डेस्क: कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार के एक मंत्री से जुड़े मामले में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंत्री जमीर अहमद के निजी सचिव सरफराज खान के घर और कार्यालय पर लोकायुक्त ने एक साथ छापेमारी की। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान करीब 14 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है।
लोकायुक्त पुलिस ने बेंगलुरु के लोकायुक्त थाने में सरफराज खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ दर्ज केस के आधार पर की गई।
लोकायुक्त के एक अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु में सहकारी विभाग निदेशालय से आवास विभाग में प्रतिनियुक्ति पर तैनात सरदार सरफराज खान से जुड़े परिसरों की तलाशी ली जा रही है।
गौरतलब है कि सरफराज खान इससे पहले वृहद बेंगलुरु महानगरपालिका (बीबीएमपी) में संयुक्त आयुक्त के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। वहीं, मंत्री जमीर अहमद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का करीबी सहयोगी माना जाता है, जिसके चलते यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
