• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के 32 साल बाद सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के 32 साल बाद सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार

March 24, 2022
जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

July 2, 2026
सनी देओल का फिटनेस मंत्र: “नो एक्सक्यूज़, स्टे फिट, स्टे हैप्पी”

सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”

July 2, 2026
नीले आसमान का सफर: इंडिगो का संकट और सफलता

इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प

July 2, 2026
हुंडई

ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला

July 2, 2026
सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

July 2, 2026
परिवर्तनी एकादशी: भगवान विष्णु के करवट बदलने का पावन पर्व

जुलाई की पावन एकादशियाँ: भक्ति, आत्मशुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा का महापर्व

July 2, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 2 जुलाई 2026, गुरुवार

July 2, 2026
आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 1, 2026
तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

July 1, 2026
सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

July 1, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

July 1, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

कब्रिस्तान पर खर्च होते थे मंदिरों के पैसे, तब आस्था कहां थी?’ सपा पर योगी का तीखा वार

July 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के 32 साल बाद सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार

यासीन-बिट्टा कराटे पर केस चलाने की मांग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 24, 2022
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के 32 साल बाद सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार

नई दिल्ली:कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के 32 साल बाद एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई है। कश्मीरी पंडितों के एक संगठन ने 1989-90 के दौरान कश्मीरी पंडितों की कथित सामूहिक हत्याओं और नरसंहार की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) या राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक क्यूरेटिव पिटिशन दायर की है।

यह याचिका रूट्स इन कश्मीर नामक संगठन ने दायर की है। कश्मीरी पंडितों के इस संगठन ने टॉप कोर्ट से फिर से मामले की जांच की गुहार लगाई है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीरी पंडितों की मौत के मामले में दाखिल अर्जी 2017 में खारिज कर दी थी। उस समय कोर्ट ने कहा था कि मामले में 27 साल बाद सबूत नहीं हैं।

हाल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के बाद से एक बार फिर से कश्मीरी पंडितों को न्याय दिलाने की चौतरफा मांग हो रही है।

इसी क्रम में रूट्स इन कश्मीर द्वारा दायर याचिका में कहा गया है, “मामले में देरी के आधार पर केस खारिज किया जाना गलत है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया है कि मामले को दोबारा खोला जाए और देरी के आधार पर अर्जी खारिज किया जाना मुख्य आधार है और यह आधार गलत है। इसे कानून के नजर में दोषपूर्ण कहा गया है।”

संगठन की ओर से एक बयान में कहा गया है कि क्यूरेटिव पिटीशन के समर्थन में वरिष्ठ अधिवक्ता और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह द्वारा एक प्रमाण पत्र जारी किया गया है। क्यूरेटिव याचिका में सिख विरोधी दंगों के मामले में सज्जन कुमार पर 2018 के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का भी हवाला दिया गया, जहां अपील की अनुमति देते हुए कहा गया: “उन अनगिनत पीड़ितों को धैर्यपूर्वक इंतजार करना आश्वस्त करना महत्वपूर्ण है कि चुनौतियों के बावजूद सच्चाई की जीत होगी और न्याय होगा…”

याचिका में कहा गया है: “वर्ष 1989-90, 1997 और 1998 में कश्मीरी पंडितों के खिलाफ सभी प्राथमिकी/हत्या और अन्य संबद्ध अपराधों के मामलों की जांच किसी अन्य स्वतंत्र जांच एजेंसी जैसे सीबीआई या एनआईए या इस न्यायालय द्वारा नियुक्त किसी अन्य एजेंसी को स्थानांतरित करना चाहिए, क्योंकि अब तक जम्मू-कश्मीर पुलिस उनके पास लंबित सैकड़ों प्राथमिकी में कोई प्रगति करने में बुरी तरह विफल रही है।”

याचिका में 1989-90, 1997 और 1998 के दौरान कश्मीरी पंडितों की हत्याओं की सैकड़ों प्राथमिकी के लिए यासीन मलिक और फारूक अहमद दार उर्फ बिट्टा कराटे, जावेद नालका और अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई, और जिनके खिलाफ 26 साल बाद भी जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा जांच नहीं की गई।

याचिका में शीर्ष अदालत से 25 जनवरी, 1990 की सुबह भारतीय वायु सेना के 4 अधिकारियों की कथित भीषण हत्या के लिए यासीन मलिक के मुकदमे और अभियोजन को पूरा करने का निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया, जो वर्तमान में सीबीआई अदालत के समक्ष लंबित है।

Previous Post

हिंसा रोकने में बंगाल सरकार फेल, मुसलमानों के हाथों में थमाया जा रहा बम :औवैसी

Next Post

OIC को बेमानी संगठन बताते हुए भारत ने उड़ाई पाकिस्तान की खिल्ली, चीन को भी दो टूक

Next Post
OIC की बैठक में कश्मीर का जिक्र छेड़ने पर भारत ने चीन को लताड़ा,

OIC को बेमानी संगठन बताते हुए भारत ने उड़ाई पाकिस्तान की खिल्ली, चीन को भी दो टूक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”
  • सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”
  • इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प
  • ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला
  • सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In