• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मोक्ष प्राप्ति का उपाय है योग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

मोक्ष प्राप्ति का उपाय है योग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 21, 2024
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
आईपीओ

बीयर बाजार में बड़ा दांव: कार्ल्सबर्ग इंडिया ला सकती है आईपीओ

June 9, 2026
500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

June 9, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड, टॉप 10 सूची में बड़ा बदलाव

June 9, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का भावुक पल: इस गाने ने कर दिया था उन्हें बेहद प्रभावित

June 9, 2026
नो एंट्री 2 से वरुण धवन ने भी किया किनारा

वरुण धवन का खुलासा: इस बड़ी हिट फिल्म को किया था रिजेक्ट

June 9, 2026
रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

June 9, 2026
मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

मोक्ष प्राप्ति का उपाय है योग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 21, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
मोक्ष प्राप्ति का उपाय है योग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
मोक्ष प्राप्ति का उपाय है योग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
मोक्ष प्राप्ति का उपाय है योग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
मोक्ष प्राप्ति का उपाय है योग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
मोक्ष प्राप्ति का उपाय है योग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
मोक्ष प्राप्ति का उपाय है योग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

धरणगांव, जलगांव (महाराष्ट्र) : 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, महातपस्वी, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने धरणगांव के पी.आर. हाईस्कूल प्रांगण में उपस्थित जनता को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि योग शब्द की महिमा बहुत व्यापक है। योग की साधना अध्यात्म की साधना है। मोक्ष प्राप्ति का उपाय योग है। सम्यक् ज्ञान, सम्यक् दर्शन और सम्यक् चारित्र सम्यक् आराधना हो, वह योग है। योग आदमी को मोक्ष से जोड़ने वाला होता है। इसलिए सारी धर्म की प्रवृत्तियां भी योग होती हैं। चित्त की वृत्ति का निरोध ही योग है।

पातंजल योग अष्टांग योग की बात बताई गई है। आदमी के जीवन में योग की साधना हो। अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य व अपरिग्रह की साधना भी योग है। शुभ योग में रहना भी योग है। आज 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। योग के विश्व व्यापकता का दिन है। कितने-कितने लोग सामूहिक रूप में आज के दिन योग करते हैं। एक दिन के लिए मानों पूरा विश्व योगमय हो जाता है। भगवान महावीर परम योगी थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में कितनी साधना की। परम पूज्य आचार्यश्री भिक्षु, परम पूज्य गुरुदेव तुलसी भी योग-साधना करते थे। आचार्यश्री महाप्रज्ञजी भी ध्यान, साधना के द्वारा योग की प्रेरणा देते थे। योग आसान, प्राणायाम, व्यायाम तक सीमित नहीं है, कषायों से मुक्ति का प्रयास भी योग है, तपस्या भी योग है तो स्वाध्याय भी योग है। चारित्रात्माएं तो योगी होते ही हैं, श्रावक-श्राविकाएं भी अपनी चेतना को निर्मल बनाने के लिए योग-साधना का अभ्यास करते रहें।

आचार्यश्री ने उपस्थित जनता को थोड़ी देर ध्यान का प्रयोग भी कराया। आज चतुर्दशी होने के कारण आचार्यश्री ने हाजरी का वाचन करते हुए चारित्रात्माओं को विविध प्रेरणाएं प्रदान कीं। इसके साथ ही आचार्यश्री ने विशेष प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि संतों में मुख्यमुनि के अलावा चार ऐसे नामित किए जाएं तो मुमुक्षु संख्या वृद्धि के लिए विशेष रूप से कार्य करें। इसी प्रकार साध्वियों और समणियों में से भी इच्छित चार-चार के नाम मांगे। आचार्यश्री की अनुज्ञा से मुनि देवकुमारजी व मुनि ध्यानमूर्तिजी ने लेखपत्र का वाचन किया। आचार्यश्री ने मुनिद्वय को तीन-तीन कल्याणक बक्सीस किए। तदुपरान्त उपस्थित चारित्रात्माओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर लेखपत्र का वाचन किया।

इसके पूर्व शुक्रवार को प्रातःकाल महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पिंप्री खुर्द से अगले गंतव्य की ओर गतिमान हुए। गत कल सायं हुई बरसात के बाद भी मौसम में उमस बनी हुई थी। इसमें सूर्य की किरणें उन्हें और अधिक बढ़ा रही थीं। लगभग नौ किलोमीटर का विहार कर शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ धरणगांव में स्थित पी.आर. हाईस्कूल में पधारे।

आचार्यश्री के आगमन से हर्षित धरणगांववासियों ने आचार्यश्री का भावभीना अभिनंदन किया। आचार्यश्री की मंगल प्रेरणा के उपरान्त महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर श्री अरुण भाई गुजराती ने आचार्यश्री के दर्शन कर पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्यश्री के स्वागत में श्री अजय पगारिया, बालिका प्रेक्षा व आराध्या, बालक उपांशु कुमठ, श्रीमती टिना कुमठ, सुश्री ईक्षिता कुमठ, प्रतीक्षा कुमठ व श्रीमती मिनल कुमठ ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। धरणगांव श्रीसंघ की अरिहंत बहू मण्डल ने स्वागत गीत का संगान किया।

Tags: आचार्यश्री महाश्रमण
Previous Post

अधीर रंजन का बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, खुद भी नहीं जीत पाए

Next Post

कैसे अजित पवार बने सबसे बड़े लूजर, परिवार बचा ना वोटर

Next Post
कैसे अजित पवार बने सबसे बड़े लूजर, परिवार बचा ना वोटर

कैसे अजित पवार बने सबसे बड़े लूजर, परिवार बचा ना वोटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट
  • ‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज
  • महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी
  • चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा
  • स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In