• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पैगंबर के अपमान का जवाब था काबुल में गुरुद्वारे पर हमला, हिंदू और सिख बने निशाना

पैगंबर के अपमान का जवाब था काबुल में गुरुद्वारे पर हमला, हिंदू और सिख बने निशाना

June 19, 2022
मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत

मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत

July 13, 2026
बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस

बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस

July 13, 2026
मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून फिर सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

July 13, 2026
तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

दक्षिण की सियासत में नई हलचल, INDIA गठबंधन क्षेत्रीय चेहरों पर लगा रहा दांव

July 13, 2026
ममता बनर्जी को खुली चुनौती, बागी गुट ने संभाला टीएमसी कार्यालय

बंगाल की सियासत में नया मोड़, ममता के सामने बागी गुट का बड़ा प्रस्ताव

July 13, 2026
‘लॉक अप 2’ में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रिपोर्ट्स में हुआ दावा

‘लॉक अप 2’ में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रिपोर्ट्स में हुआ दावा

July 13, 2026
सुनीता

सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, बेटे यशवर्धन संग पहली फिल्म

July 13, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

रूस से भारत ने खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, जून में आयात 49 हजार करोड़ रुपये के पार

July 13, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 13, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 13, 2026
चाय की चुस्की और पहाड़ों की खामोशी: मानसून ट्रैवल का रोमांटिक अनुभव

चाय की चुस्की और पहाड़ों की खामोशी: मानसून ट्रैवल का रोमांटिक अनुभव

July 13, 2026
“ॐ नमः शिवाय: शिव कृपा और आत्मिक शांति का दिव्य मंत्र”

“ॐ नमः शिवाय: शिव कृपा और आत्मिक शांति का दिव्य मंत्र”

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

पैगंबर के अपमान का जवाब था काबुल में गुरुद्वारे पर हमला, हिंदू और सिख बने निशाना

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 19, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पैगंबर के अपमान का जवाब था काबुल में गुरुद्वारे पर हमला, हिंदू और सिख बने निशाना
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

काबुल:अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित गुरुद्वारे पर हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। अब खबर है कि पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणी के जवाब में इस हमले को अंजाम दिया गया था। इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई थी। खास बात है कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता ने पैगंबर को टीवी डिबेट के दौरान बयान दिया था। इसके बाद ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।

आतंकी संगठन के एक स्थानीय सहयोगी ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा कि हमला पैगंबर मोहम्मद के अपमान पर प्रतिक्रिया थी। इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस की ने कहा कि उनके एक लड़ाके ने ‘काबुल में हिंदू और सिख मंदिर में प्रवेश किया, उसके गार्ड को मारने के बाद अंदर मौजूद मूर्ति पूजा करने वालों पर मशीन गन और हैंड ग्रेनेड्स का इस्तेमाल किया।’

खास बात है कि इससे कुछ दिन पहले ही ISKP ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें हिंदुओं और सिखों पर हमले की चेतावनी दी गई थी। आतंकी संगठन की तरफ से जारी वीडियो में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का जिक्र किया गया था। साथ ही इसमें मार्च 2020 में गुरुद्वारे पर हुए हमले की बात भी शामिल थी। आतंकी संगठन ने इस तरह के और हमले करने की चेतावनी दी थी। अफगानिस्तान में सिख अल्पसंख्यक हैं। खबर है कि सरकार ने ताजा घटना के बाद 100 सिख और हिंदुओं को ई-वीजा दिया है।

ढेर हुए हमलावर
समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, शनिवार को एक गुरुद्वारे में कई विस्फोट हुए, जिनमें एक सिख सहित दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। वहीं, अफगान सुरक्षाकर्मियों ने विस्फोटक लदे एक वाहन को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोककर एक बड़ी घटना को टाल दिया। पझवोक समाचार एजेंसी ने बताया कि तालिबान सुरक्षा बलों ने तीन हमलावरों को मार गिराया।

तालिबान द्वारा नियुक्त गृह मामलों के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि अफगानिस्तान में सिख समुदाय के पूजा स्थल पर नवीनतम लक्षित हमले में, शनिवार सुबह काबुल के बाग ए बाला क्षेत्र में कार्ते परवान गुरुद्वारे पर हमला हुआ और आतंकवादियों तथा तालिबान लड़ाकों के बीच कई घंटे तक मुठभेड़ चली।

Previous Post

अग्निपथ योजना: 24 जून से शुरू हो रही चयन प्रक्रिया को लेकर वायुसेना ने जारी किया डिटेल

Next Post

‘अग्निपथ’ के खिलाफ ‘सत्याग्रह’; जंतर-मंतर पर जुटे कांग्रेस नेता, मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Next Post
‘अग्निपथ’ के खिलाफ ‘सत्याग्रह’; जंतर-मंतर पर जुटे कांग्रेस नेता, मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

'अग्निपथ' के खिलाफ 'सत्याग्रह'; जंतर-मंतर पर जुटे कांग्रेस नेता, मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत
  • बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस
  • मानसून फिर सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
  • दक्षिण की सियासत में नई हलचल, INDIA गठबंधन क्षेत्रीय चेहरों पर लगा रहा दांव
  • बंगाल की सियासत में नया मोड़, ममता के सामने बागी गुट का बड़ा प्रस्ताव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In