नई दिल्ली:देश की लीडिंग कार मेकर कंपनी मारुति ने सुजुकी मोटर गुजरात (SMG) के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग एग्रीमेंट को खत्म करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन से SMG के शेयर खरीदने की भी तैयारी कर रही है। मारुति के बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। अब अल्पसंख्यक शेयरधारकों समेत सभी कानूनी और नियामकीय मंजूरी पर निर्भर है। बता दें कि SMG जापान की सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी है। पिछले कुछ साल में SMG ने लगातार अपने प्रोडक्शन को कम किया है। इस वजह से आशंका जताई जा रही थी कि कंपनी अपना कारोबार समेटने के मूड में है। इस बीच, कंपनी ने शेयर आज सोमवार के कारोबार में 1% से अधिक चढ़कर 9,813 रुपये पर बंद हुए।
मारुति ने जारी किए तिमाही नतीजे
चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में मारुति सुजुकी इंडिया का नेट प्रॉफिट दोगुना से अधिक होकर 2,525 करोड़ रुपये रहा। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 1,036 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में मारुति सुजुकी इंडिया की आय 32,338 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 26,512 करोड़ रुपये थी।
नहीं होगा किसी तरह का असर
मारुति सुजुकी के इस फैसले से रियल प्रोडक्शन, लॉजिस्टिक्स, सेल और लागत के संदर्भ में कोई बदलाव नहीं होगा। पहले कॉन्ट्रैक्ट प्रोडक्शन के रूप में एसएमजी द्वारा आपूर्ति की जाने वाली कारों की आपूर्ति पहले की तरह जारी रहेगी।
गाड़ियों की बिक्री में 6.4% की बढ़ोतरी
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने जून तिमाही में सालाना आधार पर अपनी कुल वाहन बिक्री में 6.4% की वृद्धि दर्ज की है। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी ने तिमाही के दौरान कुल 4,98,030 वाहन बेचे हैं। घरेलू बाजार में इसकी कुल बिक्री 4,34,812 यूनिट रही, जो वित्तीय वर्ष 23 की पहली तिमाही की तुलना में 9.1% अधिक है। जबकि निर्यात बिक्री Q2, 2023 में 63,218 यूनिट रही, जबकि Q1FY23 में यह 69,437 यूनिट थी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

