• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जय शाह के ICC चेयरमैन बनने पर फूला नहीं समाया क्रिकेट जगत, जानिए किसने क्या कहा?

क्रिकेट संकट से उबार सकते हैं जय शाह: बार्कले

December 5, 2024
अहमदाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

अहमदाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

April 26, 2026
हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस, पंजाब की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज

हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस, पंजाब की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज

April 26, 2026
ममता बनर्जी

बंगाल चुनाव में ममता का भाजपा पर सीधा वार

April 26, 2026
पीएम मोदी ने साझा की 2016 की यादें और युवा-प्रधान भारत का संदेश

वैश्विक तनाव के बीच बुद्ध का मार्ग अपनाए दुनिया: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी

April 26, 2026
व्हाइट हाउस की दावत में दहशत की दस्तक

व्हाइट हाउस की दावत में दहशत की दस्तक

April 26, 2026
मुंबई में झमाझम, अलर्ट जारी

12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

April 26, 2026
चारमीनार एक्सप्रेस के कोच में भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला

चारमीनार एक्सप्रेस के कोच में भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला

April 26, 2026
ट्रंप का दावा—संदिग्ध के पास थे कई हथियार, समय रहते टली बड़ी अनहोनी

ट्रंप का दावा—संदिग्ध के पास थे कई हथियार, समय रहते टली बड़ी अनहोनी

April 26, 2026
अबू धाबी में यूएई राष्ट्रपति और एनएसए अजीत डोभाल की अहम बैठक, क्षेत्रीय स्थिरता पर हुआ मंथन

अबू धाबी में यूएई राष्ट्रपति और एनएसए अजीत डोभाल की अहम बैठक, क्षेत्रीय स्थिरता पर हुआ मंथन

April 26, 2026
व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हड़कंप, गोलीबारी के बाद संदिग्ध गिरफ्तार, ट्रंप सुरक्षित

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हड़कंप, गोलीबारी के बाद संदिग्ध गिरफ्तार, ट्रंप सुरक्षित

April 26, 2026
ट्रंप

ईरान वार्ता में झटका, ट्रंप ने कश्नर और विटकॉफ का पाकिस्तान दौरा रद्द किया

April 26, 2026
योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार का बड़ा फैसला, छोटे मकान और दुकानों के निर्माण में राहत

April 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

क्रिकेट संकट से उबार सकते हैं जय शाह: बार्कले

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 5, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
जय शाह के ICC चेयरमैन बनने पर फूला नहीं समाया क्रिकेट जगत, जानिए किसने क्या कहा?

स्पोर्ट्स डेस्क:इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष ग्रेग बार्कले का मानना है कि जय शाह में क्रिकेट को मौजूदा ‘संकट’ से बाहर निकालने और इसे अगले स्तर पर ले जाने की क्षमता है। हालांकि, उन्होंने अपने उत्तराधिकारी को खेल को ‘भारत के दबदबे’ में रखने के खिलाफ भी आगाह किया। बार्कले ने चार साल के कार्यकाल के बाद एक दिसंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन स्थलों को लेकर चल रहे मौजूदा संकट के बीच अपने पद से हटने वाले बार्कले ने कहा कि क्रिकेट चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है।

उन्होंने ‘द टेलीग्राफ’ से कहा, ‘‘वह (शाह) भारत को इस खेल में एक अलग स्तर पर ले गये और उनके पास आईसीसी के साथ ऐसा करने का शानदार मौका है। हालांकि, उन्हें भारत के दबदबे से बाहर निकलना होगा। हम खुशकिस्मत है कि हमें इस खेल में भारत का साथ मिला है। वे सभी मापदंडों के आधार पर खेल में एक बड़ा योगदान देते हैं, लेकिन एक देश के पास इतनी शक्ति और प्रभाव होने से बहुत सारे अन्य परिणाम बिगड़ सकते हैं। यह स्थिति खेल से जुड़े वैश्विक विकास में सहायक नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि जय शाह में भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी आगे ले जाने की क्षमता है। बार्कले बोले, ‘‘भारत कई चीजें कर सकता है जिससे खेल को एकजुट करने और आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है जिसमें अपनी टीमों का उपयोग करके छोटे पूर्ण सदस्यों और उभरते देशों को अवसर देना, नए क्षेत्रों और बाजारों को खोलने के लिए अपने प्रभाव का उपयोग करना, सदस्यों को लाभ पहुंचाने के लिए आईसीसी के साथ मिलकर काम करना, जैसी चीजें शामिल हैं।’’

बार्कले ने माना कि वर्तमान में बहुत ज्यादा क्रिकेट के कारण वह कई बार व्यस्त इंटरनेशनल कैलेंडर का भी ध्यान नहीं रख पाते। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है, मैं खेल के शिखर पर हूं और मैं आपको यह नहीं बता सकता कि दुनिया भर में कौन कब और कहां खेल रहा है। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के मैच के बारे में मुझे अखबार में पढ़कर पता चला। ऐसे में मुझे लगता है कि हमने अपना दृष्टिकोण खो दिया है। यह खेल के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इसमें कुछ गड़बड़ है और कैलेंडर अविश्वसनीय रूप से व्यस्त है। हमारा स्वार्थ ऐसा है कि इन सभी को सुलझाना लगभग असंभव है, क्योंकि कोई भी अपनी फायदे वाली चीजों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।’’

बार्कले ने तालिबान सरकार के गठन के बाद महिला क्रिकेट को भंग करने के बावजूद अफगानिस्तान से पूर्ण सदस्यता वापस नहीं लेने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने इस देश के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलने को लेकर ऑस्ट्रेलिया की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कोई गलती नहीं थी। उनके पास महिला क्रिकेट हुआ करता था। मुझे लगता है कि हमारा दृष्टिकोण सही रहा है। अफगानिस्तान को बाहर निकालना आसान होगा, लेकिन इसमें उनके बोर्ड की कोई गलती नहीं है। वे सिर्फ एक आदेश और कुछ कानून के तहत काम कर रहे हैं। उन्हें बाहर निकालने से वहां की सत्ताधारी पार्टी को कोई फर्क पड़ेगा।’’

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘‘अगर आप वाकई कोई राजनीतिक बयान देना चाहते हैं, तो उनके खिलाफ विश्व कप में मत खेलिए। बेशक, इससे आपको सेमीफाइनल में जगह नहीं मिल पाएगी, लेकिन सिद्धांत तो सिद्धांत ही होते हैं। यह आधे-अधूरे सिद्धांत के बारे में नहीं है।’’

Previous Post

द्रविड़: पंत ने धोनी की कमी को भर दिया

Next Post

तेजस्वी यादव ने बीपीएससी परीक्षा पर उठाए सवाल

Next Post
तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने बीपीएससी परीक्षा पर उठाए सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अहमदाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार
  • हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस, पंजाब की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज
  • बंगाल चुनाव में ममता का भाजपा पर सीधा वार
  • वैश्विक तनाव के बीच बुद्ध का मार्ग अपनाए दुनिया: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी
  • व्हाइट हाउस की दावत में दहशत की दस्तक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In