• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भड़के शिक्षा मंत्री बोले- सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

NEET को लेकर राहुल गांधी ने किया ऐसा सवाल, भड़के शिक्षा मंत्री बोले- सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

July 22, 2024
लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

June 4, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

June 4, 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

June 4, 2026
क्रेटा

क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम

June 4, 2026
तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

June 4, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों का किया खंडन

June 4, 2026
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

अभिनय की पहली पाठशाला मेरा घर था: पंकज त्रिपाठी

June 4, 2026
अरुणा ईरानी

तीन साल तक नहीं मिला काम, फिर 2500 रुपये में किया नृत्य: अरुणा ईरानी

June 4, 2026
अगरकर के सामने सचिन ने रखी शर्त, वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की वकालत

सभी प्रारूपों में सफलता की कुंजी है बैकलिफ्ट : सचिन तेंदुलकर

June 4, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा ने बदले फुटबॉल के नियम, 2026 विश्व कप से लागू होंगे बड़े बदलाव

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

NEET को लेकर राहुल गांधी ने किया ऐसा सवाल, भड़के शिक्षा मंत्री बोले- सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 22, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
भड़के शिक्षा मंत्री बोले- सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

नई दिल्ली:बजट सत्र के पहले दिन संसद में NEET पेपर लीक का मुद्दा गूंजने लगा। सपा चीफ अखिलेश यादव ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की तो वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सवाल पर शिक्षा मंत्री भड़क गए। दरअसल सबसे पहले कांग्रेस सांसद बी मणिकम टैगोर ने प्रश्नकाल में पेपर लीक को लेकर सवाल किया। इसके बाद ही शोर शराबा शुरू हो गया। उनके सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा, सदन में कहा गया कि सात साल में 70 बार पेपर लीक हुए। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि पिछले सात साल में पेपर लीक का कोई सबूत नहीं है। जहां तक बात है इस मामले की तो यह सुप्रीम कोर्ट में है। जो भी सामने आएगा, हम सदन के सामने रखेंगे।

उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट के सामने सारे सवाल रखेंगे और सीजेआई खुद सुनवाई करने वाली बेंच के अध्यक्ष हैं। एनटीए ने सालभर में 240 से ज्यादा परीक्षाएं करवाई हैं। 5 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने अप्लाई किया और परीक्षा में 4.5 करोड़ से ज्यादा लोग बैठे। इसके बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या नीट परीक्षा का पेपर लीक की जम्मेदारी क्या शिक्षा मंत्री लेंगे और क्या वह इस्तीफा देंगे?

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, मैं यहां अपने नेता प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से यहां पर हूं। बात जब जिम्मेदारी की आएगी तो हमारी सरकार जरूर लेगी। गड़बड़ी की कुछ जानकारी मिली हैं। 4700 सेंटर में से केवल एक जगह पर गड़बड़ी का पता चला है। सीबीआई जांच कर रही है। हम लोग कुछ भी छिपा नहीं रहे हैं। सब कुछ लोगों के सामने है। बिहार पुलिस और सीबीआई अपना काम कर रही है।

राहुल गांधी ने पूछा  क्या सवाल
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, यह पूरे देश में बहुत आम बात हो गई है कि हमारे परीक्षा सिस्टम में बहुत बड़ी खामी है। यह मामला केवल नीट का नहीं है बल्कि सभी परीक्षाओं में दिक्कत है। मंत्री जी खुद को छोड़कर बाकी सबको दोषी बता रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, मामला यह है कि इस देश में लाखों छात्र हैं जिन्हें चिंता है कि आखिर हो क्या रहा है। उन्हें पता चल गया है कि भारत में परीक्षा का सिस्टम घटिया है। लाखों लोगों का मानना है कि अगर आप अमीर हैं तो आप परीक्षा सिस्टम को खरीद सकते हैं। पहला प्रश्न है कि जहां तक सिस्टम का मामला है आप इसे रोकने के लिए क्या कर रहे हैं?

इसके बाद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, मेरे जो संस्कार हैं जो शिक्षा है। मेरे राज्य की जनता की स्वीकृति मिली है। मुझे किसी से भी बौद्धिक सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। देश की जनता ने प्रधानमंत्री जी को मौका दिया है और उनकी तरफ  से मैं यहां जवाब दे रहा हूं। हंगामे के बीच उन्होंने कहा कि चिल्लाने से कुछ नहीं होने वाला है। यहां कहा गया कि देश का एग्जाम सिस्टम घटिया है। इससे ज्यादा शर्मनाक बयान देश के नेता प्रतिपक्ष का कुछ नहीं हो सकता। जिन्होंने रिमोट सरकार चलाई है। 2010 में शिक्षा सुधार के लिए तीन बिल आए थे। उसमें से एक बिल था प्रोहिबिशन ऑफ अनफेयर प्रैक्टिस बिल। हमारी सरकार की हिम्मत है कि हमने बिल लाया और कानून बनाया। कांग्रेस पर क्या दबाव था कि उन्होंने इस बिल को पास नहीं किया था। निजी मेडिकल कॉलेज और घूसखोरी के दबाव में उन्होंने बिल को लागू नहीं किया।

सदन में हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन में सार्थक चर्चा होनी चाहिए, लेकिन सारी परीक्षाओं पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। उनका कहना था, ‘राज्यों में अलग-अलग दलों की सरकारें रहीं हैं, जहां परीक्षाओं पर प्रश्न उठे…हम इसलिए यहां बैठे हैं कि विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल नहीं उठें। इसलिए ऐसी व्यवस्था विकसित करें कि परीक्षा पर सवाल नहीं उठे…सब सुझाव दें। सरकार भी उत्तम सुझाव को मानेगी।’’ बिरला ने कहा, ‘हम सारी परीक्षाओं पर सवाल उठाएंगे तो उत्तीर्ण होने वाले बच्चों के भविष्य पर, भारत की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर असर होगा जो सदन के लिए चिंता का विषय है।’

Previous Post

पहले गलतियां ठीक करके लाइए; बांसुरी स्वराज के खिलाफ कोर्ट गए सोमनाथ भारती से जज

Next Post

कांवड़ यात्रा रूट में दुकान मालिकों का नाम लिखने पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक

Next Post
कांवड़ यात्रा रूट में दुकान मालिकों का नाम लिखने पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक

कांवड़ यात्रा रूट में दुकान मालिकों का नाम लिखने पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार
  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा
  • ‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे
  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In