• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पाक में क्यों उठी पूर्व राष्ट्रपति अयूब खान के शव को निकालकर फांसी देने की मांग, जोरदार बहस

पाक में क्यों उठी पूर्व राष्ट्रपति अयूब खान के शव को निकालकर फांसी देने की मांग, जोरदार बहस

May 14, 2024
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

June 4, 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

June 4, 2026
क्रेटा

क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम

June 4, 2026
तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

June 4, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों का किया खंडन

June 4, 2026
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

अभिनय की पहली पाठशाला मेरा घर था: पंकज त्रिपाठी

June 4, 2026
अरुणा ईरानी

तीन साल तक नहीं मिला काम, फिर 2500 रुपये में किया नृत्य: अरुणा ईरानी

June 4, 2026
अगरकर के सामने सचिन ने रखी शर्त, वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की वकालत

सभी प्रारूपों में सफलता की कुंजी है बैकलिफ्ट : सचिन तेंदुलकर

June 4, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा ने बदले फुटबॉल के नियम, 2026 विश्व कप से लागू होंगे बड़े बदलाव

June 4, 2026
चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

पाक में क्यों उठी पूर्व राष्ट्रपति अयूब खान के शव को निकालकर फांसी देने की मांग, जोरदार बहस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 14, 2024
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
पाक में क्यों उठी पूर्व राष्ट्रपति अयूब खान के शव को निकालकर फांसी देने की मांग, जोरदार बहस

पाकिस्तान में पूर्व तानाशाह राष्ट्रपति अयूब खान के शव को कब्र से निकालकर फांसी देने की मांग की गई है। यह मांक किसी और ने नहीं बल्कि देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने की है। उन्होंने पाक की नेशनल असेंबली में हो रही तीखी बहस के दौरान मांग की कि संविधान को निरस्त करने के लिए पूर्व सैन्य तानाशाह अयूब खान के शव को कब्र से निकाला जाए और फांसी पर लटका दिया जाए। समस्या तब शुरू हुई जब सोमवार को अयूब खान के पोते और विपक्षी नेता उमर अयूब खान ने सैन्य प्रवक्ता मेजर-जनरल अहमद शरीफ चौधरी के पिछले सप्ताह के संवाददाता सम्मेलन पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे सेना द्वारा राजनीति में हस्तक्षेप करना करार दिया।

उमर अयूब खान ने कहा, ‘संविधान के अनुसार सुरक्षा एजेंसियां राजनीति में शामिल नहीं हो सकती हैं।’ उन्होंने संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों का हवाला देते हुए कहा कि सैन्य अधिकारियों की शपथ उन्हें राजनीति में हस्तक्षेप करने की इजाजत नहीं देती। उन्होंने कहा ‘सुरक्षा संस्थानों को संविधान के अनुसार, राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए। यह संवाददाता सम्मेलन नहीं होना चाहिए था।’ उन्होंने अनुच्छेद छह का हवाला देते हुए कहा कि संविधान को निरस्त करना दंडनीय देशद्रोह है जिसके लिए मौत की सजा तय है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी संस्थानों को संवैधानिक सीमाओं के भीतर रहना चाहिए।

रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि अयूब खान संविधान का उल्लंघन करने वाले पहले व्यक्ति थे और उन्हें अनुच्छेद छह का सामना करने वाला भी पहला व्यक्ति होना चाहिए। आसिफ ने कहा, ‘देश में पहला मार्शल लॉ लागू करने वाले झूठे फील्ड मार्शल अयूब खान के शरीर को भी (अनुच्छेद 6 के अनुसार) खोदकर निकाला जाना चाहिए और फांसी दी जानी चाहिए।’

‘समस्या की जड़ तो अयूब खान थे, शव निकालकर दी जाए फांसी’

आसिफ की टिप्पणी पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सहित विभिन्न विपक्षी दलों के सांसदों ने विरोध जताया और नेशनल असेंबली में हंगामा होने लगा। स्पीकर अयाज सादिक ने शांति बनाए रखने का अनुरोध किया। अपनी मांग दोहराते हुए आसिफ ने कहा ‘जो सभी समस्याओं, संविधान के उल्लंघन एवं अराजकता की जड़ है, उसके शव को खोद कर निकाला जाए और फांसी पर लटकाया जाए।’

Previous Post

‘भिड़ू’ शब्द का इस्तेमाल बिना इजाजत ना करें, जैकी की HC में याचिका

Next Post

पाक को किनारे लगाने का एक और तरीका चाबहार, US तक की आपत्ति हुई दरकिनार

Next Post
पाक को किनारे लगाने का एक और तरीका चाबहार, US तक की आपत्ति हुई दरकिनार

पाक को किनारे लगाने का एक और तरीका चाबहार, US तक की आपत्ति हुई दरकिनार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा
  • ‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे
  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In