• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मुंबई का शिवाजी पार्क फिर सुर्खियों में क्यों, आमने-सामने दोनों ठाकरे?

मुंबई का शिवाजी पार्क फिर सुर्खियों में क्यों, आमने-सामने दोनों ठाकरे?

March 27, 2024
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

July 6, 2026
पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

July 6, 2026
प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज

July 6, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

July 6, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर कपिल देव की बड़ी टिप्पणी

July 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी

2027 वर्ल्ड कप पर नजर, वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके देने की मांग

July 6, 2026
‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

July 6, 2026
“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

July 6, 2026
₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

मुंबई का शिवाजी पार्क फिर सुर्खियों में क्यों, आमने-सामने दोनों ठाकरे?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 27, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुंबई का शिवाजी पार्क फिर सुर्खियों में क्यों, आमने-सामने दोनों ठाकरे?

मुंबई। Lok Sabha Elections 2024: मुंबई का शिवाजी पार्क मैदान एकबार फिर सुर्खियों में हैं। चुनावी मौसम में राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियों में इसे बुक कराने की होड़ मची हुई है। सत्तारूढ़ शिव सेना (एकनाथ गुट), बीजेपी और एनसीपी के अलावा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिव सेना और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने भी इस मैदान को बुक करने के लिए बीएमसी में आवेदन दिया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पांच चरणों में होने वाले लोकसभा चुनावों के दौरान रैली आयोजित करने के साथ-साथ 12 अक्टूबर को इस पार्क में अपनी दशहरा रैली आयोजित करने के लिए भी आवेदन किया है।  एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने 2022 में बीकेसी और 2023 में आज़ाद मैदान में दशहरा रैली आयोजित की थी, जब शिवसेना (यूबीटी) को दशहरा रैली के लिए शिवाजी पार्क आवंटित किया गया था।

लोकसभा चुनाव के लिए पांच दलों, शिवसेना, शिव सेना (यूबीटी), बीजेपी, एनसीपी और एमएनएस ने कम से कम एक दर्जन दिनों की बुकिंग के लिए आवेदन बीएमसी को दिए हैं। सीएम शिंदे के शिवसेना 16, 19 और 21 अप्रैल और 3, 5 और 7 मई को मैदान बुक करना चाहती है, तो एनसीपी ने 22, 24 और 27 अप्रैल को मैदान बुक कराने का आवेदन दिया है। सरकार में साझीदार बीजेपी ने 23, 26 और 28 अप्रैल की बुकिंग का आवेदन दिया है।

कांग्रेस, जिसने हाल ही में 17 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर शिवाजी पार्क में एक मेगा रैली आयोजित की थी, ने अभी तक नई रैलियां आयोजित करने का कोई आवेदन नहीं दिया है। शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने भी अभी तक अपना आवेदन नहीं दिया है, जबकि शिव सेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की एमएनएस दोनों ने एक ही दिन यानी 17 मई को मैदान की बुकिंग का आवेदन दिया है। यानी एक ही दिन की बुकिंग के लिए दोनों ठाकरे आमने-सामने आ गए हैं।

नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि बीएमसी को विभिन्न दलों से कुल छह आवेदन प्राप्त हुए हैं। TOI से बात करते हुए उन्होंने कहा, “कुछ आवेदनों में कई तारीखों पर शिवाजी पार्क को बुक करने का अनुरोध किया गया है। हमने राज्य शहरी विकास विभाग और चुनाव आयोग को सभी अनुरोध भेज दिए हैं। उनके द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि देश में लोकतंत्र है और सभी पार्टियां अपनी-अपनी चुनावी रैलियां करने के लिए स्वतंत्र हैं। वे कहीं भी रैली कर सकते हैं, किसी भी मैदान को बुक करने के लिए भी स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा, “हम महाराष्ट्र में 48 सीटों पर लड़ रहे हैं। हमने सबसे पहले शिवाजी पार्क के लिए आवेदन किया है। शिवाजी पार्क में राजनीतिक रैलियां आयोजित करने की हमारी पुरानी परंपरा है। इसलिए जो कोई भी आवेदन करेगा, उसे अनुमति लेनी होगी।”

बता दें कि 2022 और 2023 में शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने पर शिवसेना (यूबीटी) और शिवसेना में विवाद हो चुका है। तब दोनों ने इसके लिए आवेदन किया था। 2022 में, बीएमसी ने दोनों पक्षों को इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया था। अंततः बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीएमसी के आदेश को रद्द कर दिया और शिव सेना (यूबीटी) को शिवाजी पार्क में अपनी दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति दी थी। हाई कोर्ट ने कहा था कि बीएमसी ने याचिकाकर्ताओं के आवेदन पर निर्णय लेने में अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया है। अदालत ने आगे शिव सेना (यूबीटी) को अपने आदेश के साथ वार्ड अधिकारियों से संपर्क करने और 2016 के सरकारी प्रस्ताव के अनुसार नए सिरे से अनुमति मांगने का निर्देश दिया था।

दरअसल, मुंबई के दादर में स्थित शिवाजी पार्क से भेजा गया राजनीतिक संदेश पूरे महाराष्ट्र में गूंजता है। यह आजादी से पहले के काल से ही राज्यवासियों को संदेश देने और कई आंदलनों की जन्मभूमि और क्रांतिस्थल रहा है। 1925 में निर्मित यह पार्क ब्रिटिश भारत में स्वतंत्रता सेनानियों की सभा का स्थान हुआ करता था। 1947 में आजादी के बाद से, शिवाजी पार्क संयुक्त महाराष्ट्र चलवल (एक समेकित महाराष्ट्र के लिए संघर्ष) का केंद्र बिंदु रहा है जिसके कारण 1960 में वर्तमान महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ।

इस दौरान, प्रसिद्ध लेखक, पत्रकार, नाटककार, कवि और सामाजिक नेता आचार्य प्रह्लाद केशव अत्रे ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने इस मैदान पर लाखों की भीड़ को संबोधित किया, जिससे उन्हें “शिवाजी पार्क के भगवान” की उपाधि मिली। शिवाजी पार्क शिव सेना की राजनीतिक सभाओं का अभिन्न अंग रहा है। यह कई राजनीतिक रैलियों का गवाह रहा है।

Previous Post

दिल्ली में ED का ऐक्शन नॉन स्टॉप, AAP के एक और नेता पर हो गई छापेमारी

Next Post

चुनाव से पहले नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार, छत्तीसगढ़ में एनकाउंटर; 6 ढेर

Next Post
चुनाव से पहले नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार, छत्तीसगढ़ में एनकाउंटर; 6 ढेर

चुनाव से पहले नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार, छत्तीसगढ़ में एनकाउंटर; 6 ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
  • सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी
  • भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी
  • खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार
  • पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In