• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
करुण नायर

करुण नायर ने घरेलू क्रिकेट में की शानदार वापसी

October 16, 2025
कोलंबो में ट्रैक-2 वार्ता पर विवाद: राम माधव ने खबरों को बताया ‘पूरी तरह गलत’

कोलंबो में ट्रैक-2 वार्ता पर विवाद: राम माधव ने खबरों को बताया ‘पूरी तरह गलत’

June 27, 2026
डेनमार्क में अजान पर प्रतिबंध की तैयारी, ‘इस्लामीकरण’ की आशंका के बीच बढ़ा विवाद

डेनमार्क में अज़ान पर बहस: धार्मिक स्वतंत्रता बनाम सार्वजनिक व्यवस्था

June 27, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झगड़े में कही बात बनी केस का मोड़, पति की सजा उम्रकैद से 7 साल हुई

June 27, 2026
40 लाख के विवाद में सपा नेता पर संगीन आरोप, परिवार समेत मारपीट

मुरादाबाद हत्याकांड: प्रेम विवाद में हत्या, पोस्टमार्टम से बढ़ी रहस्य की परतें

June 27, 2026
संत शांति के साधक और संदेशवाहक होते हैं” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण

संत शांति के साधक और संदेशवाहक होते हैं” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण

June 27, 2026
स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

June 27, 2026
फरीदाबाद पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, एएसआई निलंबित

फरीदाबाद पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, एएसआई निलंबित

June 27, 2026
शोएब अख़्तर के भाई के जनाज़े में लश्कर से जुड़े चेहरों की मौजूदगी से विवाद

शोएब अख़्तर के भाई के जनाज़े में लश्कर से जुड़े चेहरों की मौजूदगी से विवाद

June 27, 2026
अडाणी समूह पर अमेरिकी समन विवाद: शेयरों में एक लाख करोड़ का नुकसान

अमेरिकी अदालत का सख्त रुख: अडानी केस बंद करने पर अभियोजकों से मांगा जवाब

June 27, 2026
चंदा घोटाले के आरोपों के बीच धीरेंद्र शास्त्री का बयान सुर्खियों में

चंदा घोटाले के आरोपों के बीच धीरेंद्र शास्त्री का बयान सुर्खियों में

June 27, 2026
उज्ज्वल निकम

केतन अग्रवाल हत्याकांड में विशेष सरकारी वकील के रूप में उज्ज्वल निकम की नियुक्ति

June 27, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल दरों में स्थिरता बनी, कटौती का फायदा अभी नहीं मिलेगा

June 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

करुण नायर ने घरेलू क्रिकेट में की शानदार वापसी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 16, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
करुण नायर

File Photo

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हुए करुण नायर ने घरेलू क्रिकेट में वापसी की है। नायर को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए मौका नहीं दिया गया। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले दिन करुण ने अर्धशतकीय पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर और आर स्मरण के दमदार अर्धशतक की बदौलत कर्नाटक ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच के पहले दिन सौराष्ट्र के खिलाफ पांच विकेट पर 295 रन बनाए।

पडिक्कल (96 रन, 141 गेंद, 11 चौके) और नायर (73, 126 गेंद, नौ चौके) ने तीसरे विकेट के लिए 146 रन जोड़े। इन दोनों ने उस समय पारी को संवारा जब बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेंद्र जडेजा (100 रन पर चार विकेट) ने सलामी बल्लेबाज निकिन जोस और कप्तान मयंक अग्रवाल को पारी की शुरुआत में जल्दी पवेलियन भेजा। दिन का खेल खत्म होने पर स्मरण (नाबाद 66 रन, 120 गेंद, चार चौके, दो छक्के) के साथ अनुभवी श्रेयस गोपाल क्रीज पर डटे थे।

जोस और अग्रवाल के केवल 26 रन तक पवेलियन लौटने के बाद कर्नाटक की टीम लड़खड़ा रही थी और पडिक्कल तथा विदर्भ के साथ दो सत्र खेलने के बाद वापस लौटे नायर ने पारी को संवारा। पडिक्कल ऑफ साइड पर सहज दिखे और उन्होंने उस क्षेत्र में 10 चौके जड़े और इस दौरान कुछ बेहतरीन कट और ड्राइव लगाए।

दूसरी ओर नायर ने फाइन लेग और स्क्वायर लेग के बीच पांच चौके लगाए। जडेजा ने नायर को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ा और फिर पडिक्कल को बोल्ड करके कर्नाटक का स्कोर चार विकेट पर 195 रन कर दिया। सौराष्ट्र कर्नाटक पर दबाव बनाने के लिए कुछ और मौके बनाने की उम्मीद कर रहा था लेकिन स्मरण और श्रेयस गोपाल (नाबाद 38 रन) ने छठे विकेट के लिए 81 रन की अटूट साझेदारी करके मेजबान टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ग्रुप के अन्य मुकाबलों में तिरुवनंतपुरम में महाराष्ट्र की टीम ऋतुराज गायकवाड़ (91) के अर्धशतक और जलज सक्सेना (49) की उपयोगी पारी के बावजूद महाराष्ट्र के खिलाफ सात विकेट पर 179 रन बनाकर संकट में है। महाराष्ट्र की ओर से एमडी निधीश ने 42 रन पर चार विकेट चटकाए।

पोरवोरिम में गोवा ने अभिनव तेजराणा (नाबाद 130) के नाबाद शतक और ललित यादव (नाबाद 80) के नाबाद अर्धशतक से चंडीगढ़ के खिलाफ तीन विकेट पर 291 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा। इंदौर में मध्य प्रदेश ने सारांश जैन (75 रन पर छह विकेट) की धारदार गेंदबाजी से पंजाब को 232 रन पर समेटने के बाद बिना विकेट खोए छह बनाए। पंजाब की ओर से उदय शरण ने सर्वाधिक 75 रन बनाए।

Previous Post

कुलदीप यादव को करियर की सर्वश्रेष्ठ 14वीं रैंक, राशिद खान नंबर-1

Next Post

तेजस्वी की मौजूदगी में राजद ने ओसामा शहाब को रघुनाथपुर से उम्मीदवार घोषित

Next Post
ओसामा शहाब

तेजस्वी की मौजूदगी में राजद ने ओसामा शहाब को रघुनाथपुर से उम्मीदवार घोषित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोलंबो में ट्रैक-2 वार्ता पर विवाद: राम माधव ने खबरों को बताया ‘पूरी तरह गलत’
  • डेनमार्क में अज़ान पर बहस: धार्मिक स्वतंत्रता बनाम सार्वजनिक व्यवस्था
  • झगड़े में कही बात बनी केस का मोड़, पति की सजा उम्रकैद से 7 साल हुई
  • मुरादाबाद हत्याकांड: प्रेम विवाद में हत्या, पोस्टमार्टम से बढ़ी रहस्य की परतें
  • संत शांति के साधक और संदेशवाहक होते हैं” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In