• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नेतन्याहू

क्या है UN की ‘लिस्ट ऑफ शेम’? अलकायदा-ISIS के साथ जुड़ा इजरायल का नाम

June 28, 2024
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

June 4, 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

June 4, 2026
क्रेटा

क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम

June 4, 2026
तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

June 4, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों का किया खंडन

June 4, 2026
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

अभिनय की पहली पाठशाला मेरा घर था: पंकज त्रिपाठी

June 4, 2026
अरुणा ईरानी

तीन साल तक नहीं मिला काम, फिर 2500 रुपये में किया नृत्य: अरुणा ईरानी

June 4, 2026
अगरकर के सामने सचिन ने रखी शर्त, वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की वकालत

सभी प्रारूपों में सफलता की कुंजी है बैकलिफ्ट : सचिन तेंदुलकर

June 4, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा ने बदले फुटबॉल के नियम, 2026 विश्व कप से लागू होंगे बड़े बदलाव

June 4, 2026
चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

क्या है UN की ‘लिस्ट ऑफ शेम’? अलकायदा-ISIS के साथ जुड़ा इजरायल का नाम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 28, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 2 mins read
A A
0
नेतन्याहू

File Photo

नई दिल्ली। इजरायल, हमास और फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद को संयुक्त राष्ट्र की तथाकथित ‘लिस्ट ऑफ शेम’ में शामिल किया गया है। हालांकि आधिकारिक रूप से इस सूची को अभी जारी नहीं किया गया है। यह संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के कार्यालय द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट से जुड़ी है। ‘लिस्ट ऑफ शेम’ रिपोर्ट को अगले शुक्रवार तक जारी नहीं किया जाएगा, लेकिन गुटेरस के कार्यालय ने संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत गिलाद एर्डन को फोन कर औपचारिक रूप से इस फैसले के बारे में जानकारी दे दी है।

बताया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 26 जून को इस पर चर्चा की। गुटेरस के विशेष प्रतिनिधि वर्जीनिया गाम्बा के कार्यालय ‘निगरानी और रिपोर्टिंग तंत्र’ ने रिपोर्ट तैयार की है। वह अर्जेंटीना के राजनयिक हैं। उन्होंने रिपोर्ट गुटेरस को सौंप दी है। माना जा रहा है कि इजरायल इस सूची में शामिल होने वाला पहला लोकतांत्रिक देश है। सूची का मसौदा जारी होने से पहले लीक हो गया है।

कौन-कौन देश है सूची में
पहली बार इस सूची में इजरायल और हमास को शामिल किया गया है। इससे पहले रूस, इस्लामिक स्टेट, अल-कायदा, बोको हराम, अफगानिस्तान, इराक, म्यांमार, सोमालिया, सीरिया और यमन को इस सूची में शामिल किया जा चुका है। पिछले साल यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में बच्चों के साथ किए गए व्यवहार के कारण रूस को पहली बार इस सूची में शामिल किया गया था।

क्या असर पड़ेगा?
इस फैसले ने येरुशलम की नींद उड़ा दी है, क्योंकि इस रिपोर्ट का संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से हवाला दिया जाता है। इतना ही नहीं संभवतः इसका उपयोग अंतरराष्ट्रीय समुदाय में इजरायल की छवि को धूमिल करने के लिए किया जाएगा। इस निर्णय से पूरे इजरायल में आक्रोश है।

क्या है लिस्ट ऑफ शेम?
‘लिस्ट ऑफ शेम’ में सशस्त्र संघर्ष में बच्चों के खिलाफ कथित अधिकार उल्लंघन का दस्तावेजीकरण किया गया है। इजरायल पर बच्चों के खिलाफ गंभीर अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

इजरायल पर आरोप
– इजरायल-हमास युद्ध में करीब 8,000 बच्चे मारे गए हैं। इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की गई है।
– इजरायल ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बमबारी की, इसके कारण हजारों बच्चे की मौत हो गई।
– कई दिनों तक गाजा की घेराबंदी की गई, जिससे बच्चों तक सहायता नहीं पहुंच पाई।
– महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जिसका बच्चों के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ा।
– वेस्ट बैंक में बच्चों सहित फलस्तीनियों पर बार-बार हमले किए गए।
– इजरायली सुरक्षा बलों ने बच्चों को मुखबिर के रूप में भर्ती किया।
– फलस्तीनी बच्चों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया।
– इन आरोपों को इजरायल ने खंडन किया है।

यूएन ने खुद को ब्लैकलिस्ट कर लिया : नेतन्याहू
संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने जून की शुरुआत में ही गिलाद एर्डन से कहा था कि इजरायली सेना को सूची में डाला जा रहा है। राजदूत ने इसे अनैतिक फैसला बताया। वहीं, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने विरोध करते हुए कहा कि यूएन ने हमास के हत्यारों का सपोर्ट करने वाले खेमे में शामिल होकर खुद को ब्लैकलिस्ट कर लिया है। अपनी सेना का पक्ष लेते हुए नेतन्याहू ने कहा कि वो दुनिया की सबसे नैतिक सेना है।

पहले भी हुआ था जिक्र
इजरायल को इस सूची में डालने की बात पहले भी उठी थी। वर्ष 2015 में इजरायली नेताओं ने यूएन के वरिष्ठ अधिकारियों को धमकाया था कि उनके देश का नाम लिस्ट में नहीं आना चाहिए। ये वो समय था, जब फलस्तीन और इजरायल के बीच युद्ध हुआ था, जिसमें पांच सौ से ज्यादा बच्चे मारे गए थे, जबकि तीन हजार से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Tags: इजरायलफलस्तीनी इस्लामिक जिहादलिस्ट ऑफ शेम'हमास
Previous Post

सलाह मत दिया करो, चलो बैठो; जब दीपेंद्र हुड्डा को स्पीकर ने लगाई फटकार

Next Post

अजित पवार को बाहर कीजिए; BJP नेता ने रखी डिमांड, वीडियो देख NCP भड़की

Next Post
अजित पवार

अजित पवार को बाहर कीजिए; BJP नेता ने रखी डिमांड, वीडियो देख NCP भड़की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा
  • ‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे
  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In