• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मसूद अजहर

मसूद अजहर का 20 साल बाद पहला भाषण: भारत और इजरायल को धमकी

December 4, 2024
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

April 29, 2026
पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

April 29, 2026
दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

April 29, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी

April 29, 2026
पाकिस्तान की स्थिति तनावपूर्ण, सीमा पर जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय ध्यान

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर भड़का तनाव

April 29, 2026
एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

April 29, 2026
ट्रंप

ट्रम्प प्रशासन का बड़ा फैसला: राष्ट्रीय विज्ञान बोर्ड के सभी सदस्य बर्खास्त

April 29, 2026
किंग चार्ल्स तृतीय का अमेरिकी कांग्रेस में संबोधन, राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा

किंग चार्ल्स तृतीय का अमेरिकी कांग्रेस में संबोधन, राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा

April 29, 2026
ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत

ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत

April 29, 2026
राहुल गांधी

‘चुनाव के बाद महंगा होगा ईंधन’ – राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना

April 29, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली में ट्रैफिक जाम पर हाईकोर्ट सख्त, बताया गंभीर समस्या

April 29, 2026
जब मदरसे बन गए बारूदघर: मासूमियत की जगह जिहाद

शोपियां का मदरसा अवैध घोषित, 17 पूर्व छात्रों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का दावा

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

मसूद अजहर का 20 साल बाद पहला भाषण: भारत और इजरायल को धमकी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 4, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
मसूद अजहर

File Photo

 इस्लामाबाद:दुनियाभर में आतंकवाद को फैलाने के लिए कुख्यात पाकिस्तान का असली चेहरा एक बार फिर से उजागर हो गया है। जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का प्रमुख मसूद अजहर ने 20 सालों बाद पहली बार अपना पहला संबोधन दिया है। इस भाषण में मसूद ने भारत और इजरायल के प्रधानमंत्रियों के खिलाफ जमकर जहर उगला और दोनों देशों के खिलाफ नए सिरे से जिहादी अभियान चलाने की कसम खाई है। हालांकि, जैश-ए-मोहम्मद ने यह जानकारी नहीं दी कि मसूद अजहर ने भाषण कब और कहां दिया था, लेकिन आतंकी के खुलेआम वीडियो सामने आने के बाद पड़ोसी की आतंकवाद पर पोल खुल गई है। जैश एक मोहम्मद अपनी बातों को दुनियाभर में पहुंचाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म भी चलाता है, जिस पर मसूद का यह वीडियो शेयर किया गया है।

‘द प्रिंट’ की रिपोर्ट के अनुसार, समय-समय पर मसूद और अन्य आतंकियों के पुराने वीडियोज पोस्ट किए जाते रहते हैं। इस बार के वीडियो के नए होने की इसलिए पुष्टि की गई है, क्योंकि इसमें उसने इजरायल और गाजा के बीच चल रहे युद्ध का भी जिक्र किया है। इससे पता चलता है कि यह वीडियो हाल फिलहाल का है। भारतीय इंटेलिजेंस अफसर ने बताया कि यह भाषण संभवत: पिछले महीने के आखिरी में पाकिस्तान के बहावलपुर के बाहर हजार एकड़ में फैले उम्म-उल-कुरा मदरसा और मस्जिद परिसर में दिया गया था।

इस बिल्डिंग में एक प्रशासनिक ब्लॉक और कई आवासीय ब्लॉक शामिल हैं। भाषण के दौरान अजहर ने लोगों से आतंकी संगठन में शामिल होने की भी बात कही, जिसके बाद वहां मौजूद आतंकियों ने तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ाया। मसूद समय-समय पर ‘भारत, तुम्हारी मौत आ रही है’ जैसे नारे भी लगाता रहा। साल 2019 में पाकिस्तानी अथॉरिटीज ने दावा किया था कि इस बिल्डिंग को सरकार ने अपने हाथों में ले लिया है, लेकिन उसके इस दावे की भी पोल खुल गई। स्थानीय निवासी ने बताया कि जैश ए मोहम्मद ने अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए सशस्त्र गार्ड तैनात तक कर दिए हैं।

पीएम मोदी और नेतन्याहू पर जहर उगला

आतंकी अजहर ने अपने भाषण के दौरान कहा, ”अल्लाह और जिहाद के वचन पर विश्वास न करने वाले भयभीत शासकों ने हमें कश्मीर, फिलिस्तीन और अन्य मुस्लिम भूमि पर हार की ओर धकेला है। कुछ भी नहीं बदल सकता है और अमेरिका दुनिया पर राज करेगा।” आतंकी ने भारतीय पीएम मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर जहर उगलते हुए कहा, ”मुझे शर्म आती है कि मोदी जैसा कमजोर व्यक्ति हमें चुनौती देता है या नेतन्याहू जैसा चूहा हमारी कब्रों पर नाचता है। मुझे बताओ, क्या 300 लोग भी नहीं हैं जो मेरी बाबरी मस्जिद को वापस पाने के लिए लड़ सकें?” भारत को धमकी देते हुए आतंकी मसूद ने आगे कहा कि हम तुम सभी को इतनी शक्तिशाली बंदूकों के साथ कश्मीर भेजेंगे कि सभी टेलीविजन एंकर कांप उठेंगे और पूछेंगे कि ये हथियार कहां से आए हैं।

Previous Post

केजरीवाल ने सुखबीर बादल पर हमले की निंदा की

Next Post

सभी प्राणियों के प्रति रहे दया, अनुकम्पा की भावना – युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post
आचार्यश्री

सभी प्राणियों के प्रति रहे दया, अनुकम्पा की भावना - युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?
  • दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद
  • बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी
  • अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर भड़का तनाव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In