• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अशोक गहलोत

उदयपुर में गहलोत का वार, भजनलाल पर तंज और वसुंधरा का बचाव

November 13, 2025
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप

June 22, 2026
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

June 22, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित

June 22, 2026
तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

June 22, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत

June 22, 2026
ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

June 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज

June 22, 2026
उथप्पा का विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सुझाव

“मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान

June 22, 2026
ख्वाजा आसिफ

“पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

June 22, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

June 22, 2026
योगी

महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’

June 22, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश का SIT पर तंज, बोले—जांच रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

उदयपुर में गहलोत का वार, भजनलाल पर तंज और वसुंधरा का बचाव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 13, 2025
in राजनीतिक, राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
अशोक गहलोत

डेस्क:उदयपुर की ठंडी रात में सियासी पारा अचानक चढ़ा जब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक के बाद एक वार कर दिए। मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने न सिर्फ भाजपा सरकार पर निशाना साधा, बल्कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे को लेकर भी बड़े बयान दे डाले।

गहलोत ने कहा वसुंधरा राजे जब मुख्यमंत्री थीं, तब थोड़ा अलग चल रही थीं, लेकिन बाद में संबंध ठीक हो गए। पता नहीं उन्हें क्यों घर बैठा दिया गया। वो सक्षम नेता हैं, दो बार सरकार चला चुकी हैं। अब डर है कि कहीं भजनलाल शर्मा की भी स्थिति मुख्य सचिव सुधांश पंत जैसी न हो जाए।

दरअसल, हाल ही में मुख्य सचिव सुधांश पंत का दिल्ली तबादला कर दिया गया, जिस पर गहलोत ने तंज कसते हुए कहा – “इतनी अचानक दिल्ली भेज दिया गया, जैसे कोई बात छिपाई जा रही हो। मुख्यमंत्री की स्थिति भी कहीं ऐसी न हो जाए कि आदेश ऊपर से आए और कुछ कर ही न सकें।”

गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा पर तंज कसते हुए कहा – “इनको पहली बार मौका मिला है, पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं, पहली बार MLA हैं। भगवान ने मौका दिया है, लेकिन लगता है कि वो समझ नहीं पा रहे कि करना क्या है।”

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में चल रहे “शहरी सेवा शिविर” की कोई मॉनिटरिंग नहीं हो रही। “पता नहीं ये शिविर चल भी रहे हैं या सिर्फ दिखावे के लिए हैं। विपक्ष का काम है कमियां बताना, आलोचना करना — लेकिन सरकार को इसे दुश्मनी की तरह नहीं लेना चाहिए।”

गहलोत ने वंदे मातरम् के कार्यक्रमों को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा – “बीजेपी का वंदे मातरम् से क्या लेना-देना? आरएसएस की किसी शाखा में आज तक वंदे मातरम् नहीं गाया गया। इसे पहली बार कांग्रेस अधिवेशन में रवींद्रनाथ टैगोर ने गाया था। कांग्रेस का दिया हुआ गीत है, इसे राजनीतिक मत बनाओ।”

उन्होंने कहा – “हमारे ज़माने में बड़े कार्यक्रमों से पहले समाजसेवियों, साहित्यकारों, राजनीतिक दलों से चर्चा होती थी। अब तो बस इवेंट हो रहे हैं — सरकार का पैसा उड़ रहा है, लेकिन प्रचार बीजेपी का हो रहा है। बाकी तो रामजी राजी हैं।”

गहलोत ने कहा कि मौजूदा सरकार विपक्ष की बातों को नजरअंदाज कर रही है। “शासन चलाने के लिए विपक्ष को भी साथ लेना चाहिए। लोकतंत्र में बिना विपक्ष के शासन तानाशाही जैसा हो जाता है।”

उन्होंने कहा – “प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की जिम्मेदारी अलग है, लेकिन राज्य सरकार को विपक्ष की भूमिका का सम्मान करना चाहिए।”

गहलोत ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा – “जब भैरोंसिंह शेखावत सीएम थे, तब भी हमारे संबंध अच्छे थे। उन्होंने कहा था कि मेरे जीते जी कांग्रेस की सरकार नहीं आने दूंगा, लेकिन जब कांग्रेस की सरकार आई, तब भी हमने एक-दूसरे का सम्मान किया। आज का माहौल वैसा नहीं है, आज विपक्ष को कुछ समझा ही नहीं जाता।”

उदयपुर के सविना खेड़ा में हाल ही में हुई अवैध कॉलोनी तोड़फोड़ पर गहलोत ने सरकार को घेरा। बोले – “जब प्लॉट काटे जा रहे थे, तब प्रशासन सोया हुआ था। अब गरीबों के घर गिरा रहे हैं। बिना नोटिस बुलडोजर चला दिया गया, लाखों का नुकसान हो गया।”

उन्होंने कहा – “कानून के हिसाब से कार्रवाई होनी चाहिए। पहले नोटिस दो, जवाब लो, फिर फैसला करो। आज तुम बुलडोजर चलाने पर खुश हो, कल तुम्हारे घर आएगा तो क्या करोगे?”

Previous Post

लालू पुत्रों की सीटों पर बंटी मतगणना व्यवस्था

Next Post

चिदंबरम का तंज – सरकार जानती है, फिर भी घरेलू आतंकवाद पर खामोश क्यों?

Next Post
चिदंबरम

चिदंबरम का तंज – सरकार जानती है, फिर भी घरेलू आतंकवाद पर खामोश क्यों?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप
  • पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
  • 10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित
  • तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल
  • तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In