• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पहले ऐसा नहीं था 'चंद्रकांता' में क्रूर सिंह का लुक

पहले ऐसा नहीं था ‘चंद्रकांता’ में क्रूर सिंह का लुक, इस बात पर पूरे 2 साल लेट हुआ सीरियल

July 17, 2024
लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

June 4, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

June 4, 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

June 4, 2026
क्रेटा

क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम

June 4, 2026
तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

June 4, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों का किया खंडन

June 4, 2026
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

अभिनय की पहली पाठशाला मेरा घर था: पंकज त्रिपाठी

June 4, 2026
अरुणा ईरानी

तीन साल तक नहीं मिला काम, फिर 2500 रुपये में किया नृत्य: अरुणा ईरानी

June 4, 2026
अगरकर के सामने सचिन ने रखी शर्त, वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की वकालत

सभी प्रारूपों में सफलता की कुंजी है बैकलिफ्ट : सचिन तेंदुलकर

June 4, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा ने बदले फुटबॉल के नियम, 2026 विश्व कप से लागू होंगे बड़े बदलाव

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

पहले ऐसा नहीं था ‘चंद्रकांता’ में क्रूर सिंह का लुक, इस बात पर पूरे 2 साल लेट हुआ सीरियल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 17, 2024
in मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
A A
0
पहले ऐसा नहीं था 'चंद्रकांता' में क्रूर सिंह का लुक

File Photo

मुंबई:दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ सुपरहिट टीवी सीरियल चंद्रकांता कई मायनों में खास था। सीरियल में क्रूर सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा उस दौर के जाने माने कलाकार थे। उन्हें जिस तरह का लुक दिया गया था उससे बहुत से लोग काफी इंप्रेस थे लेकिन कम लोग यह जानते हैं कि चंद्रकांता सीरियल अखिलेंद्र मिश्रा की वजह से ही 2 साल लेट हुआ था और पहले उन्हें जो लुक दिया गया था वो उनके टीवी पर दिखाए गए लुक से काफी अलग था। एक वाकया हुआ जिसके बाद क्रू ने फिल्म से जुड़ी कई चीजों में बदलाव किया। अखिलेंद्र यादव ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन दिनों वो थिएटर में बहुत एक्टिव थे।

जब अखिलेंद्र के पास चलकर आया ऑफर

उस दौर के चर्चित विलेन रहे अखिलेंद्र ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में बताया कि हालत यह थी कि अगर 8 प्ले लगे होते थे तो वह उन सभी में काम कर रहे होते थे। एक रोज उन्हें अपने दोस्त से मैसेज मिला कि एक लेडी आई हैं और चंद्रकांता के लिए कास्टिंग कर रही हैं। एक सीरीज बना रही हैं बहुत बड़ी। दोस्त ने बताया कि मुझे हीरो लेना चाह रही थीं लेकिन मुझे तो वंश फिल्म में ब्रेक मिल गया है। तो उन्होंने मुझसे पूछा कि अखिलेंद्र मिश्रा को जानते हैं। वो कहां मिलेंगे? कास्टिंग के लिए आई इस लेडी ने अखिलेंद्र के दोस्त से कहा कि उनको मैसेज दीजिए कि मुझसे आकर मिलें।

अखिलेंद्र मिश्रा को इस तरह मिला था रोल

अखिलेंद्र ने बताया कि जब मैं मिला तो उन्होंने कहा कि एक रोल है, विलेन है। उसका नाम है क्रूर सिंह। यह करीब 12 एपिसोड का रोल है। उसके बाद वो मर जाता है। मैंने कहा कर लूंगा। अखिलेंद्र मिश्रा ने बताया कि रोल के साथ जो गेटअप तय हुआ था वो एक प्रिंस का गेटअप था। बड़ी खूबसूरत हल्की सी मूछें, अच्छा सा विग, साइड लॉक टर्न वाली कलमें, ग्लॉसी कपड़े उसके और मोतियों की माला। क्योंकि वो जयसिंह के दीवान का बेटा है और वो चंद्रकांता जो कि राजकुमारी थी, उसे पाना चाहता था।

जब अखिलेंद्र की वजह से 2 साल टला शूट

अखिलेंद्र ने बताया कि शूट चल रहा था और मैं बैठा हुआ था। मुझसे ज्यादा बात नहीं करती थीं विद्या गुलेरी जी। उन्होंने मुझे बैठे देखा तो पूछा कि इधर आइए। क्या बात है आप कुछ उदास लग रहे हैं। मैंने उन्हें बताया कि मेरा नाम क्रूर सिंह है, लेकिन मैं क्रूर दिख नहीं रहा हूं। वो एकदम चौंक गईं। मैंने कहा कि मेरा नाम क्रूर सिंह है और मैं बहुत ही मासूम, सुंदर सा और सॉफ्ट सा दिख रहा हूं। मैंने उनसे कहा कि नाम का कुछ तो रिफ्लेक्शन होना चाहिए। वो सब अगले दिन वापस दिल्ली चले गए। शूट बंद हो गया और मैं डर गया।

जब कहा था- आपको पूरी दुनिया पहचानेगी

अखिलेंद्र ने बताया कि यह बात 1990 की है, वो लोग इसके बाद सीधे 1992 में लौटे। नवंबर में शूटिंग शुरू होई और उन्होंने मुझे सितंबर-अक्तूबर में बुलाया कि आइए, गेटअप ट्राय कीजिए। मैं वहां पहुंचा तो मुझे जो गेटअप मिला उसमें मुझे भारी आई ब्रोज, लेदर की हेवी जैकेट जिसमें कांटे निकले हुए थे, सिर पर स्पाइक्स। मैं तैयार होकर उनके पास पहुंचा तो उन्होंने मुझे देखकर पूछा कि अब क्रूर सिंह लग रहे हैं? तो मैंने कहा लग तो रहा हूं लेकिन मुझे पहचानेगा कौन? तब उन्होंने कहा कि चिंता मत कीजिए आपको पूरी दुनिया पहचानेगी।

Previous Post

आर्थिक मोर्चे पर भारत को मिली गुड न्यूज, 7% की रफ्तार से जीडीपी बढ़ने का अनुमान

Next Post

ओमान के तट पर पलटा तेल टैंकर, 13 भारतीय सहित चालक दल के 16 लोग लापता

Next Post
ओमान

ओमान के तट पर पलटा तेल टैंकर, 13 भारतीय सहित चालक दल के 16 लोग लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार
  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा
  • ‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे
  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In