लखनऊ। लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक सैलून में आए ग्राहक के चेहरे पर सैलून कर्मी ने थूक लगा कर मसाज कर दी। युवक के विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज करने लगा। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने शनिवार को थाने पहुंच कर तहरीर दी। इसके साथ ही सीसी फुटेज भी उपलब्ध कराया है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
उन्नाव कटियान निवासी आशीष कुमार पृथ्वीपुरम की कृष्णा पीजी की कैंटीन में काम करता है। आशीष के मुताबिक पीजी के पास ही एक सैलून है। जहां मंगलवार को वह शेविंग कराने गए। नाई मो. जैद ने शेविंग के बाद मसाज करते वक्त हाथ में थूक लगा कर उसके चेहरे पर रगड़ दिया। शक होने पर आशीष ने विरोध किया। जिस पर आरोपी जैद गाली गलौज करने लगा। पीड़ित ने किसी तरह से सैलून में लगी फुटेज निकलवाई। जिसमें जैद हाथ में थूकने के बाद आशीष के चेहरे पर मसाज करते हुए दिखा। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि आशीष की तहरीर पर जैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

