• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मौलाना बरेलवी

मुसलमान सपा का विकल्प तलाशें : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

May 12, 2026
एयर इंडिया

एयर इंडिया को 26 हजार 700 करोड़ रुपये का भारी घाटा

May 15, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम में ₹3 की बढ़ोतरी, आम जनता पर महंगाई का असर बढ़ा

May 15, 2026
भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

May 15, 2026
ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

May 15, 2026
ट्रंप बोले—चीन के साथ संबंध “बेहतर और मजबूत” होंगे

ट्रंप बोले—चीन के साथ संबंध “बेहतर और मजबूत” होंगे

May 15, 2026
अमेरिका बोला – पाकिस्तान से रिश्ते भारत की कीमत पर नहीं होंगे

ताइवान विवाद: अमेरिका का स्पष्ट संदेश, नीति में कोई परिवर्तन नहीं

May 15, 2026
हुमायूं

“जब तक दुनिया रहेगी, ‘वंदे मातरम्’ अमर रहेगा” : हुमायूं कबीर

May 15, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट

किशोरावस्था की गलती से भविष्य नहीं छीना जा सकता : हाईकोर्ट

May 15, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

सुसाइड से पहले छलका इंजीनियर का दर्द, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

May 15, 2026
‘मेरी मां पर जानबूझकर चलाई गई कार’—शहजाद पूनावाला का आरोप

अदालत की अवमानना पर सियासत गरम, भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

May 15, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

“युवाओं का भविष्य बर्बाद” : नीट लीक पर भगवंत मान का केंद्र पर प्रहार

May 15, 2026
मारुति इग्निस पर दिसंबर में भारी छूट, मैनुअल वैरिएंट पर 80,000 तक बचत

मारुति इग्निस का घटता क्रेज, अप्रैल में बिक्री ने दिखाया कमजोर प्रदर्शन

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

मुसलमान सपा का विकल्प तलाशें : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 12, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
मौलाना बरेलवी

File Photo

बरेली :  उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच बरेली के प्रमुख बरेलवी धर्मगुरु और ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज से समाजवादी पार्टी का विकल्प तलाशने की अपील की है।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुसलमानों के नाम जारी खुले पत्र में कहा कि अब समय आ गया है कि मुस्लिम समाज केवल डर और भावनाओं की राजनीति से ऊपर उठकर अपने राजनीतिक भविष्य पर गंभीरता से विचार करे। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में भाजपा का भय दिखाकर मुसलमानों से वोट मांगे जाते हैं, लेकिन मुस्लिम समाज के वास्तविक मुद्दों पर खुलकर आवाज नहीं उठाई जाती।

उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी “सॉफ्ट हिंदुत्व” की राजनीति कर रही है और मुस्लिम समाज के भरोसे पर खरी नहीं उतर रही। मौलाना ने कहा कि एक ओर सपा मुस्लिम वोटों की अपेक्षा करती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेताओं के भाजपा नेताओं से अच्छे संबंध दिखाई देते हैं।

मौलाना ने अपने बयान में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुराने बयानों और सपा की पूर्व राजनीति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को अब राजनीतिक रूप से आत्ममंथन करने की आवश्यकता है और 2027 का चुनाव इस दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होगा।

उन्होंने प्रदेश के उलेमा, बुद्धिजीवियों, डॉक्टरों, प्रोफेसरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर मुस्लिम समाज के लिए एक मजबूत राजनीतिक दिशा तय करें। यदि कोई नया विकल्प तैयार करना पड़े तो उस पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

मौलाना के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि मुस्लिम समाज के भीतर इस प्रकार की चर्चाएं बढ़ती हैं तो इसका असर आने वाले विधानसभा चुनावों पर पड़ सकता है। हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से अब तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Previous Post

चुनाव आयोग करेगा व्यापक पुनरीक्षण, हटेंगे डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम

Next Post

राहुल गांधी से भयभीत है भाजपा : हरीश रावत

Next Post
हरीश रावत

राहुल गांधी से भयभीत है भाजपा : हरीश रावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एयर इंडिया को 26 हजार 700 करोड़ रुपये का भारी घाटा
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में ₹3 की बढ़ोतरी, आम जनता पर महंगाई का असर बढ़ा
  • भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी
  • ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर
  • ट्रंप बोले—चीन के साथ संबंध “बेहतर और मजबूत” होंगे
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In