• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
LAC पर चीनी घुसपैठ को मिलेगा करारा जवाब, भारत बनाने जा रहा 47 नई चौकियां

LAC पर चीनी घुसपैठ को मिलेगा करारा जवाब, भारत बनाने जा रहा 47 नई चौकियां

March 25, 2022
जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

July 2, 2026
सनी देओल का फिटनेस मंत्र: “नो एक्सक्यूज़, स्टे फिट, स्टे हैप्पी”

सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”

July 2, 2026
नीले आसमान का सफर: इंडिगो का संकट और सफलता

इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प

July 2, 2026
हुंडई

ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला

July 2, 2026
सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

July 2, 2026
परिवर्तनी एकादशी: भगवान विष्णु के करवट बदलने का पावन पर्व

जुलाई की पावन एकादशियाँ: भक्ति, आत्मशुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा का महापर्व

July 2, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 2 जुलाई 2026, गुरुवार

July 2, 2026
आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 1, 2026
तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

July 1, 2026
सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

July 1, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

July 1, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

कब्रिस्तान पर खर्च होते थे मंदिरों के पैसे, तब आस्था कहां थी?’ सपा पर योगी का तीखा वार

July 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

LAC पर चीनी घुसपैठ को मिलेगा करारा जवाब, भारत बनाने जा रहा 47 नई चौकियां

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 25, 2022
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
LAC पर चीनी घुसपैठ को मिलेगा करारा जवाब, भारत बनाने जा रहा 47 नई चौकियां

नई दिल्ली:भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा चौकसी और आधारभूत ढांचा मज़बूत करने के लिहाज से काम तेज किया गया है। 47 नई सीमा चौकी ( बीओपी) और रणनीतिक रूप से कई अहम सड़कों पर काम तेज किया गया है। चीन को रणनीतिक रूप से काउंटर करने के लिए पूरी तत्परता से काम किया जा रहा है।

गृह मंत्रालय द्वारा संसदीय पैनल को दी गई जानकारी के मुताबिक भारत-चीन सीमा पर प्रथम चरण की 25 सड़को में बचा हुआ काम तेजी से चल रहा है। जबकि दूसरे चरण के तहत 32 सड़के अलग अलग इलाको में बनाने का काम विभिन्न स्तरों पर चल रहा है। अकेले लद्दाख इलाके में कई रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सड़को का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

लद्दाख के अलावा अरुणाचल प्रदेश में 18 फुट ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। ये ऐसे इलाके हैं जहां पैदल चलना भी मुश्किल होता है। जानकारी के मुताबिक, 47 नई आईटीबीपी सीमा चौकियों (बीओपी) का विकास और 12 स्टेजिंग कैम्प का काम शुरू किया गया है। करीब 32 हैलीपेड बनाए गए हैं इनमें से कुछ पहले से मौजूद हैं जिनका अपग्रेडेशन किया गया है।

एजेंसियो द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मौजूदा बुनियादी ढांचे में सुधार और परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सुरक्षा बलों, भारत सरकार ने पिछले कुछ समय में विभिन्न परियोजनाएं पिछले कुछ वर्षों में शुरू की हैं।

भारत-चीन सीमा के पास पहले चरण की 25 सड़कों का निर्माण 3482.52 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से शुरू किया गया था। करीब 751.58 किलोमीटर में से 721.02 किलोमीटर यानी लगभग 95 फीसदी का गठन और 545.05 किलोमीटर करीब 74 फीसदी सड़क का सरफेसिंग पूरा कर लिया गया है। इनमें से 475.29 किलोमीटर की 18 सड़कों को हर तरह से पूरा कर लिया गया है। ये परिचालन उपयोग में हैं। शेष 7 सड़कों का निर्माण कार्य अभी चल रहा है।

दूसरे चरण में 683.12 किमी की 32 सड़कों को 12434.90 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाने की मंजूरी सितंबर 2020 में दी गई थी। इनमें से 8 सड़कों पर शुरू किया गया है। भूमि अधिग्रहण और अन्य वैधानिक मंजूरी 18 सड़कों पर ली है और 14 सड़कों के लिए प्रक्रिया जारी है।

अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का विकास भी सरकार के एजेंडे में प्रमुख है। भारत सरकार ने 23 दिसंबर 2020 को 18 फुट ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी थी इसमें अपेक्षित संख्या में फुट सस्पेंशन ब्रिज, लॉग ब्रिज,स्टेजिंग कैम्प शामिल हैं। इसकी अनुमानित लागत 1162.19 करोड़ रुपये है और कुल 598.27 किलोमीटर का निर्माण किया जाना है।

सरकार ने बताया है कि इन कामो के लिए भूमि अधिग्रहण और अन्य वैधानिक मंजूरी की प्रक्रिया तेजी से पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि भारत चीन सीमा पर इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण और सुरक्षा के लिहाज से जरूरी निर्माण कार्य मे किसी भी तरह को बाधा नही आने देने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous Post

पेट्रोल 114.75 और डीजल 97.73 रुपये लीटर

Next Post

योगी के शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, पुलिस ने 1 लाख का इनामी बदमाश किया ढेर

Next Post
योगी के शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, पुलिस ने 1 लाख का इनामी बदमाश किया ढेर

योगी के शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, पुलिस ने 1 लाख का इनामी बदमाश किया ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”
  • सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”
  • इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प
  • ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला
  • सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In