• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दिल्ली में मार्च 2023 तक पूरे कर लिए जाएं सड़क, सीवर और नाला बनाने का काम : सीएम केजरीवाल

कोरोना की चौथी लहर पर केजरीवाल बोले- स्थिति पर सरकार की पैनी नजर

April 13, 2022
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

क्रूड ऑयल 70 डॉलर की ओर? पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा स्थिर असर

June 30, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

“फडणवीस प्रधानमंत्री बनेंगे तो मैं साथ दूंगा” — उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान

June 30, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जवाब: मैं न अमेरिका विरोधी हूं, न किसी के सामने झुकती हूं

June 30, 2026
आतंकी फंडिंग का लाइसेंस नहीं, पाकिस्तान पर भड़का एफएटीएफ; कड़ा ऐक्शन चेताया

पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत

June 30, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

सीमा पार हमले से अफगानिस्तान में तबाही, भारत ने कहा—यह क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा

June 30, 2026
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

June 30, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

कोरोना की चौथी लहर पर केजरीवाल बोले- स्थिति पर सरकार की पैनी नजर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 13, 2022
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली में मार्च 2023 तक पूरे कर लिए जाएं सड़क, सीवर और नाला बनाने का काम : सीएम केजरीवाल

File Photo

नई दिल्ली:राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की संक्रमण दर एक बार फिर बढ़ने लगी है। हालात देखकर जहां चौथी लहर को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं, वहीं सरकार भी सतर्क हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राजधानी में कोविड-19 की स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और फिलहाल घबराने की कोई बड़ी वजह नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को कोविड महामारी की संक्रमण दर बढ़कर 2.70 फीसदी पहुंच गई जो पिछले दो महीनों में सबसे ज्यादा है। इससे राजधानी में कोविड के फिर से फैलने को लेकर चिंता बढ़ गई है। दिल्ली में पांच फरवरी को संक्रमण दर 2.87 फीसदी थी।

केजरीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हम स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं। अभी घबराने की कोई बड़ी वजह नहीं है। हम स्थिति के मुताबिक, सभी जरूरी कदम उठाएंगे।

इससे एक दिन पहले सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि दिल्ली सरकार कोविड की स्थिति पर नजर रख रही है और जब तक कोरोना वायरस के नए चिंताजनक वैरिएंट का पता नहीं चलता, तब तक फिक्र की कोई बात नहीं है। जैन ने कहा था कि दिल्ली में दैनिक मामले 100-200 के बीच आ रहे हैं। हम अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजो पर नजर रख रहे हैं और इनकी संख्या कम हो रही है। फिलहाल संक्रमण दर पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 137 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,66,380 हो गई। राजधानी में संक्रमण दर में वृद्धि देखी गई है और यह बढ़कर 2.70 प्रतिशत हो गई है। हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि मृतकों की संख्या अब भी 26,157 है। चार अप्रैल को संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत थी, जो सोमवार तक बढ़कर 2.70 फीसदी हो गई।

Previous Post

असदुद्दीन औवेसी पर फायरिंग मामले में चार्जशीट दाखिल

Next Post

फार्म हाउस में पिछले साढ़े चार वर्ष से चल रही थी गोकशी

Next Post
सिर काटकर गायों की हत्या

फार्म हाउस में पिछले साढ़े चार वर्ष से चल रही थी गोकशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • क्रूड ऑयल 70 डॉलर की ओर? पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा स्थिर असर
  • “फडणवीस प्रधानमंत्री बनेंगे तो मैं साथ दूंगा” — उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
  • ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जवाब: मैं न अमेरिका विरोधी हूं, न किसी के सामने झुकती हूं
  • पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत
  • सीमा पार हमले से अफगानिस्तान में तबाही, भारत ने कहा—यह क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In