मुम्बई। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद बिश्नोई गैंग पुलिस के रडार पर है। माना जा रहा है कि मूसेवाला के मर्डर में लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है, जो कि तिहाड़ जेल में बंद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्डर के बाद कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बरार ने जिम्मेदारी ली है कि लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर उनसे सिद्धू मूसेवाला को जान से मारा है। इस केस के साथ लॉरेंस का एक पुराना मामला भी हाइलाइट हो रहा है। 2018 में गिरफ्तार हुआ संपत नेहरा नाम का एक शख्स यह दावा कर चुका है कि उसे सलमान खान की हत्या का टास्क दिया गया था। यह आदमी बिश्नोई का आदमी था।
कहा था, मारेंगे तब पता चलेगा इनको
यह घटना सलमान खान के काले हिरण के शिकार वाले मामले के बाद सामने आई थी। बिश्नोई समाज काले हिरण को शुभ मानता है। इनके शिकार के केस के बाद बिश्नोई समाज से नाराजगी की खबरें सामने आई थीं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई ने 2018 में कोर्ट के बाहर कहा था, हम करेंगे तो पता चल ही जाएगा। सलमान खान को जोधपुर में ही मारेंगे, पता चल जाएगा इनको। अभी तो मैंने कुछ किया ही नहीं है बिना मतलब इन्वॉल्व कर रहे हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

