• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी

पीएम मोदी के फोन से माने पुतिन और जेलेंस्की, दो बार रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाया; जयशंकर का दावा

May 22, 2024
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप-नेतन्याहू विवाद पर बोले इजरायली प्रधानमंत्री, ‘अच्छे परिवारों में भी होते हैं मतभेद’

June 5, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

राजस्थान: अवैध बजरी खनन विवाद में डबल मर्डर, 13 दोषियों को उम्रकैद

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

पीएम मोदी के फोन से माने पुतिन और जेलेंस्की, दो बार रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाया; जयशंकर का दावा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 22, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी

File Photo

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके से लेकर, गाजा में बमबारी और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े सवालों के जवाब दिए। जयशंकर ने बताया कि कैसे पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन युद्ध को एक नहीं दो बार फोन करके रुकवाया। उन्होंने यह भी बताया कि पॉलिटिक्स में नहीं आना चाहते थे लेकिन, पीएम मोदी ने उन्हें मनाया। जयशंकर ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन वाली एनडीए के 400 सीट जीतने की भी भविष्यवाणी की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह पहली बार था जब किसी देश ने यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को एक नहीं दो बार रोकने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वतन लाने के लिए पूरा जोर लगा दिया था और कामयाबी हासिल की।

पश्चिम और रूस को एक मंच पर लाए
जयशंकर ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन में संकट एक ज्वलंत मुद्दा था। हमारा मुख्य मकसद था सभी देशों को एक मंच पर लाया जाए। अब सबसे बड़ी समस्या थी रूस और पश्चिम को एक साथ मंच पर लाना। पश्चिम और रूस के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं और चीन का झुकाव रूस की तरफ है। हम किसी भी कीमत पर जी 20 को सफल बनाना चाहते थे। हमारे लिए शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले के दो दिन बेहद तनावपूर्ण थे। हम 2-3 दिन तक नहीं सोए और लगातार बात करके सम्मेलन को सफल बनाने की कोशिश कर रहे थे और हमने इसमें सफलता भी हासिल की।

पीएम मोदी के एक फोन से पुतिन ने रुकवाई गोलीबारी
जयशंकर ने बताया कि अगर आप मुझसे यूक्रेन और रूस युद्ध रोकने की बात करेंगे तो मैं इसका गवाह हूं। हमने एक नहीं दो बार ऐसा काम करके दिखाया है। पहली बार 5 मार्च को, जब हमारे छात्र यूक्रेन में  निकटतम सुरक्षित जगह की ओर जा रहे थे और भारी गोलीबारी हो रही थी। तब पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को फोन किया और हमारे छात्रों के लिए रास्ता बनाने के लिए गोलीबारी रोकने को कहा। पीएम मोदी के अनुरोध पर रूसी सेना ने गोलीबारी रोकी और हमारे लोग वतन लौट सके।

यूक्रेन में भारत की दूसरी कोशिश भी रही सफल
जयशंकर ने आगे बताया कि अगली सफल कोशिश 8 मार्च थी। यूक्रेन, रूस और मिलिशिया के बीच लड़ाई चल रही थी। हमारे छात्र उस युद्धग्रस्त क्षेत्र को छोड़ना चाहते थे और हमने संघर्ष रोकने की भी कोशिश की। लेकिन, प्रयास सफल नहीं हो रहे थे। जैसे ही हमारे छात्र बस पर सवार होते, गोलीबारी शुरू हो जाती। फिर छात्रों को वापस अपनी जगह लौटना पड़ता। इसलिए हम पीएम मोदी से मिले और छात्रों की सुरक्षा के लिए सुझाव दिया। हम चाहते थे कि दिल्ली से कुछ अधिकारी वहां जाएं और छात्रों का मनोबल बढ़ाए। तब पीएम मोदी ने पुतिन और यू्क्रेनी राष्ट्रपति वलोडोमिर जेंलेस्की से फोन पर बात की और अपने छात्रों के लिए रास्ता बनाया। गोलीबारी रोकी गई और हमारे छात्रों के लिए सुरक्षित रास्ता बनाया गया।

आपातकाल के बाद जब पहली बार मतदान किया
जयशंकर ने लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले लोगों को अपने संदेश में कहा कि उन्हें आज भी याद है जब उन्होंने पहली बार मतदान किया। आपातकाल के बाद 1977 में वो पहला चुनाव था। मुझे आज भी याद है और हम उस वक्त कॉलेज में थे। हमने अपना मन बना लिया था और मुझे लगता है कि आप लोगों ने भी अपना मन बना लिया होगा।

Previous Post

बाबा रामदेव की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें, एक और कोर्ट ने थमाया नोटिस

Next Post

नया भारत घर में घुसकर मारता है; संयुक्त राष्ट्र में पाक राजदूत की गीदड़भभकी

Next Post
संयुक्त राष्ट्र में पाक राजदूत की गीदड़भभकी

नया भारत घर में घुसकर मारता है; संयुक्त राष्ट्र में पाक राजदूत की गीदड़भभकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन
  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
  • सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य
  • कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In