• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री

महामना भिक्षु को मिली योग्य शिष्य संपदा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

December 21, 2025
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार

June 20, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
श्रीकांत

टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा

June 20, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

महामना भिक्षु को मिली योग्य शिष्य संपदा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

भिक्षु चेतना वर्ष का महाचरण : सातवें दिन शांतिदूत ने महामना की शिष्य संपदा का वर्णन 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 21, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आचार्यश्री
महामना भिक्षु को मिली योग्य शिष्य संपदा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
महामना भिक्षु को मिली योग्य शिष्य संपदा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
महामना भिक्षु को मिली योग्य शिष्य संपदा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
महामना भिक्षु को मिली योग्य शिष्य संपदा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
महामना भिक्षु को मिली योग्य शिष्य संपदा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
कंटालिया, पाली: जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के आद्य अनुशास्ता महामना आचार्यश्री भिक्षु की जन्मस्थली कंटालिया में आचार्यश्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष ‘भिक्षु चेतना वर्ष’ के महाचरण के आयोजन का सातवां दिवस। युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में भव्य आयोजन। अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी के मंगल महामंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।
साध्वी शरदयशाजी ने गीत का संगान किया। आज के निर्धारित विषय ‘आचार्यश्री भिक्षु की शिष्य परंपरा’ पर मुनि सिद्धकुमारजी ने अपनी विचाराभिव्यक्ति दी। महामना आचार्यश्री भिक्षु के परंपर पट्टधर, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने चतुर्विध धर्मसंघ को पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि धर्म एक ऐसा कल्पवृक्ष है, जिसके माध्यम से क्या-क्या नहीं प्राप्त हो सकता है। राज्य की प्राप्ति, सुयोग्य पुत्र की प्राप्ति, रूप की प्राप्ति, विशेष ज्ञान, चातुर्य, गुणों का विकास, अच्छा विचार होना भी प्राप्त हो सकता है। अच्छे शिष्यों का प्राप्त होना भी भाग्य व धर्म का योग होता है। धर्म की प्रभावना होती है तो योग्य शिष्यों की प्राप्ति हो सकती है।
भिक्षु स्वामी शिष्य परंपरा भी बहुत अच्छी मिली थी। एक-दूसरों को सम्मान देना होता तो सम्मान भी प्राप्त होता है। आचार्यश्री भिक्षु स्वामी ने अपने सहवर्ती संतों को विशेष मान दिया तो उन संतों ने आचार्यश्री का बहुत मान किया। आज कितनी बड़ी शिष्य संपदा हो गई है। आचार्यश्री की शिष्य संपदा अच्छी होती है तो आचार्य को भी थोड़ी निश्चिंतता रह सकती है। आचार्यश्री भिक्षु स्वामी की शिष्य संपदा भी बहुत ही योग्य थी। साधु-साध्वियों में ऐसा समर्पण हो कि बिना पूछे आचार्य को जहां भी भेजना हो, वहां उनको भेज देना और शिष्य में इतना समर्पण हो कि आचार्यश्री की किसी भी आज्ञा का पालन करने के विचार नहीं करना बहुत अच्छी बात हो सकती है। धर्मसंघ के सभी साधु-साध्वियों में योग्यता का विकास होता रहे, यह काम्य है।
विश्व ध्यान दिवस के संदर्भ में आचार्यश्री की अनुज्ञा से साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने चतुर्विध धर्मसंघ को कुछ समय तक ध्यान का प्रयोग कराया। साध्वी कीर्तिलताजी ने अपने सहवर्ती साध्वियों के साथ संवादात्मक प्रस्तुति देते हुए गीत का भी संगान किया। आचार्यश्री साध्वीवृंद को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। ईक्षु और जियाना ने अपनी बालसुलभ प्रस्तुति दी। श्री संजय मरलेचा, श्री महेन्द्र मरलेचा ने अपनी अभिव्यक्ति दी। श्री पवन अग्रवाल ने ‘भिक्षु आराधना’ पुस्तिका का लोकार्पण आचार्यश्री के समक्ष किया। आचार्यश्री ने इस संदर्भ में मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। सहाडा विधायक श्री लादूलाल पितलिया ने भी अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए आचार्यश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने गंगापुरवासियों के साथ चतुर्मास की प्रार्थना भी की। पूर्व न्यायाधीश श्री गौतम चोरड़िया ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी।
Previous Post

‘जी राम जी’ कानून लागू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

Next Post

बेलडांगा में बाबरी मस्जिद विवाद: भागवत ने चेताया, यह वोट बैंक की राजनीति है

Next Post
मोहन भागवत

बेलडांगा में बाबरी मस्जिद विवाद: भागवत ने चेताया, यह वोट बैंक की राजनीति है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम
  • टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल
  • हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’
  • ‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In