• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लू के थपेड़ों से भट्ठी बना NCR, दिल्ली में 6°C ज्यादा गर्म हुई रात

लू के थपेड़ों से भट्ठी बना NCR, दिल्ली में 6°C ज्यादा गर्म हुई रात

June 17, 2024
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

June 4, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

June 4, 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

June 4, 2026
क्रेटा

क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम

June 4, 2026
तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

June 4, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों का किया खंडन

June 4, 2026
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

अभिनय की पहली पाठशाला मेरा घर था: पंकज त्रिपाठी

June 4, 2026
अरुणा ईरानी

तीन साल तक नहीं मिला काम, फिर 2500 रुपये में किया नृत्य: अरुणा ईरानी

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

लू के थपेड़ों से भट्ठी बना NCR, दिल्ली में 6°C ज्यादा गर्म हुई रात

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 17, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
लू के थपेड़ों से भट्ठी बना NCR, दिल्ली में 6°C ज्यादा गर्म हुई रात

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप और बढ़ता जा रहा है। दिन के बाद अब रातें भी ज्यादा गर्म होने लगी हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली को लू के थपेड़े तीन दिन और झुलसाएंगे। इस बीच, रविवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से छह-छह डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनततम तापमान अधिक होने की वजह से ही रातें ज्यादा गर्म हो रही हैं।

सफदरजंग मौसम केंद्र में रविवार को अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहे। दिल्ली की हवा कितनी सूखी, गर्म है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि रविवार को नमी का स्तर 45 से 34 तक रही।

सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट : सोमवार को दिल्ली में लू की स्थिति बनी रह सकती है। इसके चलते मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तेज धूप के कारण घर से निकलना मुश्किल

दिल्ली के लोग इस समय सबसे भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। सुबह में तेज धूप और दोपहर में लू के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। शाम को भी गर्म हवा से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार दिन में 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चली। इसके चलते खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों, खुले में काम करने वाले और सड़क के ईद-गिर्द रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को भी हवा की गति 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

बुधवार के बाद मौसम में हल्का बदलाव मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली के मौसम में हल्का बदलाव होगा। घन-गर्जन, धूल भरी आंधी के चलते तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट होगी।

वहीं, दिल्ली में मॉनसून के पहुंचने की आधिकारिक तिथि 27 जून है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून के अपने सामान्य तारीख के आसपास ही पहुंचने की संभावना है।

नोएडा में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंचा

नोएडा। दिन के साथ रात में भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। नोएडा में रविवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 34.5 डिग्री रहा। चार दिनों तक न्यूनतम तापमान 32 डिग्री से ज्यादा रहने का अनुमान है। लू भी लोगों की दिक्कतें बढ़ाएगी। भीषण गर्मी के साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण भी खराब श्रेणी में है। नोएडा का एक्यूआई 203 दर्ज किया गया। वहीं ग्रेनो का 249 रहा। मॉनसून से पहले तक दोनों शहरों का एक्यूआई 200 के आसपास रहने की संभावना है। 20 जून के बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। इसके बाद ही न्यूनतम तापमान कम होने का पूर्वानुमान है।

लू के थेपेड़ों ने लोगों को किया परेशान

गाजियाबाद। भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर फिर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में लोगों को लू के थपेड़ों ने परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गाजियाबाद का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब पांच से छह डिग्री अधिक बना हुआ है। पिछले तीन दिन से यही स्थिति बनी हुई है, जिससे गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। न्यूनतम तापमान नौतपा के अधिकतम स्तर से तीन डिग्री अधिक पहुंच गया है। आने वाले दो दिन में बूंदाबांदी के आसार नजर आ रहे हैं।

गुरुग्राम में दिनभर चली गर्म हवा से लोग बेहाल

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी भीषण गर्मी की चपेट में है। दिनभर चली गर्म हवा से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक लू और गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था। शहर के पारे ने एक बार फिर से कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1945 में शहर का तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, इसके बाद अब पहली बार रविवार को शहर का ताममान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। सुबह से लेकर रात में भी चल रही गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही है। सालों के बाद बढ़े इतने तापमान में घरों में लगे एसी, कूलरों ने काम करना बंद कर दिया है। हालात यह है कि सुबह से लेकर रात तक लोगों का पसीना नहीं सूख रहा है।

Previous Post

बाबर ने T20 WC में रचा इतिहास, तोड़ा धोनी का ‘महारिकॉर्ड’

Next Post

सोनाली बेंद्रे से नहीं मिल पाने की वजह से फैन ने दी थी जान

Next Post
सोनाली बेंद्रे से नहीं मिल पाने की वजह से फैन ने दी थी जान

सोनाली बेंद्रे से नहीं मिल पाने की वजह से फैन ने दी थी जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा
  • तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं
  • लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार
  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In