• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कश्मीर की वादियों में लू के थपेड़े, श्रीनगर में टूटा एक दशक का रिकॉर्ड

कश्मीर की वादियों में लू के थपेड़े, श्रीनगर में टूटा एक दशक का रिकॉर्ड

May 24, 2024
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार

June 20, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
श्रीकांत

टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा

June 20, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर जम्मू कश्मीर

कश्मीर की वादियों में लू के थपेड़े, श्रीनगर में टूटा एक दशक का रिकॉर्ड

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 24, 2024
in जम्मू कश्मीर
Reading Time: 1 min read
A A
0
कश्मीर की वादियों में लू के थपेड़े, श्रीनगर में टूटा एक दशक का रिकॉर्ड

श्रीनगर। Jammu Kashmir Heat Wave and Weather Update: पूरा उत्तर भारत इस वक्त प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़े झेल रहा है, हालांकि, पछुआ हवा चलने से थोड़ी राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह  न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह 8.30 बजे हवा में नमी 61 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उधर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत जम्मू-कश्मीर में भी प्रचंड गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। अपनी हसीन वादियों और ठंडक के लिए मशहूर कश्मीर की घाटी में भी लू के थपेड़े चल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि श्रीनगर में चढ़ते पारे ने पिछले 11 सालों का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को मई का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। वहां तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इससे पहले  23 मई 2013 को भी श्रीनगर में इतना ही तापमान रिकॉर्ड किया गया था। भीषण गर्मी के कारण कश्मीर के अन्य सभी मौसम केंद्रों पर भी इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

स्थानीय मौसम विभाग ने आगे और गर्म और शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड 34 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। स्वतंत्र मौसम पूर्वानुमानकर्ता फैज़ान आरिफ़ केंग के हवाले से कश्मीर ऑब्जर्वर ने बताया है कि 2011 में मई महीने में श्रीनगर का तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 2007 में यहां अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस, 2001 में 34.2 डिग्री सेल्सियस, 2000 में 33.8 डिग्री सेल्सियस और 1995 में 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा चुका है।

केंग ने बताया है कि पिछले एक दशक में यह सबसे गर्म मई रिकॉर्ड किया गया है। श्रीनगर के अलावा कश्मीर के काजीगुंड, पहलगाम, कुपवाड़ा, कोकेरनाग, गुलमर्ग, गांदरबल और अनंतनाग में भी भीषण गर्मी और हीटवेब रिकॉर्ड किया गया है। IMD के मुताबिक, काजीगुंड में पारा 32.6 डिग्री, पहलगाम में 27.3, कुपवाड़ा में 30.6, कोकेरनाग में 30.1 डिग्री और गुलमर्ग में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि  बनिहाल और बटोट में क्रमश: 29.8 और 29.9  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माता वैष्णो देवी के लिए मशहूर कटरा में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि 28 मई तक लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है लेकिन 29-31 मई के बीच तापमान में गिरावट आ सकती है और हल्की बारिश भी हो सकती है।

Previous Post

अपने दम पर 370 सीट जीतने का आंकड़ा कहां से आया? एस जयशंकर ने बताई वजह

Next Post

मुइज्जू का U-टर्न, पहले बनाईं दूरियां, अब ले रहे भारत का ही सहारा

Next Post
मालदीव बना रहा नए दोस्त, चीन के बाद तुर्की; भारत के खिलाफ नई चाल

मुइज्जू का U-टर्न, पहले बनाईं दूरियां, अब ले रहे भारत का ही सहारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम
  • टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल
  • हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’
  • ‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In