• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री में 211 फीसदी की उछाल

ऑटो सेक्टर में मेक इन इंडिया ने पकड़ी रफ्तार

January 4, 2023
आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

April 22, 2026
पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

April 22, 2026
‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

April 22, 2026
पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

April 22, 2026
होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

April 22, 2026
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी के कामों से खतरे में लोकतंत्र, बंगाल चुनाव के बीच SC की बड़ी टिप्पणी

April 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

April 22, 2026
नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

April 22, 2026
आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

April 22, 2026
तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

April 22, 2026
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

ऑटो सेक्टर में मेक इन इंडिया ने पकड़ी रफ्तार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 4, 2023
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री में 211 फीसदी की उछाल

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली:कोरोना काल और वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद बीते वर्ष 2022 में भारतीय ऑटो सेक्टर ने जबरदस्त दमखम दिखाया है। खास तौर पर इस साल ऑटोमोबाइल सेक्टर में मेक इन इंडिया का नारा और बुलंद हुआ है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी  ने इस वर्ष 2.63 लाख से ज्यादा वाहनों का निर्यात कर भारत को विश्व की प्रमुख आटो केंद्र के तौर पर स्थापित कर दिया है।

इस दौरान दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई की मूल कंपनी हुंडई मोटर इंडिया (एचएमआइ) और इसकी सहयोगी कंपनी किआ इंडिया की संयुक्त उत्पादन 10.04 लाख को पार कर गया है और दोनो कंपनियों की घोषणाओं से साफ है कि आने वाले वर्षों में भारत के रास्ते ही इनका वैश्विक विस्तार के सपने को पर लगेंगे।

मूल तौर पर भारतीय आटो कंपनियों जैसे टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस वर्ष मेक इन इंडिया के जरिए अपनी पुरानी रंगत हासिल की है। टाटा मोटर्स 13.89 फीसद हिस्सेदारी के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। भारतीय कार बाजार में 41.68 फीसद की हिस्सेदारी रखने वाली मारुति सुजुकी ने बताया है कि वर्ष 2022 में उसने कुल 2,63,068 लाख वाहनों का निर्यात किया है। पिछले वर्ष इसने 2.05 लाख से कुछ ज्यादा का निर्यात किया था। अगर वर्ष 2020 से तुलना करें तो यह वृद्धि तीन गुनी (85 हजार) है।

मारुति सुजुकी के एमडी व सीईओ हिशासी ताकेउची ने कहा, “लगातार दो वर्षों तक दो लाख से ज्यादा वाहनों का निर्यात करना हमारे उत्पादों के प्रति ग्राहकों के भरोसे, गुणवत्ता, प्रदर्शन, विश्वसनीयता और किफायती कीमत को बताता है। इससे हमारी कंपनी की भारत सरकार की मेक इन इंडिया कार्यक्रम को लेकर मजबूत प्रतिबद्धता का भी पता चलता है।”

गौर करने वाली बात है कि मारुति सुजुकी ने वर्ष 1986-87 से निर्यात की शुरुआत की थी और सबसे पहले हंगरी को निर्यात किया गया था। आज सौ से ज्यादा देशों को मारुति सुजुकी निर्यात करती है। अभी कंपनी की कार मॉडलों का निर्यात किया जाता है। कार निर्यात में दूसरे स्थान पर हुंडई ने कुल 1,48,300 कारों का निर्यात किया है जो वर्ष 2021 के मुकाबले 13.7 फीसद ज्यादा है।

इसकी सहयोगी कंपनी किया इंडिया की तरफ से बताया गया है कि वर्ष 2022 में उसने सबसे ज्यादा 82,063 कारों का निर्यात किया है। कंपनी भारत से सबसे ज्यादा एसयूवी निर्यात करने वाली कंपनी बन गई है। भारत में कंपनी के कारों की बिक्री में गत वर्ष 40 फीसद का इजाफा हुआ है।

बिक्री के लिए वर्ष 2022 भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए काफी बेहतर रहा है। इस वर्ष देश की 16 कार कंपनियों ने कुल 37.80 लाख वाहनों की बिक्री की है जो वर्ष 2021 के मुकाबले 24 फीसद ज्यादा है।

पिछले महीने संसद में वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया था कि भारत से वर्ष 2021-22 में कुल 41,34,047 वाहनों का निर्यात किया गया था जो वर्ष 2020-21 के मुकाबले 35.9 फीसद ज्यादा थी। इसमें पैसेंजर वाहनों की संख्या 5,77,875 था और पैसेंजर वाहनों के निर्यात में भी 42.9 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई थी। सरकार देश में ऑटोमोबाइल निर्माण को और ज्यादा बढ़ावा देने के लिए 25,938 करोड़ रुपये की पीएलआइ स्कीम भी लागू कर चुकी है।

Previous Post

सस्ते में फ्रिज खरीदना चाहते हैं तो मत चूकें मौका, जल्द बढ़ सकते हैं दाम

Next Post

मुकेश खन्ना ने हिंदी फिल्म निर्माताओं पर बोला हमला

Next Post
लाल सिंह चड्ढ़ा के बायकॉट को लेकर हिन्दुओं के लिए मुकेश खन्ना ने बोली ये बात

मुकेश खन्ना ने हिंदी फिल्म निर्माताओं पर बोला हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार
  • पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन
  • ‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
  • पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड
  • होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In