• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रधानमंत्री मोदी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, बोले- जय श्रीराम

कोरोना आने के बाद से अब तक के टॉप पर मोदी सरकार की लोकप्रियता

May 30, 2022
राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

July 11, 2026
मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

July 11, 2026
बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

July 11, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

हैदराबाद मर्डर केस: पोक्सो आरोपी ने की 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप

July 11, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, घरेलू गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं

July 11, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 88.66 रुपये प्रति लीटर

July 11, 2026
भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

July 11, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट का गौरव बढ़ा, स्मृति मंधाना ने 300 मैच पूरे कर रचा नया इतिहास

लॉर्ड्स में बना रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना ने पूरे किए 300 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

July 11, 2026
मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून का जोर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

July 11, 2026
नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से भड़के समर्थक, दतिया में सड़क पर उतरा गुस्सा

नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से भड़के समर्थक, दतिया में सड़क पर उतरा गुस्सा

July 11, 2026
पिता की मौत मामले में नया मोड़, आयुषी पर भी लगे गंभीर आरोप

पिता की मौत मामले में नया मोड़, आयुषी पर भी लगे गंभीर आरोप

July 11, 2026
पवार पर टिप्पणी से नाराज सुप्रिया सुले, राउत को अजित पवार प्रकरण की दिलाई याद

पवार पर टिप्पणी से नाराज सुप्रिया सुले, राउत को अजित पवार प्रकरण की दिलाई याद

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

कोरोना आने के बाद से अब तक के टॉप पर मोदी सरकार की लोकप्रियता

महंगाई-बेरोजगारी से परेशान हैं लोग: सर्वे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 30, 2022
in ओपिनियन, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रधानमंत्री मोदी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, बोले- जय श्रीराम

File Photo

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की अप्रूवल रेटिंग कोरोना काल के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है। हालांकि इस बीच लोगों की जरूरी चीजों की महंगाई और बेरोजगारी को लेकर चिंता भी बढ़ी है। नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज को लेकर ताजा सर्वे में यह बात सामने आई है। लोकल सर्कल्स की ओर से किए गए सर्वे में 67 फीसदी लोगों ने माना है कि मोदी सरकार दूसरे कार्यकाल में उम्मीदों पर खरी उतरी है या उससे ज्यादा काम किया है। इस सर्वे में 64,000 लोगों ने हिस्सा लिया था। बीते साल कोरोना की दूसरी लहर का कहर देखने को मिला था और तब मोदी सरकार के कामकाज से खुद को संतुष्ट बताने वाले लोगों की संख्या 51 फीसदी ही थी।

इस तरह मोदी सरकार की अप्रूवल रेटिंग में यह बड़ा इजाफा है, जब सर्वे में शामिल दो तिहाई लोगों ने उसके कामकाज की सराहना की है। बीते साल कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में मौतें हुई थीं और अस्पतालों में ऑक्सीन सिलेंडर एवं बेड्स की कमी देखने को मिली थी। दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में ऐसे ही हालात बने थे। कोरोना के एकदम शुरुआती दौर में भी मोदी सरकार की अप्रूवल रेटिंग 62 फीसदी ही थी। इस तरह कोरोना काल की शुरुआत से अब तक मोदी सरकार की यह अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा है।

सर्वे में शामिल लोगों ने कहा कि सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सही उपाय किए थे और अर्थव्यवस्था को भी संभालने का काम किया। हालांकि बेरोजगारी की दर लगातार 7 फीसदी बने रहने को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। सर्वे में शामिल 47 फीसदी लोगों ने माना कि भारत सरकार बेरोजगारी के मुद्दे से निपटने में असफल रही है। हालांकि एक अहम बात यह भी है कि इसी दौर में लोगों का बेरोजगारी से सरकार के निपटने के तरीकों पर भरोसा भी बढ़ा है। सर्वे में 37 फीसदी लोगों ने मोदी सरकार की नीतियों को लेकर कहा कि वह बेरोजगारी से निपटने के प्रयास कर रही है।

इससे पहले ऐसा मानने वाले लोगों की संख्या 2021 में 27 फीसदी थी, जबकि 2020 में यह आंकड़ा 29 फीसदी का था। माना जा रहा है कि कोरोना संकट से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान मजदूरों का पलायन हुआ था और बड़े पैमाने पर निजी सेक्टर में लोगों की नौकरियां गई थीं। मोदी सरकार की अप्रूवल रेटिंग में यह इजाफा ऐसे वक्त में हुआ है, जब हाल ही में आए रिटेल महंगाई दर के आंकड़ों ने 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके बाद मोदी सरकार ने खाद्यान्न की कीमतों पर लगाम कसने के लिए गेहूं और चीनी के एक्सपोर्ट पर ही रोक लगा दी है।

सर्वे में शामिल 73 फीसदी भारतीयों ने माना कि बीते तीन सालों में जरूरी चीजों की कीमतों में कमी नहीं आई है। 2024 में तीसरी बार सत्ता में आने की दावेदारी जता रही भाजपा के लिए यह चिंता की बात हो सकती है। सर्वे में शामिल 73 फीसदी लोगों ने माना कि वे अपना और परिवार का बेहतर भविष्य भारत में देखते हैं। इसके अलावा 44 फीसदी लोगों की राय थी कि देश में एयर पलशून कम करने के लिए सरकार ने जरूरी उपाय नहीं किए हैं। वहीं सामाजिक सद्भाव के मामले में 60 फीसदी लोगों ने सरकार के कामकाज को सही माना, जबकि 33 फीसदी लोगों की राय अलग थी। सर्वे में शामिल 50 पर्सेंट से ज्यादा लोगों ने कहा कि देश में कारोबार करना पहले के मुकाबले आसान हो गया है।

Previous Post

चीन 10 द्वीपीय देशों को साधने चला था, समझौते को राजी नहीं हुए; लगा करारा झटका

Next Post

दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, हवाला केस में केजरीवाल के मंत्री पर ED ऐक्शन

Next Post
दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, हवाला केस में केजरीवाल के मंत्री पर ED ऐक्शन

दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, हवाला केस में केजरीवाल के मंत्री पर ED ऐक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब
  • मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू
  • बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान
  • हैदराबाद मर्डर केस: पोक्सो आरोपी ने की 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप
  • एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, घरेलू गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In