डेस्क: अक्टूबर 2025 में देश के राज्यों में महंगाई के आंकड़े सामने आए हैं। सबसे अधिक महंगाई के मामले में केरल सबसे ऊपर रहा, जहां महंगाई दर 8.56% दर्ज की गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 2.85%, कर्नाटक में 2.34%, पंजाब में 1.81% और तमिलनाडु में 1.29% महंगाई रही।
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस महीने महंगाई में गिरावट आई है। इसके पीछे 22 सितंबर को लागू जीएसटी में कटौती का प्रमुख योगदान रहा, जिसका असर अक्टूबर के आंकड़ों में स्पष्ट रूप से दिखा।
अक्टूबर में तेल-घी, सब्जियां, फल, अंडे, अनाज, जूते-चप्पल और परिवहन सेवाओं की कीमतों में कमी आई। इसी वजह से खुदरा महंगाई (CPI) में सितंबर की तुलना में 119 अंक और खाद्य महंगाई (CFPI) में 269 अंक की गिरावट दर्ज हुई। ग्रामीण क्षेत्र में महंगाई -0.25% रही, जबकि शहरी क्षेत्र में यह 0.88% पर आ गई।
खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट इस प्रकार रही:
- सब्जियां: -27.57%
- दालें: -16.15%
- प्याज: -54.31%
- टमाटर: -42.93%
- आलू: -36.65%
वहीं, तेल और घी के दाम में 11% की वृद्धि रही।
गैर-खाद्य वस्तुओं में भी कुछ बदलाव देखे गए। सोने के दाम 57.83% और चांदी के 62.36% बढ़े। पर्सनल केयर और स्वास्थ्य उत्पादों की खुदरा मुद्रास्फीति क्रमशः 23.88% और 3.86% रही।
यह जनवरी 2015 के बाद सबसे कम महंगाई का स्तर है। लगातार चार महीने महंगाई रिजर्व बैंक के लक्ष्य 4% से नीचे रही है, जिससे उपभोक्ताओं पर खर्च का बोझ कम हुआ है। इसी आधार पर, विशेषज्ञ मान रहे हैं कि आने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में RBI ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
