चंडीगढ़ : पंजाब में वेयरहाउस अधिकारी की कथित आत्महत्या के मामले में सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पंजाब वेयरहाउस कॉर्पोरेशन से जुड़े एक अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अधिकारी ने कुछ लोगों पर दबाव डालने के आरोप लगाए हैं। वीडियो में मंत्री का नाम लिए जाने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री से इस्तीफा देने को कहा। साथ ही उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं।
सरकार का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उधर, विपक्ष ने मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल, जांच एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामले में किन-किन की भूमिका रही।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
