• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लालू यादव

लालू पुत्रों की सीटों पर बंटी मतगणना व्यवस्था

November 13, 2025
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप

June 22, 2026
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

June 22, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित

June 22, 2026
तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

June 22, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत

June 22, 2026
ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

June 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज

June 22, 2026
उथप्पा का विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सुझाव

“मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान

June 22, 2026
ख्वाजा आसिफ

“पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

June 22, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

June 22, 2026
योगी

महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’

June 22, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश का SIT पर तंज, बोले—जांच रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

लालू पुत्रों की सीटों पर बंटी मतगणना व्यवस्था

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 13, 2025
in बिहार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
लालू यादव

File Photo

डेस्क:वैशाली ज़िले में इस बार मतगणना को लेकर रोचक स्थिति बन गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों—तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव—की विधानसभा सीटों की गिनती के लिए चुनाव आयोग ने अलग-अलग केंद्र निर्धारित किए हैं।

मुख्यमंत्री पद के महागठबंधन प्रत्याशी तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट की मतगणना हाजीपुर के आईटीआई संस्थान में होगी, जबकि उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव की महुआ सीट के वोट हाजीपुर के आरएन कॉलेज में गिने जाएंगे।

दिलचस्प यह है कि पटना जिले की सभी 14 सीटों की गिनती एक ही केंद्र—एएन कॉलेज, पटना—में होगी, लेकिन वैशाली की 8 सीटों के लिए दो अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं। इसका कारण बताया गया है कि हाजीपुर स्थित आरएन कॉलेज में पर्याप्त जगह नहीं है, इसलिए आयोग ने दो मतगणना स्थल तय किए हैं।

आरएन कॉलेज में महनार, लालगंज, वैशाली, महुआ और राजापाकर की गिनती होगी, जबकि आईटीआई केंद्र पर हाजीपुर, पातेपुर और राघोपुर सीटों के वोट गिने जाएंगे।

वैशाली ही नहीं, बल्कि राज्य के 38 जिलों में कुल 46 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सहरसा, पूर्वी चंपारण, सीवान, भागलपुर, गया और पूर्णिया जैसे जिलों में भी एक से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

राजनीतिक दृष्टि से वैशाली इस बार भी सुर्खियों में है। तेजस्वी यादव राघोपुर से तीसरी बार मैदान में हैं—यह वही सीट है जहां से उनके माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी विधायक रह चुके हैं। दूसरी ओर, तेज प्रताप यादव महुआ सीट से दोबारा किस्मत आज़मा रहे हैं। 2015 में वह यहां से जीते थे, लेकिन 2020 में उन्होंने हसनपुर (समस्तीपुर) से चुनाव लड़ा था। इस बार वे फिर से अपने पुराने गढ़ महुआ लौटे हैं, जहां से मौजूदा राजद विधायक मुकेश रौशन भी लालटेन के निशान पर मैदान में हैं।

Previous Post

अक्टूबर में खुदरा महंगाई घटी, 10 साल के न्यूनतम स्तर 0.25% पर

Next Post

उदयपुर में गहलोत का वार, भजनलाल पर तंज और वसुंधरा का बचाव

Next Post
अशोक गहलोत

उदयपुर में गहलोत का वार, भजनलाल पर तंज और वसुंधरा का बचाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप
  • पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
  • 10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित
  • तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल
  • तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In