पालघर! अभातेयुप के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद पालघर के निर्देशन में कमोल निवासी पालघर प्रवासी श्री रोशन लाल जी सोलंकी का निधन 5 मई 2024 को हो गया जिनका शोक सम्पन्न व पगड़ी दस्तूर (दायित्व निर्वहन) जैन संस्कार विधि द्वारा गुरुवार 13 मई 2024 को अभिजीत मुहूर्त में जैन वर्धमान स्थानक में आयोजित किया गया।
जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री हितेश बदामिया, संस्कारक श्री नरेंद्र जैन, संस्कारक श्री मयुर चपलोत ने सम्पूर्ण विधि व निर्दिष्ट मंत्रोच्चार से संम्पन्न करवाया।
संस्कारको की प्रेरणा से उपस्थित सभी छोटे-बड़े सदस्यों ने व्यक्तिस्: त्याग प्रत्याख्यान करके दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। तेरापंथ युवक परिषद पालघर की और से मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर तेयुप अध्यक्ष प्रदीप सिंघवी के साथ अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
योगेश राठोड़।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत






