• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
संयुक्त राष्ट्र में पाक राजदूत की गीदड़भभकी

नया भारत घर में घुसकर मारता है; संयुक्त राष्ट्र में पाक राजदूत की गीदड़भभकी

May 22, 2024
नॉर्वे: क्राउन प्रिंस के सौतेले बेटे को दुष्कर्म मामले में 4 साल की जेल

नॉर्वे: क्राउन प्रिंस के सौतेले बेटे को दुष्कर्म मामले में 4 साल की जेल

June 15, 2026
परंपरा के मौन शब्दों में बंधा अभिनंदन—स्लोवाकिया की धरती पर पीएम मोदी का आगमन

परंपरा के मौन शब्दों में बंधा अभिनंदन—स्लोवाकिया की धरती पर पीएम मोदी का आगमन

June 15, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

महँगाई की मार: थोक मुद्रास्फीति मई में 9.68% तक पहुँची

June 15, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी के उपहार लौटाने का ऐलान, टीएमसी में बढ़ी हलचल

June 15, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

नूंह की मस्जिद में मौलवी बनकर छिपा था संदिग्ध, भिवाड़ी से गिरफ्तारी

June 15, 2026
केरल में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘प्रियदर्शिनी’ शुरू

केरल में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘प्रियदर्शिनी’ शुरू

June 15, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

पार्टी छोड़ने की किसी को खबर नहीं थी: संदीप पाठक पर संजय सिंह

June 15, 2026
एनकाउंटर

साधु मिलन दास हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

June 15, 2026
अमेरिकी मिशनरी संगठन पर यूएपीए के तहत मामला, नक्सल फंडिंग और धर्मांतरण के आरोप

अमेरिकी मिशनरी संगठन पर यूएपीए के तहत मामला, नक्सल फंडिंग और धर्मांतरण के आरोप

June 15, 2026
युद्ध से समझौते तक: 14 बिंदुओं पर बनी अमेरिका-ईरान सहमति

युद्ध से समझौते तक: 14 बिंदुओं पर बनी अमेरिका-ईरान सहमति

June 15, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

भारत में बढ़े ईंधन के दाम, पाकिस्तान में फिर सस्ता हुआ पेट्रोल

June 15, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर लेने से पहले करें यह जांच, तेल कंपनियों ने जारी की नई सलाह

June 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

नया भारत घर में घुसकर मारता है; संयुक्त राष्ट्र में पाक राजदूत की गीदड़भभकी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 22, 2024
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
संयुक्त राष्ट्र में पाक राजदूत की गीदड़भभकी

वाशिंगटन:संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने टारगेट किलिंग को लेकर भारत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शायद वैश्विक मंच पर यह पहली स्वीकृति है कि नया भारत क्या कर रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि नया भारत दूसरों के घरों में घुसता है और आपको मारता है। अकरम ने पिछले दिनों अमेरिकी दैनिक में छपि रिपोर्ट के हवाले से यह बात कही। उन्होंने कहा कि कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर के अलावा भारत सरकार ने विदेशी धरती पर रहने वाले राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने लिए पाकिस्तान के अंदर भी इस तरह की टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है।

पाकिस्तान ने अपने यहां और अन्य देशों में हो रही टारगेट किलिंग की घटनाओं को लेकर भारत पर निशाना साधा। संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए अकरम ने कहा, “पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद, महासचिव और महासभा के अध्यक्ष को पाकिस्तान में टारगेट किलिंग की घटनाओं लिए भारत के अभियान के बारे में सूचित किया है। हालांकि यह सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं है। कनाडा में राजनीतिक विरोधियों की हत्याएं भी इसमें शामिल हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और संभवतः अन्य देशों में भी इसका प्रयास किया गया है।”

नया भारत  घर में घुसकर मारता हैः पाकिस्तान
अकरम ने वाशिंगटन पोस्ट के हवाले से प्रधान मंत्री मोदी ने पिछले भाषणों का उल्लेख किया। ऐसा दावा किया कि पीएम मोदी ने कहा था, “आज भारत के दुश्मन भी जानते हैं कि यह मोदी है। ये नया भारत है। यह नया भारत आपके घर में आता है और आपको मार डालता है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि नया भारत खतरनाक है, यह सुरक्षा नहीं बल्कि असुरक्षा देता है। इससे पहले, शीर्ष ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि भारत सरकार ने विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने की रणनीति के तहत पाकिस्तान के अंदर भी हत्याओं को अंजाम दिया है।

पश्चिमी देश भी जता चुके चिंता
खुफिया सूत्रों का हवाला देते हुए पाकिस्तानी राजदूत ने कहा कि 2023 में टारगेट किलिंग की काफी घटनाएं हुई हैं। लगभग 15 लोगों की संदिग्ध मौतों में भारत की संलिप्तता का दावा किया है। अकरम का दावा है कि अधिकांश को अज्ञात बंदूकधारियों ने करीब से गोली मारी। इससे पहले, पश्चिम के कुछ देशों ने इस बात पर चिंता जताई थी कि उनका दावा है कि ये भारत सरकार के इशारे पर उनकी धरती पर लक्षित हत्याएं हैं। कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कथित तौर पर भारत सरकार में कार्यरत ‘एजेंटों’ पर 2020 में खालिस्तान नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया है। बता दें कि भारत कनाडा के इस दावे को ‘बेतुका’ और ‘प्रेरित’ बताकर खारिज कर चुका है।

गौरतलब है कि हरदीप सिंह निज्जर की पिछले साल जून में सरे के एक गुरुद्वारे से बाहर निकलते ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या का एक कथित वीडियो क्लिप कथित तौर पर इस साल मार्च में सामने आया था, जिसमें निज्जर को हथियारबंद लोगों द्वारा गोली मारते हुए दिखाया गया था, जिसे कनाडा ने ‘कॉन्ट्रैक्ट किलिंग’ बताया। निज्जर मामले में एक हालिया घटनाक्रम में, कनाडाई पुलिस ने पिछले जून में ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर अलगाववादी खालिस्तानी नेता की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए चार भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी
अकरम ने पीएम मोदी नरेंद्र मोदी की हालिया रैली के उस बयान का भी उल्लेख किया और कहा कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं और वह एक परमाणु संपन्न राष्ट्र है। बता दें कि मुजफ्फरपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, ”ये (कांग्रेस और इंडिया गठबंधन) लोग इतने डरे हुए हैं कि इन्हें सपने में पाकिस्तान के परमाणु बम भी नजर आते हैं। क्या ऐसी सरकार और नेता देश चला सकते हैं? वे कहते हैं, ‘पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं, अरे भाई पहन लेंगे।’

Previous Post

पीएम मोदी के फोन से माने पुतिन और जेलेंस्की, दो बार रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाया; जयशंकर का दावा

Next Post

कांग्रेस को 2004 वाली उम्मीद, खरगे बोले- जीत के बाद चुनेंगे PM

Next Post
कांग्रेस को चुनाव में 2004 वाली उम्मीद, खरगे बोले- जीत के बाद INDIA चुनेगा PM

कांग्रेस को 2004 वाली उम्मीद, खरगे बोले- जीत के बाद चुनेंगे PM

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नॉर्वे: क्राउन प्रिंस के सौतेले बेटे को दुष्कर्म मामले में 4 साल की जेल
  • परंपरा के मौन शब्दों में बंधा अभिनंदन—स्लोवाकिया की धरती पर पीएम मोदी का आगमन
  • महँगाई की मार: थोक मुद्रास्फीति मई में 9.68% तक पहुँची
  • ममता बनर्जी के उपहार लौटाने का ऐलान, टीएमसी में बढ़ी हलचल
  • नूंह की मस्जिद में मौलवी बनकर छिपा था संदिग्ध, भिवाड़ी से गिरफ्तारी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In