• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अपर्णा यादव

मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव को पहली बार बड़ी जिम्मेदारी

September 4, 2024
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

पासपोर्ट केवल दस्तावेज नहीं, आर्थिक शक्ति का माध्यम है: एस. जयशंकर

June 19, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

राजनीतिक दल-बदल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, बढ़ी चिंता

June 19, 2026
समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

June 19, 2026
अल कायदा से नफरत है, तानाशाहों से नहीं” – गब्बार्ड का स्पष्ट संदेश

कोविड-19 की उत्पत्ति पर नया विवाद, तुलसी गबार्ड के बयान से हड़कंप

June 19, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

भ्रष्टाचार के आरोपों पर संजय सिंह का बयान, जांच एजेंसी को देंगे दस्तावेज

June 19, 2026
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 19, 2026
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव को पहली बार बड़ी जिम्मेदारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 4, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
अपर्णा यादव

File Photo

डेस्क:मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को पार्टी में शामिल करने के ढाई साल बाद भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। अपर्णा को यूपी महिला आयोग का उपाध्यक्ष बना दिया गया है। अपर्णा ने 2022 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन थामा था। तब उन्हें भी भाजपा का टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद कई मौके आए जब अपर्णा के एमएलसी बनने या उपचुनाव में उतरने की चर्चा चली। पार्टी के संगठन में भी उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं मिल सकी। एक दो बार डिंपल और अखिलेश यादव के ही खिलाफ उनको उतारने की भी बातें आईं लेकिन भाजपा ने कभी अपर्णा को कोई मौका नहीं दिया था। अब लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार और सपा को मिली बड़ी कामयाबी के बाद अपर्णा को कोई पद दिया गया है।

अपर्णा को यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाए जाने की अधिसूचना मंगलवार की शाम जारी हुई। महिला कल्याण अनुभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल आनंदबेन पटेल ने आगरा की बबीता चौहान को अध्यक्ष बनाया है। अपर्णा के साथ ही गोरखपुर की चारू चौधरी को महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अपर्णा यादव मुलायम की दूसरी पत्‍नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्‍नी हैं। अपर्णा और प्रतीक यादव ने स्कूली दिनों के दौरान जान पहचान के बाद लव मैरिज की थी। अपर्णा को अखिलेश यादव ने 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट उतारा था। हालांकि वह भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने हार गई थीं।

अगले चुनाव यानी 2022 से ठीक पहले अपर्णा ने अचानक सपा से भाजपा में जाने का फैसला किया और शामिल भी हो गईं। तब माना जा रहा था कि उन्हें दोबारा लखनऊ कैंट से ही भाजपा भी मौका दे सकती है। लेकिन तब से लेकर अब तक अपर्णा को कहीं कोई मौका नहीं दिया गया था। भाजपा के प्रचार के लिए भी वह उतरीं लेकिन डिंपल और अखिलेश के खिलाफ प्रचार से दूर ही रही थीं। अब एक बार फिर सपा दोबारा यूपी में ताकतवर हुई है तो अपर्णा को भाजपा में मौका मिलने के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं।

यह है महिला आयोग की नई टीम

अध्यक्ष

आगरा की बबीता चौहान

उपाध्यक्ष-2

लखनऊ की अपर्णा यादव

गोरखपुर की चारू चौधरी

सदस्य-25

लखनऊ से अंजू प्रजापति, डॉ. प्रियंका मौर्य, ऋतु शाही, एकता सिंह।

मेरठ से हिमानी अग्रवाल, मीनाक्षी भराला, मनीषा अहलावत

कानपुर से पूनम द्विवेदी व अनीता गुप्ता

बिजनौर से अवनी सिंह, संगीता जैन अन्नू

बलिया की सुनीता श्रीवास्तव

झांसी की अनुपमा सिंह

खीरी की सुजीता कुमार

अलीगढ़ की मीना कुमारी

मिर्जापुर की नीलम प्रभात

जौनपुर की गीता बिंद

प्रयागराज की गीता विश्वकर्मा

बरेली पुष्पा पांडेय

रामपुर सुनीता सैनी

ललितपुर की अर्चना पटेल

संतकबीरनगर की जनकनंदिनी

कौशांबी की प्रतिमा कुशवाह

कासगंजी की रेणु गौर

सहारनपुर की सपना कश्यप

Previous Post

लगान : आमिर खान के बदलाव और विवादित क्लाइमैक्स का रहस्य

Next Post

अजय रात्रा बने टीम इंडिया के सिलेक्टर, बीसीसीआई ने किया ऐलान

Next Post
बीसीसीआई

अजय रात्रा बने टीम इंडिया के सिलेक्टर, बीसीसीआई ने किया ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पासपोर्ट केवल दस्तावेज नहीं, आर्थिक शक्ति का माध्यम है: एस. जयशंकर
  • राजनीतिक दल-बदल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, बढ़ी चिंता
  • समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश
  • कोविड-19 की उत्पत्ति पर नया विवाद, तुलसी गबार्ड के बयान से हड़कंप
  • भ्रष्टाचार के आरोपों पर संजय सिंह का बयान, जांच एजेंसी को देंगे दस्तावेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In