• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मणिपुर

मणिपुर में क्या थमेगी हिंसा? आज बड़ी बैठक; पहली बार वार्ता करेंगे मैतेयी-कुकी और नगा नेता

October 15, 2024
अजित पवार का निधन: शरद पवार की अपील—इस त्रासदी पर राजनीति न हो

महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी उथल-पुथल, शरद पवार अलर्ट मोड पर

June 17, 2026
जदयू कार्यकर्ताओं का विरोध, सीएम आवास के पास विधायक प्रेम मुखिया की कार रोकी

रांची में संघ कार्यालय परिसर पर पेट्रोल बम हमला, जांच में जुटी पुलिस

June 17, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव

June 17, 2026
बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

June 17, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

वर्दी के दाग पर अदालत की चोट, दो बीएसएफ जवानों को 42-42 वर्ष की सजा

June 17, 2026
सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

June 17, 2026
मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान

मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान

June 17, 2026
भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

June 17, 2026
जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

June 17, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओजेके में हालात चिंताजनक, भारत से हस्तक्षेप की अपील

June 17, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

भीषण गर्मी के चलते यूपी के प्राथमिक विद्यालय 24 जून तक बंद, नया आदेश जारी

June 17, 2026
हुमायूं

‘ममता चाहें तो मैं इस्तीफा दे दूं’, हुमायूं कबीर के प्रस्ताव से बंगाल में चर्चा तेज

June 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

मणिपुर में क्या थमेगी हिंसा? आज बड़ी बैठक; पहली बार वार्ता करेंगे मैतेयी-कुकी और नगा नेता

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 15, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मणिपुर

File Photo

इंफाल। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत गृह मंत्रालय ने मणिपुर में लंबे समय से चल रहे जातीय संघर्ष का समाधान खोजने और शांति बहाल करने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली में मैतेयी, कुकी और नगा समुदायों के विधायकों की बैठक बुलाई है। राज्य में एक वर्ष से जारी हिंसा को बंद करने के लिए पहली बार इस तरह की बैठक बुलाई गई है।

बैठक में तीन नगा विधायक लेंगे हिस्सा

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली बैठक में तीन नगा विधायक शामिल होंगे, जबकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मैतेयी और कुकी समुदायों के कितने विधायक इसमें भाग लेंगे। यह बातचीत संघर्षरत समुदायों के बीच संवाद शुरू करने और संकट का समाधान निकालने के केंद्र के प्रयासों का हिस्सा है।

हिंसा में अब तक 200 की मौत

मणिपुर में मई 2023 में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। नगा समुदाय की ओर से तीन विधायक अवांगबोउ न्यूमाई, एल. दीको और राम मुइवा बैठक में शामिल होंगे। मुइवा अभी एक निजी मामले को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद हैं। ये तीनों विधायक राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के सदस्य हैं।

गृह मंत्रालय ने भेजा न्योता

कुछ मैतेयी विधायक नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं, जिनमें से सभी भाजपा के सदस्य हैं। इंफाल में स्थानीय मीडिया ने बताया कि वार्ता में भाग लेने वाले सभी नगा, कुकी और मैतेयी विधायकों को गृह मंत्रालय द्वारा पत्र और टेलीफोन के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया गया है।

शांति के तरीकों पर करेंगे विचार: न्यूमाई

अवांगबोउ न्यूमाई ने इंफाल हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि हमें कुछ चीजों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली आने के लिए कहा गया है। मुझे अभी सटीक एजेंडा नहीं पता है। हम शांति लाने के सभी तरीकों पर विचार कर रहे हैं। एल. दिको ने कहा कि जब तक सभी समुदाय और लोग शामिल नहीं होंगे, मणिपुर में शांति लाना मुश्किल है।

गृह मंत्रालय की पहल एक बहुत अच्छा संकेत है और मुझे इससे उम्मीद है। मैं बैठक में भाग लेना चाहूंगा और देखना चाहूंगा कि हम इस पहल के साथ कितनी दूर तक जा सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मेघचंद्र ने कहा कि समाधान तक पहुंचने की कोई भी पहल अच्छी बात है, लेकिन विपक्षी पार्टी को आमंत्रित नहीं किया गया है।

मणिपुर में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा मिला

सेना ने असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ संयुक्त अभियान में मणिपुर के विभिन्न इलाकों से हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह अभियान पिछले सप्ताह विशेष सूचना के आधार पर चलाया गया।

एके-47 बरामद

सात अक्टूबर को बिष्णुपुर जिले में संयुक्त अभियान में एक कार्बाइन मशीन, एक एके-47 राइफल, एक 12 बोर सिंगल बैरल राइफल, एक 12 बोर पिस्तौल, 2.5 किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी), गोला-बारूद, ग्रेनेड और युद्ध सामग्री बरामद की गई।

मोर्टार और ग्रेनेड भी मिले

चूड़चंदपुर जिले से दो मोर्टार (पोम्पी), दो पिस्तौल, ग्रेनेड और युद्ध सामग्री बरामद की गई। आठ अक्टूबर को असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम के खेलाखोंग में एक 7.62 मिमी एसएलआर राइफल, एक .303 राइफल, एक 9 मिमी पिस्तौल, ग्रेनेड और अन्य युद्ध जैसे सामान बरामद किए।

देसी स्टेन गन जब्त

नौ अक्टूबर को इंफाल पूर्वी जिले के चंपई, सागोलमांग से एक एम-16 राइफल, दो एसएलआर, एक .22 राइफल, एक देसी स्टेन गन, दो कार्बाइन, आठ 9 एमएम देसी पिस्तौल, गोला-बारूद, हथगोले और युद्ध संबंधी सामान बरामद किया गया।

Previous Post

उपचुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें देगा आईएनडीआईए? उम्मीदवार घोषित कर सपा दे चुकी है झटका

Next Post

भीड़ से बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर ही लेट गई मां, तब भी नहीं बची जान

Next Post
भीड़ से बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर ही लेट गई मां, तब भी नहीं बची जान

भीड़ से बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर ही लेट गई मां, तब भी नहीं बची जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी उथल-पुथल, शरद पवार अलर्ट मोड पर
  • रांची में संघ कार्यालय परिसर पर पेट्रोल बम हमला, जांच में जुटी पुलिस
  • एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव
  • बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य
  • वर्दी के दाग पर अदालत की चोट, दो बीएसएफ जवानों को 42-42 वर्ष की सजा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In