शर्तों का खुला उल्लंघन है। वह क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं? यह संस्था पर तमाचे की तरह है।

केजरीवाल ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया : सिंघवी
केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने सुनवाई के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम लिए बिना उनके एक साक्षात्कार का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कई लोगों को लगता है कि सुप्रीम कोर्ट केजरीवाल के साथ विशेष रुख अपनाया है। इस पर पीठ ने सिंघवी से कहा कि वह इस मुद्दे में पड़ना नहीं जा चाहते। ईडी की दलीलों का विरोध करते हुए सिंघवी ने पीठ से कहा कि उनके मुवक्किल ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था कि यदि उनकी पार्टी को वोट नहीं देते तो उन्हें जेल वापस जाना पड़ेगा। इस बारे में केजरीवाल हलफनामा भी दाखिल कर सकते हैं।

Tags: EDअमित शाहअरविंद केजरीवालसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

अब 45°C वाले टॉर्चर को रहें तैयार; 5 दिन के लिए लू का ‘ऑरेंज अलर्ट’

Next Post

4 जून को रिटायर हो जाएंगे PM; उद्धव ने मोदी की रैलियों पर भी उठाए सवाल

Next Post
‘लोकतंत्र का हो रहा चीरहरण, चुनाव महाभारत की तरह’; उद्धव ठाकरे बोले- मोदी नहीं, भारत सरकार चाहिए

4 जून को रिटायर हो जाएंगे PM; उद्धव ने मोदी की रैलियों पर भी उठाए सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम
  • कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज
  • धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’
  • अन्नामलाई ने छोड़ दी बीजेपी, नितिन नवीन को थमाया इस्तीफा
  • शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In