• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नूपुर शर्मा के बयान पर सऊदी अरब और UAE से ज्यादा मुखर क्यों हो गया कतर?

नूपुर शर्मा के बयान पर सऊदी अरब और UAE से ज्यादा मुखर क्यों हो गया कतर?

June 9, 2022
पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

July 11, 2026
राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

July 11, 2026
मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

July 11, 2026
बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

July 11, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

हैदराबाद मर्डर केस: पोक्सो आरोपी ने की 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप

July 11, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, घरेलू गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं

July 11, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 88.66 रुपये प्रति लीटर

July 11, 2026
भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

July 11, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट का गौरव बढ़ा, स्मृति मंधाना ने 300 मैच पूरे कर रचा नया इतिहास

लॉर्ड्स में बना रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना ने पूरे किए 300 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

July 11, 2026
मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून का जोर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

July 11, 2026
नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से भड़के समर्थक, दतिया में सड़क पर उतरा गुस्सा

नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से भड़के समर्थक, दतिया में सड़क पर उतरा गुस्सा

July 11, 2026
पिता की मौत मामले में नया मोड़, आयुषी पर भी लगे गंभीर आरोप

पिता की मौत मामले में नया मोड़, आयुषी पर भी लगे गंभीर आरोप

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

नूपुर शर्मा के बयान पर सऊदी अरब और UAE से ज्यादा मुखर क्यों हो गया कतर?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 9, 2022
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
नूपुर शर्मा के बयान पर सऊदी अरब और UAE से ज्यादा मुखर क्यों हो गया कतर?

दोहा : पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद तेल उत्पादक 6 बड़े खाड़ी देशों और उनके पड़ोसियों के बयान बीते कुछ दिनों में चर्चा में रहे हैं। बहरीन, ईरान, इराक, यूएई, सऊदी अरब, मलयेशिया समेत कई देशों ने इस मसले पर भारत सरकार से आपत्ति जाहिर की है। लेकिन सबसे अहम बात यह है कि इस मसले पर पहला रिएक्शन कतर का था, जिसके सख्त आपत्ति जताते हुए भारत सरकार से ही माफी की मांग कर दी थी। ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि सऊदी अरब जैसे बड़े देशों से भी ज्यादा तीखा और फौरी रिएक्शन कतर ने क्यों दिया। दरअसल इसकी इनसाइड स्टोरी भारत के सऊदी अरब और यूएई के साथ तेजी से मजबूत होते रिश्तों में है।

OIC का लीडर बनना चाहता है कतर

एक तरफ सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों के रिश्ते भारत के साथ तेजी से मजबूत हो रहे हैं तो वहीं कतर इस्लाम सहयोग संगठन का लीडर बनना चाहता है। बड़े पैमाने पर तेल उत्पादन के चलते कतर की आर्थिक स्थिति भी बेहतर है। ऐसे में अब उसकी महत्वाकांक्षा इस्लामिक दुनिया के नेता के तौर पर उभरने की है। यही वजह है कि उसने इस मसले पर प्रतिक्रिया देने में सबसे ज्यादा तेजी दिखाई। पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से भारत के सऊदी अरब और यूएई से रिश्ते काफी बेहतर हुए हैं। आज यूएई एकमात्र ऐसा इस्लामिक देश है, जिसने भारत के साथ फ्री ट्रेड अग्रीमेंट किया है।

कई अरब देशों के साथ मजबूत हुए हैं भारत के रिश्ते

दशकों पुरानी रुढ़ियों को तोड़ते हुए सऊदी अरब और यूएई ने भारत में लगातार निवेश बढ़ाया है। डिफेंस पार्टनरशिप और प्रोडक्शन में भी सहयोग बढ़ा है। इसके अलावा पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र में भी तीनों देशों के बीच सहयोग बढ़ रहा है। इसके अलावा ओमान से भी भारत के साथ लगातार मजबूत बने हुए हैं। फरवरी के बाद से ओमान के विदेश और व्यापार मंत्री तो भारत आए ही हैं, उनके अलावा रक्षा सचिव और नेवी चीफ ने भी दौरा किया है। पश्चिमी हिंद महासागर में भारत का बड़ा सहयोगी ओमान ही है। इसके अलावा आतंकवाद के खिलाफ भी भारत के समर्थन में सऊदी अरब, यूएई और ओमान बोलते रहे हैं। भारत के बहरीन और जॉर्डन के साथ भी अच्छे रिश्ते रहे हैं।

मिस्र और मोरक्को ने भी भारत के खिलाफ कुछ नहीं बोला

दिलचस्प बात यह है कि इस्लामिक सहयोग संगठन में शामिल मिस्र और मोरक्को ने भी इस मसले पर कुछ नहीं कहा है। ऐसे में इन देशों से खुद को अलग दिखाने और इस्लामिक दुनिया के खैरख्वाह के तौर पर खुद को पेश करने की कोशिश में कतर ने यह आक्रामकता दिखाई है। सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों की तुलना में भारत के कतर और कुवैत से बहुत प्रगाढ़ संबंध नहीं हैं। कतर खुद को एक बड़े प्लेयर के तौर पर पेश करना चाहता है और इसी मकसद से उसने इस साल के अंत में अपने यहां फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन भी रखा है। अमेरिका का करीबी होने के साथ ही कतर इस्लामिक दुनिया में सऊदी अरब का प्रतिद्वंद्वी भी है।

कुवैत के अमीर ने 2006 में आखिरी बार किया था भारत दौरा

भारत में कतर का निवेश इन देशों के मुकाबले काफी कम है। इसके अलावा कुवैत से मिलने वाला एफडीआई भी ज्यादा नहीं है। दोनों देशों के रिश्तों की भी बात करें तो कुवैत के अमीर आखिरी बार 2006 में भारत की यात्रा पर आए थे। इससे समझा जा सकता है कि द्विपक्षीय मामलों में दोनों देशों के बीच कितनी दूरी है। हालांकि भारतीय मूल के बहुत से लोग कतर और कुवैत में काम करते हैं। भारतीय मार्केट से कतर एयरवेज की बड़ी कमाई है। लेकिन सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों के मुकाबले ये संबंध बहुत ज्यादा नहीं हैं। शायद यही वजह है कि कतर ने भारत की आलोचना का रिस्क लिया और इस्लामिक दुनिया में खुद को लीडर के तौर पर पेश करने की कोशिश की।

Previous Post

क्षमा बिंदु ने खुद से की शादी, बिन दूल्हा-पंडित निभाईं सारी रस्में

Next Post

राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होगा, 21 तारीख तक नतीजा

Next Post
राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होगा, 21 तारीख तक नतीजा

राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होगा, 21 तारीख तक नतीजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू
  • राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब
  • मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू
  • बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान
  • हैदराबाद मर्डर केस: पोक्सो आरोपी ने की 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In