• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एन बीरेन सिंह

मणिपुर हिंसा: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह की कांग्रेस पर तीखी प्रतिक्रिया

January 1, 2025
हावड़ा के शिबपुर में हिंसा, सात बम धमाकों और फायरिंग से दहशत

हावड़ा के शिबपुर में हिंसा, सात बम धमाकों और फायरिंग से दहशत

May 7, 2026
राजीव घई

असीम मुनीर की पदोन्नति पर भारत का तंज, ‘रणनीति नहीं, दिखावा’

May 7, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत का स्पष्ट रुख: आतंकवाद पर कोई नरमी नहीं, पाकिस्तान को मिला करारा संदेश

May 7, 2026
“दीदी आप हारी नहीं हैं”— अखिलेश का ममता को राजनीतिक संदेश

“दीदी आप हारी नहीं हैं”— अखिलेश का ममता को राजनीतिक संदेश

May 7, 2026
मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या से बंगाल में सियासी भूचाल

May 7, 2026
शिक्षा के बाधक तत्त्वों को दूर कर करें बाहुश्रुत्य की आराधना : महातपस्वी महाश्रमण

शिक्षा के बाधक तत्त्वों को दूर कर करें बाहुश्रुत्य की आराधना : महातपस्वी महाश्रमण

May 7, 2026
अग्नि-6 से बढ़ेगी भारत की रणनीतिक ताकत, 10,000 किमी से अधिक क्षमता

अग्नि-6 से बढ़ेगी भारत की रणनीतिक ताकत, 10,000 किमी से अधिक क्षमता

May 7, 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट

सोहराबुद्दीन मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 22 आरोपियों को मिली राहत को रखा कायम

May 7, 2026
लगातार दूसरी बार विजय को झटका, राज्यपाल ने 118 विधायकों का समर्थन मांगा

लगातार दूसरी बार विजय को झटका, राज्यपाल ने 118 विधायकों का समर्थन मांगा

May 7, 2026
युवा क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का निधन

युवा क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का निधन

May 7, 2026
जन धन खातों में बढ़ी निष्क्रियता, 14.38 करोड़ खाते लंबे समय से अनुपयोगी

जन धन खातों में बढ़ी निष्क्रियता, 14.38 करोड़ खाते लंबे समय से अनुपयोगी

May 7, 2026
पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई: नकदी से भरे बैग बरामद, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई: नकदी से भरे बैग बरामद, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

May 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

मणिपुर हिंसा: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह की कांग्रेस पर तीखी प्रतिक्रिया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 1, 2025
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
एन बीरेन सिंह

File Photo

डेस्क:मणिपुर में हिंसा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर विपक्ष अक्सर सवाल पूछता है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिर इसको लेकर सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि 1992-93 में जब मणिपुर में भारी तनाव और हिंसा का माहौल था, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव ने मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया था।

2024 के अंतिम दिन मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा कि मणिपुर के लिए यह वर्ष अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है, लेकिन वे उम्मीद करते हैं कि आने वाले वर्ष में शांति स्थापित होगी। उन्होंने मणिपुर के लोगों से माफी मांगते हुए कहा, “यह पूरा साल मणिपुर के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा। मैं राज्य के लोगों से माफी मांगता हूं। पिछले तीन मई के बाद से कई लोग अपने प्रियजनों को खो चुके हैं और अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। मैं खेद व्यक्त करता हूं, लेकिन अब मैं आशा करता हूं कि पिछले तीन-चार महीनों में शांति की दिशा में जो प्रगति हुई है उससे 2025 तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।”

मुख्यमंत्री ने राज्य की विभिन्न समुदायों से अपील की, “जो कुछ भी हुआ, वह बीत चुका है। हमें अतीत की गलतियों को भूलकर एक नया जीवन शुरू करना होगा, ताकि मणिपुर शांतिपूर्ण और समृद्ध बन सके।” इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मणिपुर क्यों नहीं गए? वे पूरे देश और दुनिया में यात्रा करते हैं, लेकिन मणिपुर में क्यों नहीं गए? मणिपुर के लोग इस उपेक्षा को समझ नहीं पा रहे हैं।” रमेश ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने जानबूझकर मणिपुर का दौरा नहीं किया।

मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने जयराम रमेश के इस आरोप का जवाब देते हुए कहा कि मणिपुर की मौजूदा स्थिति के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, “सभी जानते हैं कि मणिपुर में जो हलचल चल रही है, वह कांग्रेस द्वारा किए गए कुछ गलत कदमों की वजह से है। जैसे कि म्यांमार के शरणार्थियों का मणिपुर में बार-बार बसाया जाना और म्यांमार आधारित उग्रवादियों से समझौते पर हस्ताक्षर करना। गृह मंत्री रहते हुए पी चिदंबरम ने यह काम किया था।”

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से यह भी सवाल किया, “जब मणिपुर में 1992-1997 के दौरान नागा-कुकी संघर्ष के दौरान 1300 से अधिक लोगों की जान गई थी, तब क्या प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव मणिपुर आए थे और माफी मांगी थी?” उन्होंने आगे कहा, “क्या प्रधानमंत्री आईके गुजराल ने भी 1997-98 में कुकी-पाइते संघर्ष के दौरान मणिपुर आकर माफी मांगी थी?”

गौरतलब है कि मणिपुर में पिछले साल मई से जारी हिंसा में अब तक 180 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस हिंसा की वजह से मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (ST) दर्जे की मांग और कुकी समुदाय की इसके विरोध में बढ़ती नाराजगी है।

Previous Post

26/11 हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू

Next Post

अश्विनी उपाध्याय ने मनमोहन सिंह के स्मारक पर उठाए सवाल, घोटाले और तुष्टिकरण का आरोप

Next Post
मनमोहन सिंह

अश्विनी उपाध्याय ने मनमोहन सिंह के स्मारक पर उठाए सवाल, घोटाले और तुष्टिकरण का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हावड़ा के शिबपुर में हिंसा, सात बम धमाकों और फायरिंग से दहशत
  • असीम मुनीर की पदोन्नति पर भारत का तंज, ‘रणनीति नहीं, दिखावा’
  • भारत का स्पष्ट रुख: आतंकवाद पर कोई नरमी नहीं, पाकिस्तान को मिला करारा संदेश
  • “दीदी आप हारी नहीं हैं”— अखिलेश का ममता को राजनीतिक संदेश
  • सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या से बंगाल में सियासी भूचाल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In