• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सुप्रीम कोर्ट

ओवैसी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 17 फरवरी को सुनवाई, मस्जिदों के सर्वे पर उठे विवाद

January 2, 2025
एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी

एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी

May 5, 2026
हम चुनाव नहीं हारे, 100 सीटें बीजेपी ने लूटीं, चुनाव आयोग बना विलेन

हम चुनाव नहीं हारे, 100 सीटें बीजेपी ने लूटीं, चुनाव आयोग बना विलेन

May 5, 2026
माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी

माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी

May 5, 2026
9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM

9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM

May 5, 2026
45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा

45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा

May 5, 2026
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के ‘दांव’ की निकाल दी काट

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के ‘दांव’ की निकाल दी काट

May 5, 2026
कांग्रेस पर चिपक गया ‘मियां’ मुस्लिम वाला लेबल, खुद मार ली पैर में कुल्हाड़ी

कांग्रेस पर चिपक गया ‘मियां’ मुस्लिम वाला लेबल, खुद मार ली पैर में कुल्हाड़ी

May 5, 2026
धर्म की आराधना के लिए करें इन्द्रियों की सुरक्षा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

धर्म की आराधना के लिए करें इन्द्रियों की सुरक्षा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

May 5, 2026
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई का बड़ा कदम: आपदा में कर्जदारों को स्वतः मिलेगी बैंकिंग राहत

May 5, 2026
कभी भी फूट सकती है हिंसक स्थिति,अवध ओझा ने किया दावा

नतीजों के बाद बयान में बदलाव, अवध ओझा का यू-टर्न बना राजनीतिक सुर्खी

May 5, 2026
न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर

न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर

May 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कीमतों में स्थिरता बरकरार

May 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

ओवैसी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 17 फरवरी को सुनवाई, मस्जिदों के सर्वे पर उठे विवाद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 2, 2025
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
सुप्रीम कोर्ट

File Photo

डेस्क:वाराणसी, मथुरा, संभल और अजमेर जैसे शहरों में मस्जिदों के सर्वे के बीच सांसद असदुद्दीन ओवैसी की अर्जी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश हुई। इस पर अदालत ने सुनवाई पर सहमति जताई है और 17 फरवरी की तारीख तय की है। ओवैसी की मांग थी कि 1991 के पूजा स्थल वाले कानून को केंद्र सरकार से सही से लागू करे। इसके लिए कोर्ट की ओर से आदेश दिया जाए ताकि कई मस्जिदों पर उठे विवाद खत्म हो सकें। इस पर बेंच ने कहा कि हम सुनवाई के लिए तैयार हैं और इस संदर्भ में पहले से ही दायर कई याचिकाओं के साथ इसे भी संलग्न करते हैं। अब इस मामले की सुनवाई की तारीख 17 फरवरी तय की गई है। वर्ष 1991 के पूजा स्थल कानून में किसी स्थान के धार्मिक चरित्र को 15 अगस्त 1947 के अनुसार बनाए रखने की बात कही गई है।

चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने आदेश दिया कि ओवैसी की नई याचिका को इस मामले में लंबित मामलों के साथ संलग्न किया जाए और कहा कि मामले में 17 फरवरी को सुनवाई की जाएगी। सुनवाई शुरू होने पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष ओवैसी की ओर से पेश हुए वकील निजाम पाशा ने कहा कि अदालत इस मुद्दे पर विभिन्न याचिकाओं पर विचार कर रही है और नयी याचिका को भी उनके साथ संलग्न किया जा सकता है। इस पर चीफ जस्टिस खन्ना ने कहा, ‘हम इस मामले को संबंधित अन्य मामलों के साथ संलग्न कर रहे हैं।’ ओवैसी ने 17 दिसंबर, 2024 को वकील फुजैल अहमद अय्यूबी के माध्यम से याचिका दायर की थी।

हालांकि 12 दिसंबर को चीफ जस्टिस के नेतृत्व वाली बेंच ने 1991 के कानून के खिलाफ दायर इसी तरह की कई अन्य याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सभी अदालतों को नए मुकदमों पर विचार करने और धार्मिक स्थलों, विशेषकर मस्जिदों एवं दरगाहों पर अन्य समुदाय द्वारा पुनः दावा करने के लंबित मामलों में कोई भी अंतरिम या अंतिम आदेश पारित करने से रोक दिया था। विशेष पीठ छह याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। इन याचिकाओं में वकील अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर मुख्य याचिका भी शामिल थी, जिसमें पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 के विभिन्न प्रावधानों को चुनौती दी गई थी। वर्ष 1991 का कानून किसी भी पूजा स्थल के धार्मिक स्वरूप में परिवर्तन पर रोक लगाता है।

इसके अलावा 1991 का कानून किसी भी पूजा स्थल के धार्मिक स्वरूप को उसी रूप में बनाए रखने का प्रावधान करता है, जैसा वह 15 अगस्त 1947 को था। ओवैसी के वकील ने बताया कि उन्होंने अपनी याचिका में केंद्र को कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। ओवैसी ने उन मामलों का भी जिक्र किया जहां कई अदालतों ने हिंदू वादियों की याचिकाओं पर मस्जिदों के सर्वेक्षण का आदेश दिया था।

Previous Post

लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार को दी माफी का ऑफर

Next Post

वृद्धाश्रम भी बन जाए धर्माश्रम : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post
आचार्यश्री

वृद्धाश्रम भी बन जाए धर्माश्रम : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी
  • हम चुनाव नहीं हारे, 100 सीटें बीजेपी ने लूटीं, चुनाव आयोग बना विलेन
  • माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी
  • 9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM
  • 45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In