डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा और असम के विकास पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा, “आज देश को केवल एक नई इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप नहीं मिली है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि नया भारत हर चुनौती के लिए तैयार है। आज भारत न केवल अपनी सीमाओं को सशक्त कर रहा है, बल्कि दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देने की क्षमता भी रखता है। आज पुलवामा हमले की बरसी है। इस हमले में जान गंवाने वाले भारत के वीर सपूतों को मैं नमन करता हूं। आतंकियों को उनके किए की सज़ा देने के बाद पूरे विश्व ने भारत की शक्ति देखी है। आपने भारत की शक्ति ऑपरेशन सिंदूर में भी देखी।”
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “आज की कांग्रेस हर उस विचार और आतंकी को कंधे पर बैठाती है जो देश के लिए खतरा है। जो लोग भारत के टुकड़े करने का सपना देखते हैं, जो पूर्वोत्तर को देश से अलग करने की बात करते हैं, वे आज कांग्रेस के लिए पूजनीय बन चुके हैं। यह वही कांग्रेस है जिसने देश को बंटवारा कराने वाली मुस्लिम लीग की तरह आज देश को फिर बांटने में जुटी हुई है। इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की आवश्यकता है।”
पीएम मोदी ने असम में कांग्रेस के शासनकाल की आलोचना करते हुए कहा, “कांग्रेस ने असम को अशांति और अलगाव की आग में रखा। आजादी के बाद से ही असम बम, बंदूक, ब्लॉकेड और कर्फ्यू की चपेट में रहा और इसके लिए जिम्मेदार कांग्रेस ही थी। भाजपा और NDA सरकार असम में शांति स्थापना और तेज विकास का संकल्प लेकर काम कर रही है। जो असम कभी हिंसा और बम धमाकों से गूंजता था, वही अब शांति और विकास का प्रतीक बन रहा है।”
उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति और वोट बैंक राजनीति असम के दशकों के कुशासन की मुख्य वजह रही है। कांग्रेस ने हर काम केवल वोट पाने की दृष्टि से किया और असम के विकास को रोकने की कोशिश की। जबकि भाजपा ने हमेशा असम और पूर्वोत्तर के विकास को प्राथमिकता दी और केंद्र की योजनाओं को तेजी से असम तक पहुँचाया।”













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

