• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भीड़ से बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर ही लेट गई मां, तब भी नहीं बची जान

भीड़ से बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर ही लेट गई मां, तब भी नहीं बची जान

October 15, 2024
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव

June 17, 2026
बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

June 17, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

वर्दी के दाग पर अदालत की चोट, दो बीएसएफ जवानों को 42-42 वर्ष की सजा

June 17, 2026
सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

June 17, 2026
मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान

मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान

June 17, 2026
भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

June 17, 2026
जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

June 17, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओजेके में हालात चिंताजनक, भारत से हस्तक्षेप की अपील

June 17, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

भीषण गर्मी के चलते यूपी के प्राथमिक विद्यालय 24 जून तक बंद, नया आदेश जारी

June 17, 2026
हुमायूं

‘ममता चाहें तो मैं इस्तीफा दे दूं’, हुमायूं कबीर के प्रस्ताव से बंगाल में चर्चा तेज

June 17, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

सरकार पर राहुल गांधी का प्रहार: ‘यह लाखों सपनों पर चोट है’

June 17, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

शानदार जीत से आगाज, अब नीदरलैंड्स से भिड़ेगी भारतीय टीम

June 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

भीड़ से बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर ही लेट गई मां, तब भी नहीं बची जान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 15, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
भीड़ से बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर ही लेट गई मां, तब भी नहीं बची जान

Road Rage in Mumbai: मुंबई के मलाड इलाके में एक रोड रेज की घटना में गुस्साई भीड़ ने 27 साल के एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। मलाड के डिंडोशी इलाके की पुलिस के मुताबिक शनिवार को ओवरटेकिंग विवाद को लेकर यह पूरी घटना हुई थी। मृतक आकाश माईन अपने माता पिता के साथ अपने वाहन से जा रहा था, तभी उनके वाहन को एक ऑटो रिक्शा ने ओवर टेक कर दिया जिस पर दोनों चालकों के बीच में कुछ कहा सुनी हुई और फिर मामला बिगड़ गया।

कथित तौर पर आकाश अपने परिवार के साथ दशहरे के मौके पर नई कार लेने के लिए जा रहा था, लेकिन मलाड रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हो गई। बहस के बाद ऑटो चालक ने आसपास पास के अपने साथियों के साथ मिलकर आकाश पर हमला कर दिया। इस हमले में उसे काफी गंभीर अंदरुनी चोटें आईं। आकाश के साथ जब यह घटना हो रही थी तो आसपास काफी भीड़ थी लेकिन माता-पिता के अलावा किसी ने भी उसे बचाने की ज्यादा कोशिश नहीं की।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों की भीड़ बेरहमी के साथ आकाश पर लात-घूंसों की बरसात कर रही है, आकाश की मां दीपाली अपने बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट जाती है कि जिससे उसे ज्यादा चोट ना लगे लेकिन तब भी लोग उसे लगातार मारते रहते हैं। इसमें कई बार उसकी मां को भी चोट लगती है। इसी दौरान उसके पिता भी उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन गुस्साई भीड़ में से कई लोग उन पर भी थप्पड़ों की बरसात करना शुरू कर देते हैं। इस पूरे घटनाक्रम में आकाश की मौत हो जाती है।

पुलिस ने आरोपी ऑटो रिक्शा चालक और तीन अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और साथ ही 9 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों ने अपने-अपने अनुभव शेयर करते हुए लिखा है कि लोग सड़कों पर छोटी सी बातों को लेकर अपना आपा खो देते हैं, जिससे कई मासूमों की जान चली जाती है। एक और यूजर ने इस वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा कि मलाड के एरिया में ऑटो चालक संगठित होकर लगातार ट्रैफिक रूल्स तोड़ते हुए मिल जाते हैं, पुलिस भी इनसे कुछ नहीं कहती। अगर कोई राहगीर इनसे कुछ भी कह देता है तो यह संगठित होकर मार पीट पर उतर आते हैं। यह सरासर गुंडागर्दी है।

Previous Post

मणिपुर में क्या थमेगी हिंसा? आज बड़ी बैठक; पहली बार वार्ता करेंगे मैतेयी-कुकी और नगा नेता

Next Post

कनाडा फिर उगल रहा जहर, अब जस्टिन ट्रूडो बोले- भारत ने गलती कर दी

Next Post
कनाडा फिर उगल रहा जहर, अब जस्टिन ट्रूडो बोले- भारत ने गलती कर दी

कनाडा फिर उगल रहा जहर, अब जस्टिन ट्रूडो बोले- भारत ने गलती कर दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव
  • बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य
  • वर्दी के दाग पर अदालत की चोट, दो बीएसएफ जवानों को 42-42 वर्ष की सजा
  • सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं
  • मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In