• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पहले न्याय, फिर चाय; बारिश में भीगते डॉक्टरों ने क्यों ठुकराई ममता की खातिरदारी

कोलकाता पुलिस कमिश्नर और हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी हटाए गए, CM ममता का एक्शन

September 17, 2024
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
आईपीओ

बीयर बाजार में बड़ा दांव: कार्ल्सबर्ग इंडिया ला सकती है आईपीओ

June 9, 2026
500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

June 9, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड, टॉप 10 सूची में बड़ा बदलाव

June 9, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का भावुक पल: इस गाने ने कर दिया था उन्हें बेहद प्रभावित

June 9, 2026
नो एंट्री 2 से वरुण धवन ने भी किया किनारा

वरुण धवन का खुलासा: इस बड़ी हिट फिल्म को किया था रिजेक्ट

June 9, 2026
रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

June 9, 2026
मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

कोलकाता पुलिस कमिश्नर और हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी हटाए गए, CM ममता का एक्शन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 17, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पहले न्याय, फिर चाय; बारिश में भीगते डॉक्टरों ने क्यों ठुकराई ममता की खातिरदारी

कोलकाता। कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों से मुलाकात के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि वह प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की पांच में से तीन मांगों पर सहमत हो गई हैं। इन तीन मांगों में से दो मांगों – स्वास्थ्य विभाग के दो शीर्ष अधिकारियों और कोलकाता पुलिस प्रमुख को हटाने की मांग को मान लिया गया है। इसके साथ ही उत्तरी क्षेत्र के पुलिस प्रमुख को भी हटा दिया जाएगा। कल शाम चार बजे नए कमिश्नर अपना पद ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बैठक सकारात्मक रही। मुझे यकीन है कि वे (जूनियर डॉक्टर) भी यही सोचते हैं।

सीएम ने कहा कि अब जबकि हमने उनकी मांगे मान ली है। तो मुझे पता है कि वह क्या करेंगे। वह जाएंगे और फिर चर्चा करेंगे और फिर धरना खत्म करने के विषय में फैसला करेंगे। मैंने उनसें कहा है कि आप काम पर लौट आइए किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया जाएगा। मैंने उन बीमार लोगों का हवाला देते हुए उनसे कहा है कि आप मेरे लिए नहीं, किसी के लिए नहीं तो कम से कम उन मरीजों के लिए काम पर वापस लौट आइए जो आपकी गैर-मौजूदगी में अस्पतालों में इलाज के लिए तरस रहे हैं। वैसे भी हमारे कुछ जिलों में अभी बाढ़ के हालात हैं ऐसे में उनको डॉक्टरों की ज्यादा जरूरत है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता और प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के बीच में यह पांचवी बैठक थी। करीब ढ़ाई घंटे चली इस मीटिंग के बाद सीएम ममता की यह घोषणा आधी रात को हुई। ममता बनर्जी की इस घोषणा को प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के सामने उनके झुकने के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि ममता बनर्जी ने कुछ ही दिनों पहले कहा था कि वह पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को दुर्गा पूजा तक उनके पद पर बनाए रखेंगी।

बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए स्टेनोग्राफर साथ ले गए थे डॉक्टर

आज हुई इस मीटिंग में डॉक्टरों का प्रतिनिधि मंडल अपने साथ दो स्टेनोग्राफ्रर्स को भी लेकर गया था। क्योंकि पहली चार मीटिंग में डॉक्टर्स की तरफ से डिमांड की गई थी कि मीटिंग को लाइव टेलीकास्ट या फिर इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए। लेकिन इस मांग को सरकार ने मानने से इंकार कर दिया था इसके चलते यह मीटिंग हो नहीं पाई थी। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से भी कहा गया था कि प्रदर्शन कारी डॉक्टर वापस काम पर लौट जाएं किसी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं होगा। इस मीटिंग के बाद सरकार की तरफ से बताया गया कि डॉक्टर्स की तरफ से 42 लोगों ने मिनिट्स ऑफ मीटिंग पर हस्ताक्षर किया और सरकार की तरफ से मुख्य सचिव मनोज पंत ने साइन किए।

आज सीबीआई सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगी अपनी स्टेटस रिपोर्ट

कोलकाता रेप-मर्डर मामले में सीबीआई आज अपनी दूसरी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी। 9 सितंबर को दाखिल की गई अपनी पहली रिपोर्ट में सीबीआई ने कई बड़े खुलासे किए थे, जिसके बाद कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल घोष की मुश्किलें बढ़ गई थीं।

9 अगस्त को आरजी कर मेडीकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर के मामले में ममता सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों की कुछ मांगों को मान लिया है। अब गेंद डॉक्टरों के पाले में है कि उनकी तरफ से इस मामले पर क्या कहा जाता है। क्योंकि डॉक्टर मुख्य रूप से पांच मांगों को लेकर गए थे, जिनमें से केवल तीन मांगों को माना गया है।

Previous Post

कच्चे तेल में गिरावट से पेट्रोल-डीजल के रेट में 6-7 रुपये की कटौती की उम्मीद

Next Post

कर्नाटक BJP में नई दरार, येदियुरप्पा के बेटे के खिलाफ नेता तैयार; की हटाने की मांग

Next Post
कर्नाटक BJP में नई दरार, येदियुरप्पा के बेटे के खिलाफ नेता तैयार; की हटाने की मांग

कर्नाटक BJP में नई दरार, येदियुरप्पा के बेटे के खिलाफ नेता तैयार; की हटाने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट
  • ‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज
  • महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी
  • चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा
  • स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In