स्पोर्ट्स डेस्क: 1983 में भारत को पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले महान कप्तान कपिल देव ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। कपिल देव ने स्वीकार किया कि पहले वे बुमराह के अनोखे गेंदबाजी एक्शन और छोटे रन-अप को देखकर यह मानते थे कि बुमराह लंबा समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं खेल पाएंगे। लेकिन बुमराह ने लगातार शानदार प्रदर्शन कर कपिल देव की राय को गलत साबित कर दिया।
शुक्रवार को प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक की साझेदारी के मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व प्रबंधक अमृत माथुर से चर्चा के दौरान कपिल देव ने बुमराह के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, “मुझे लगता था कि ये लंबे समय तक नहीं खेल पाएगा। इसको चोट लग जाएगी। लेकिन उन्होंने मुझे गलत साबित किया। जब कोई मुझे गलत साबित करता है तो मैं उसकी सराहना करता हूं।”
कपिल देव ने आगे कहा, “इतने सालों के क्रिकेट अनुभव के बाद हमें नहीं लगता था कि इतने छोटे रन-अप से इतना पेस जेनरेट करना संभव है। लेकिन बुमराह ने 10 साल से भारतीय क्रिकेट को लगातार सेवा दी। इसके लिए उन्हें मेरा पूरा सम्मान।”
बुमराह का 10 साल का शानदार करियर
जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद गेंदबाजी ताकत बन चुके हैं। तीनों फॉर्मेट में लगातार प्रदर्शन कर उन्होंने खुद को श्रेष्ठ साबित किया है।
- टी-20 विश्व कप 2026: 14 विकेट लेकर भारत को विश्व चैंपियन बनाया।
- टेस्ट क्रिकेट: 52 मैच, 99 पारियों में 234 विकेट, औसत 19.79।
- वनडे क्रिकेट: 89 मैच, 88 पारियों में 149 विकेट, औसत 23.55, इकोनॉमी 4.6।
- टी-20 अंतरराष्ट्रीय: 95 मैच, 92 पारियों में 121 विकेट।
- आईपीएल: 145 पारियों में 183 विकेट।
बुमराह ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और तब से भारतीय टीम का नियमित हिस्सा हैं। उनके करियर में लगातार शानदार प्रदर्शन ने उन्हें वर्तमान भारतीय क्रिकेट का सबसे अहम गेंदबाज बना दिया है।
कपिल देव के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि जसप्रीत बुमराह ने न केवल अपनी क्षमता साबित की है, बल्कि भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह भी मजबूती से बना ली है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

