डेस्क: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 का दिल्ली में होने वाला शूट स्थगित कर दिया गया है। फिल्म की टीम 12 नवंबर से दिल्ली में सात दिनों का शूटिंग शेड्यूल शुरू करने वाली थी, लेकिन लाल किला के पास हुए हालिया धमाके और दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए मेकर्स ने शूट को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
फिल्म का कुछ हिस्सा पुरानी दिल्ली में भी शूट होना था। सूत्रों के अनुसार, अगर हालात सामान्य रहे तो दिल्ली का शूट दिसंबर में हो सकता है।
दिल्ली शूट के पोस्टपोन होने के बाद, रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म द गर्लफ्रेंड के पोस्ट-रिलीज प्रमोशन के लिए हैदराबाद लौट गई हैं, जबकि कृति सेनन अपनी फिल्म तेरे इश्क में के प्रमोशन के लिए मुंबई वापस चली गई हैं।
कॉकटेल 2, साल 2012 की फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आई थीं। इस सीक्वल का निर्देशन भी होमी अदजानिया ने किया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
