डेस्क: बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट अमाल मलिक के चाचा और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अबु मलिक ने हाल ही में अपने साथी सिंगर्स के बारे में खुलकर राय दी। अबु मलिक बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुके हैं और दिल की बातें बिंदास होकर बोलते हैं।
अबु मलिक ने उदित नारायण की एक किस वाली घटना पर कहा, “शायद यह हवस थी, महिला के साथ की भूख थी। ऊपरवाला जाने क्या था। मुझे यह देखकर दंग रह गया कि कोई बस किसी को पकड़ कर किस कर देता है। यह बहुत खराब है। आपके पास सब कुछ है, फिर भी इतनी डेस्पेरेशन ठीक नहीं।”
उन्होंने आगे कहा, “काम करो और घर जाओ। विनम्र रहो और ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करो कि तुम सड़क से यहां तक पहुंचे। ईश्वर ने आपको बहुत कुछ दिया है।”
उदित नारायण के बारे में अबु ने कहा कि वह अच्छे इंसान हैं, लेकिन उनका दिमाग अक्सर सातवें आसमान पर रहता है।
कुमार सानू पर बोलते हुए अबु ने कहा, “मैंने उनके साथ काम किया है। जैसे वह चलता है और बात करता है, बहुत घमंडी लगता है। सबसे बड़ी बात, कोई उसे यह बात बताता नहीं। ज्यादातर सिंगर्स ऐसे ही हैं। गाना गाना सिर्फ गाना गाना ही है, इसमें कई लोगों का योगदान होता है।”
अबु मलिक का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
