• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महाराष्ट्र चुनाव हार से कांग्रेस मुख्यालय में छाई मायूसी

महाराष्ट्र चुनाव हार से कांग्रेस मुख्यालय में छाई मायूसी

November 23, 2024
कोलंबो में ट्रैक-2 वार्ता पर विवाद: राम माधव ने खबरों को बताया ‘पूरी तरह गलत’

कोलंबो में ट्रैक-2 वार्ता पर विवाद: राम माधव ने खबरों को बताया ‘पूरी तरह गलत’

June 27, 2026
डेनमार्क में अजान पर प्रतिबंध की तैयारी, ‘इस्लामीकरण’ की आशंका के बीच बढ़ा विवाद

डेनमार्क में अज़ान पर बहस: धार्मिक स्वतंत्रता बनाम सार्वजनिक व्यवस्था

June 27, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झगड़े में कही बात बनी केस का मोड़, पति की सजा उम्रकैद से 7 साल हुई

June 27, 2026
40 लाख के विवाद में सपा नेता पर संगीन आरोप, परिवार समेत मारपीट

मुरादाबाद हत्याकांड: प्रेम विवाद में हत्या, पोस्टमार्टम से बढ़ी रहस्य की परतें

June 27, 2026
संत शांति के साधक और संदेशवाहक होते हैं” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण

संत शांति के साधक और संदेशवाहक होते हैं” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण

June 27, 2026
स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

June 27, 2026
फरीदाबाद पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, एएसआई निलंबित

फरीदाबाद पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, एएसआई निलंबित

June 27, 2026
शोएब अख़्तर के भाई के जनाज़े में लश्कर से जुड़े चेहरों की मौजूदगी से विवाद

शोएब अख़्तर के भाई के जनाज़े में लश्कर से जुड़े चेहरों की मौजूदगी से विवाद

June 27, 2026
अडाणी समूह पर अमेरिकी समन विवाद: शेयरों में एक लाख करोड़ का नुकसान

अमेरिकी अदालत का सख्त रुख: अडानी केस बंद करने पर अभियोजकों से मांगा जवाब

June 27, 2026
चंदा घोटाले के आरोपों के बीच धीरेंद्र शास्त्री का बयान सुर्खियों में

चंदा घोटाले के आरोपों के बीच धीरेंद्र शास्त्री का बयान सुर्खियों में

June 27, 2026
उज्ज्वल निकम

केतन अग्रवाल हत्याकांड में विशेष सरकारी वकील के रूप में उज्ज्वल निकम की नियुक्ति

June 27, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल दरों में स्थिरता बनी, कटौती का फायदा अभी नहीं मिलेगा

June 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र चुनाव हार से कांग्रेस मुख्यालय में छाई मायूसी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 23, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
महाराष्ट्र चुनाव हार से कांग्रेस मुख्यालय में छाई मायूसी

File Photo

डेस्क:लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन, चार जून को कांग्रेस मुख्यालय स्थित पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक के कमरे में नेताओं का जमघट लगा था और एक तरह से जश्न का माहौल था, लेकिन इसके करीब छह महीनों बाद 23 नवंबर को इस कमरे में वीरानी छाई हुई थी। वीरानी सिर्फ एक कमरे में नहीं थी, बल्कि लगभग समूचे मुख्यालय में थी और इसकी वजह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी और उसके गठबंधन की करारी हार थी।

पिछले कुछ चुनावों से यह देखा गया है कि नतीजों वाले दिन पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ स्थित वासनिक के कमरे में जमा होते हैं और वहीं पर पत्रकारों के साथ उनका संवाद भी होता है, लेकिन शनिवार को ऐसा कुछ नहीं था।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस और महा विकास आघाडी (एमवीए) के पिछड़ने के बाद पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता मुख्यालय नहीं पहुंचा और दोपहर 12 बजे तक तस्वीर साफ होने पर कार्यकर्ताओं-समर्थकों की बची-खुची उम्मीद भी खत्म हो गई तथा वे भी मुख्यालय से रवाना होने लगे।

कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने वाले वाले कुछ नेताओं में पार्टी की सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत शामिल थीं। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत अहमद पटेल की पुत्री मुमताज पटेल भी टेलीविजन चैनलों को प्रतिक्रिया देती दिखाई दीं। र्टी कवर करने वाले पत्रकार प्रतिक्रिया के लिए वरिष्ठ नेताओं की राह देखते रहे।

एक मीडियाकर्मी ने कहा, ‘अभी 12 बज रहे हैं, सुबह छह बजे से यहां हूं और अब तक वे बड़े चेहरे यहां नहीं दिखे जो अक्सर यहां आते हैं। महाराष्ट्र की हार के कारण यह स्वाभाविक भी लगता है।’

कांग्रेस मुख्यालय में सिर्फ वरिष्ठ नेताओं के कमरे ही नहीं खाली नहीं थे, बल्कि पार्टी मुख्यालय के बाहर, प्रांगण और कैंटीन में भी आम दिनों की तरह ही थोड़ी-बहुत हलचल थी। पार्टी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी। इस बीच कुछ कार्यकर्ता आपसी बातचीत में ‘ईवीएम में खेल होने’ की बात करते सुने जा सकते थे।

कांग्रेस की कैंटीन में भी बालूशाही, लड्डू और रसगुल्ले जैसी मिठाइयां बनाकर रखी हुई थीं, लेकिन शायद इनके उतने खरीददार नहीं थे, जिसकी उम्मीद कैंटीन चलाने वालों को रही होगी। पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘हरियाणा के बाद एक बार फिर से हमारी उम्मीदें टूटी हैं। झारखंड के नतीजों से थोड़ी राहत जरूर मिली है। काश दोनों राज्यों में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनती।’

Previous Post

राजस्थान में भाजपा की लहर, कांग्रेस की हार

Next Post

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की करारी हार

Next Post
राज ठाकरे अमित ठाकरे

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की करारी हार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोलंबो में ट्रैक-2 वार्ता पर विवाद: राम माधव ने खबरों को बताया ‘पूरी तरह गलत’
  • डेनमार्क में अज़ान पर बहस: धार्मिक स्वतंत्रता बनाम सार्वजनिक व्यवस्था
  • झगड़े में कही बात बनी केस का मोड़, पति की सजा उम्रकैद से 7 साल हुई
  • मुरादाबाद हत्याकांड: प्रेम विवाद में हत्या, पोस्टमार्टम से बढ़ी रहस्य की परतें
  • संत शांति के साधक और संदेशवाहक होते हैं” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In