डेस्क : बीएमसी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के साथ ही मुंबई की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस नतीजे ने ठाकरे परिवार के दशकों पुराने वर्चस्व पर विराम लगा दिया है। चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने इसे जनता का स्पष्ट संदेश बताया।
कंगना रनौत ने कहा कि मतदाताओं ने उन ताकतों को जवाब दे दिया है, जिन्होंने उनके साथ गाली-गलौज की, उनका घर तोड़ने की कार्रवाई कराई और उन्हें महाराष्ट्र छोड़ने की धमकी दी थी। ठाकरे परिवार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनका राजनीतिक व्यवहार महिलाओं के प्रति नफरत, धमकाने की राजनीति और भाई-भतीजावाद से जुड़ा रहा है।
एनडीटीवी से बातचीत में कंगना ने कहा, “मैं खुश हूं कि ऐसे लोग सत्ता से बाहर हुए हैं। जनता जनार्दन महिलाओं से नफरत करने वालों, गुंडागर्दी और नेपोटिज्म की राजनीति करने वालों को उनकी सही जगह दिखा रही है।”













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

