वडोदराआम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि मोदी सरकार जिस तरह से विपक्षी पार्टियों के खिलाफ चाल चल रही है उसका असर प्रजातंत्र और राष्ट्र की ताकत पर पड़ा है। संजय सिंह ने चिंता जताया कि कांग्रेस पार्टी के अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं और विपक्षी पार्टियों के खिलाफ जांच एजेंसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। गुजरात के वडोदरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शनिवार को संजय सिंह ने कहा, ‘विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लेने, उन्हें जेल में डालने, कांग्रेस पार्टी के अकाउंट को सीज करने और सभी को सीबीआई और ईडी से डराने क्या इस प्रजातंत्र मजबूत होगा? क्या इस तरह देश ताकतकवर बनेगा? यह एक बड़ा सवाल है।’
संजय सिंह ने हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे नेताओं को जेल में डालने पर क्या असर पड़ेगा? इसपर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि क्या इस तरह की राजनीति से देश आगे बढ़ सकेगा? क्या देश इसी तरह आगे बढ़ेगा और लोकतंत्र ऐसे मजबूत हो पाएगा? इसी के साथ आप नेता ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर बात नहीं करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा की है। संजय सिंह ने कहा, ‘प्रधानमंत्री महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के आय की बात नहीं करते हैं। वो चाहते हैं कि यह चुनाव मुद्दाविहीन रहे। लेकिन यह पहली बार हो रहा है जब लोग देश में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट डाल रहे हैं।’













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
