सूरत:कापोद्रा इलाके में स्थित एक मकान में रविवार की रात शातिर चोर ऊंची दीवार फांदते समय वह नीचे गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह वह मृत हालत में पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के चोर होने की पुष्टि की थी।
अमरोली उत्राण निवासी 23 वर्षीय अजय उर्फ भोलो रामू वसावा सोमवार सुबह कापोद्रा स्थित ममता पार्क के मकान संख्या 114 के पीछे दीवार के पास मृत हालत में पड़ा था। सुबह करीब 6.30 बजे मकान मालिक रौनक जसोलिया ने उसे वहां पड़ा हुआ देखा। उसके मुंह पर रुमाल भी बंधा हुआ था।
मामले की जांच कर रहे पीएसआई एससी चौधरी ने बताया कि मृतक के पास से मोबाइल मिला था, जिसके आधार पर उसकी बहन व जीजा और कुछ दोस्तों से संपर्क किया गया। साथ ही उसके कुछ मित्रों को बुलाया गया। वह 3 से 4 साल तक जेल में रह चुका है। सूरत, भरूच, कोसंबा, नर्मदा सहित अलग-अलग पुलिस थानों में उसके खिलाफ चोरी, शराब सहित 14 मामले दर्ज है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
